अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर कोई समस्या हल करना

अगर आपके Android फ़ोन या टैबलेट पर Netflix नहीं चल रहा है, तो आप इन स्टेप्स के ज़रिए सामान्य समस्याएं हल कर सकते हैं.

Tablet with power icon indicating turn off process

  1. अपना फ़ोन या टैबलेट बंद करें. पक्का करें कि वह केवल लॉक नहीं है, बल्कि बंद भी हो गया है.

  2. इसे दोबारा चालू करें.

  3. Netflix दोबारा चालू करें.

अगर आप अपने Netflix ऐप का डेटा हटा देते हैं, तो आपके डिवाइस पर डाउनलोड किए गए सभी टीवी शो या फ़िल्में हट जाएंगी. आप अपने अकाउंट से भी साइन आउट हो जाएंगे. ध्यान रहे कि आपके पास अपना पासवर्ड मौजूद होना चाहिए.

  1. अपने Android डिवाइस पर Netflix ऐप खोलें.

  2. ऐप आइकॉन पर टैप करके होल्ड करें, फिर ऐप इंफ़ो पर टैप करें.

  3. स्टोरेज और कैशे > स्टोरेज हटाएं > ओके पर टैप करें.

    "Clear storage” button for Netflix being tapped on Android phone.

  4. Netflix दोबारा चलाएं.

ध्यान दें: ये स्टेप्स आपके डिवाइस के लिए अलग हो सकते हैं. सबसे अप-टू-डेट निर्देश पाने के लिए अपने डिवाइस का मैनुअल देखें या इसे बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.

अगर आप Netflix को अनइंस्टॉल कर देते हैं, तो आपके डिवाइस पर डाउनलोड किए गए सभी टीवी शो या फ़िल्में हट जाएंगी. आप अपने अकाउंट से भी साइन आउट हो जाएंगे. ध्यान रहे कि आपके पास अपना पासवर्ड मौजूद होना चाहिए.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Play Store में Netflix पेज खोलें.

  2. अनइंस्टॉल करें पर टैप करने के बाद इंस्टॉल करें पर टैप करें.

    “Uninstall” button for Netflix being tapped on Android phone.

  3. Netflix दोबारा चलाएं.

आप सेटिंग्स ऐप के ज़रिए अपने Android डिवाइस का OS (ऑपरेटिंग सिस्टम) अपडेट कर सकते हैं. अपने डिवाइस से जुड़े सटीक स्टेप्स या किसी समस्या को हल करने का तरीका जानने के लिए Google की सपोर्ट साइट पर जाएं.

  1. वेब ब्राउज़र से fast.com पर जाएं.

  2. टेस्ट खत्म होने का इंतज़ार करें.

अगर आपके ब्राउज़र पर कोई एरर मेसेज दिखता है या वेबसाइट लोड नहीं होती है, तो इसका मतलब है यह कि आपका डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है. आपको अपने होम नेटवर्क या अपने डिवाइस के इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ी समस्या हल करनी होगी.

Resetting modem and device, 30-sec timer, cable unplugged.

  1. अपना डिवाइस बंद करें, फिर अपने मॉडेम और राउटर को पावर से अनप्लग करें.

  2. 30 सेकंड बाद, अपने मॉडेम और राउटर को प्लग इन करें.

  3. 1 मिनट इंतज़ार करके अपना डिवाइस चालू करें.

  4. Netflix दोबारा चलाएं.

ध्यान दें: कुछ डिवाइस, मॉडेम और राउटर को इंटरनेट से फिर से कनेक्ट होने में ज़्यादा समय लग सकता है.

जो एरर कोड या समस्या दिखाई दे रही है, उसे हमारे सहायता केंद्र पर खोजें. आप यहां मौजूद किसी आर्टिकल में दिए गए अन्य स्टेप्स से अपनी सटीक समस्या हल कर पाएंगे.

अगर इन स्टेप्स के ज़रिए समस्या हल नहीं होती है या समस्या से जुड़ा कोई आर्टिकल नहीं मिलता, तो मदद पाने के लिए हमसे संपर्क करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल