Netflix एरर 5.8

आपको अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर एरर कोड 5.8 इस मेसेज के साथ दिखाई दे सकता है:

वीडियो चलाने में परेशानी हो रही है. कृपया दोबारा कोशिश करें. (5.8)

यह एरर तब आती है जब आपके डिवाइस पर स्टोर डाटा में किसी गड़बड़ी की वजह से Netflix चल नहीं पा रहा हो.

इस समस्या को हल करने के लिए:

Tablet with power icon indicating turn off process

  1. अपना फ़ोन या टैबलेट बंद करें. पक्का करें कि वह केवल लॉक नहीं है, बल्कि बंद भी हो गया है.

  2. इसे दोबारा चालू करें.

  3. Netflix दोबारा चालू करें.

अगर आप लाइव या ऐनिमेटेड वॉलपेपर का इस्तेमाल करते हैं, तो ये स्टेप फ़ॉलो करें:

  1. डिस्प्ले पर टैप करें.

  2. वॉलपेपर पर टैप करें.

  3. कोई स्टिल या बिना ऐनिमेशन वाली इमेज चुनें, फिर सेट वॉलपेपर पर टैप करें.

  4. होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन पर टैप करें.

  5. Netflix दोबारा चालू करें.

ध्यान दें:अगर आपके डिवाइस में इन स्टेप्स से अलग ऑप्शन हैं, तो अपने डिवाइस का यूज़र मैन्युअल देखें या मदद के लिए डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.

आप सेटिंग्स ऐप के ज़रिए अपने Android डिवाइस का OS (ऑपरेटिंग सिस्टम) अपडेट कर सकते हैं. अपने डिवाइस से जुड़े सटीक स्टेप्स या किसी समस्या को हल करने का तरीका जानने के लिए Google की सपोर्ट साइट पर जाएं.

इन स्टेप्स को आज़माने से आपके डिवाइस पर मौजूद ऐप्स, डेटा या सेटिंग्स हट सकती हैं. आगे बढ़ने से पहले, पक्का करें कि आपके पास अपने वाय-फ़ाय के नाम और पासवर्ड के साथ-साथ Netflix की साइन-इन जानकारी मौजूद है.

इस समस्या को हल करने के लिए, आपको उस कंपनी से संपर्क करना होगा जिसने आपका डिवाइस बनाया है.

जब आप उनसे बात करें, तो उनसे इन स्टेप्स को पूरा करने में मदद मांगें. हर स्टेप के बाद, Netflix दोबारा चालू करके देखें कि समस्या ठीक हुई या नहीं.

  1. अपने डिवाइस के फ़र्मवेयर या सॉफ़्टवेयर को लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट करें.

  2. अपने डिवाइस को उसकी ओरिजिनल सेटिंग्स पर रीस्टोर करें, जैसे वह पहली बार मिलने पर थी

हम समस्या की जांच कर रहे हैं. जांच करने में हमारी मदद करने के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल