Netflix यह क्यों कहता है कि 'क्या आप अब भी देख रहे हैं?’
Netflix कहता है कि "क्या आप अब भी देख रहे हैं ...?" ताकि अगर आप वास्तव में कोई टीवी शो या फ़िल्म नहीं देख रहे हैं, तो आपने जहां छोड़ा था वो जगह न छूटे या आप इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल न करें.
टीवी और टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस: यह प्रॉम्प्ट 3 एपिसोड और 90 मिनट तक बिना रुके देखने के बाद दिखाई देता है.
अन्य डिवाइस: यह प्रॉम्प्ट किसी भी वीडियो प्लेयर कंट्रोल का इस्तेमाल किए बिना, लगातार किसी टीवी शो के 3 एपिसोड देखने के बाद दिखाई देता है.
देखना जारी रखने के लिए आप मेसेज को खारिज कर सकते हैं या अगले एपिसोड का ऑटोप्ले बंद कर सकते हैं.