घर पर मौजूद ऑडियंस के लिए वोटिंग के नियम

  1. शामिल होने का तरीका. Netflix के रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स, जैसे कि रीयल-टाइम वोटिंग (रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स), आपकी Netflix मेंबरशिप के साथ कुछ खास Netflix कॉन्टेंट के लिए उपलब्ध हैं. रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स में हिस्सा लेने के लिए अपने Netflix अकाउंट में लॉग इन करें और उस खास कॉन्टेंट के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें जिसमें रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स शामिल हैं. रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स में हिस्सा लेने से जुड़े खास नियम, शर्तें और शुरू होने और खत्म होने की तारीखें और समय स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे और/या Netflix के सहायता केंद्र पर उपलब्ध होंगे. किसी भी तरह की भागीदारी, नीचे सेक्शन 3 में दी गई 'रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स' की शर्तों के अधीन होगी.

  2. शामिल होने की अवधि. शामिल होने की अवधि, समय या विंडो netflix.com/votingrules पर बताई जाएगी. शामिल होने की अवधि या विंडो में बदलाव हो सकता है. अगर शामिल होने की अवधि के दौरान कोई तकनीकी खराबी आती है या कोई अन्य ऐसी घटना हो जाती है जिसके कारण शामिल होने के परिणाम या किसी एंट्री का फ़ैसला नहीं हो पाता है, तो Netflix शामिल होने की अवधि को बंद करके उसे फिर से खोल सकता है. शामिल होने की तय अवधि के बाहर की गई कोई भी एंट्री या भागीदारी मान्य नहीं होगी.

  3. रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स की शर्तें. Netflix के हर रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर के लिए, हर प्रोफ़ाइल को सिर्फ़ एक (1) एंट्री या वोट देने की अनुमति है. Netflix के पास रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स में शामिल होने के नियमों या वोटों की संख्या की सीमाओं को बदलने का अधिकार है. अगर कोई प्रतिभागी, एक से ज़्यादा या अलग-अलग Netflix अकाउंट, प्रोफ़ाइल, रजिस्ट्रेशन और लॉगिन या किसी अन्य तरीके का इस्तेमाल करके, तय संख्या से ज़्यादा वोट पाने की कोशिश करता है, तो उस प्रतिभागी का वोट अमान्य हो जाएगा. रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स में भागीदारी, किसी इंडिपेंडेंट थर्ड पार्टी ऑडिटर के वेरिफ़िकेशन और सर्टिफ़िकेशन के अधीन हो सकती है. किसी भी बॉट के ज़रिए या ऑटोमेटिक, प्रोग्राम किए गए, रोबोटिक या इसी तरह के अन्य तरीकों से शामिल होना मना है. जो प्रतिभागी इन शर्तों का पालन नहीं करते हैं या जो किसी भी तरह से रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स की प्रक्रिया या संचालन में दखल देने की कोशिश करते हैं, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और उनकी एंट्री या वोट की गिनती नहीं की जाएगी.

    रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स की प्रक्रिया से जुड़े सभी फ़ैसले लेने का अंतिम अधिकार पूरी तरह से केवल Netflix के पास होगा और इन पर किसी भी तरह की आपत्ति या अपील स्वीकार नहीं की जाएगी. अगर किसी तकनीकी खराबी या ऐसे कारण से एंट्रीज़ का फ़ैसला या नतीजा ठीक से तय नहीं किया जा सकता जो Netflix या इसके पार्टनर्स के कंट्रोल से बाहर है, तो Netflix या इसके पार्टनर्स ही नतीजे पर फ़ैसला करेंगे. ऐसे मामलों में उनका फ़ैसला आखिरी होगा और उस पर कोई अपील नहीं की जा सकेगी. वोट सबमिट करने से जुड़ा सबूत, यह साबित नहीं करता कि Netflix को उसकी एंट्री मिल गई है. अगर किसी वायरस, बग, किसी व्यक्ति के अनधिकृत दखलअंदाज़ी, महामारी, वैश्विक महामारी, फ़्रॉड या ऐसे किसी अन्य कारण से रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स की प्रक्रिया की सुरक्षा, निष्पक्षता या सही तरीके से संचालन में कोई खराबी आती है या वह प्रभावित होता है और यह कारण Netflix के नियंत्रण में नहीं है, तो उसके पास अपने विवेक के आधार पर रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स को कैंसल करने, खत्म करने, बदलने या रोकने का पूरा अधिकार है.

  4. रिलीज़. Netflix और उसकी सहायक कंपनियां, सहयोगी, पार्टनर, प्रतिनिधि, एजेंट, उत्तराधिकारी, असाइनी, कर्मचारी, अधिकारी और डायरेक्टर (सामूहिक रूप से, “कानूनी ज़िम्मेदारी से मुक्त व्यक्ति और संस्थाएं”) किसी भी तकनीकी, हार्डवेयर, सॉफ़्टवेयर, टेलीफ़ोन या संचार सेवाओं से जुड़ी अन्य खराबी, गलतियों या किसी भी तरह की चूक, खराब या अनुपलब्ध नेटवर्क कनेक्शन, इंटरनेट या ISP की उपलब्धता से संबंधित समस्याओं, किसी व्यक्ति की अनधिकृत दखलअंदाज़ी, ज़्यादा ट्रैफ़िक या वोटिंग/भागीदारी से जुड़ी जानकारी का सही तरीके से दर्ज न होना, अधूरा होना, गलत होना, देर से पहुंचना या ऑनलाइन ट्रांसमिशन में खराबी (चाहे किसी भी कारण से हो) के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे, जिनसे किसी व्यक्ति के वोटिंग में हिस्सा लेने की क्षमता पर असर पड़ सकता है. इसमें प्रतिभागी या किसी अन्य व्यक्ति के प्लैटफ़ॉर्म, कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस को होने वाला कोई भी नुकसान या क्षति भी शामिल है, जो रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स में भाग लेने या रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स से जुड़ी कोई भी सामग्री डाउनलोड करने से संबंधित हो या उसके कारण हुई हो. अगर कोई वोट खो जाता है, देर से पहुंचता है, अस्पष्ट है, अधूरा है, गलत है, समझ में नहीं आता, तकनीकी गड़बड़ी के कारण खराब हो जाता है या गलत पते पर पहुंच जाता है, तो कानूनी ज़िम्मेदारी से मुक्त व्यक्ति और संस्थाएं उसके लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगी और ऐसे वोट डिसक्वालिफ़ाई कर दिए जाएंगे.

  5. सवाल. रीयल-टाइम इंटरैक्टिविटी फ़ीचर्स के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए या अगर आपके कोई सवाल हैं, तो कृपया Netflix के सहायता केंद्र पर जाएं, जिसे netflix.com वेबसाइट के ज़रिए ऐक्सेस किया जा सकता है.