Asphalt Xtreme - गेम सपोर्ट

ऊंची-नीची घाटियों को फ़र्राटे से पार करें, रेत के टीलों पर सरपट भागें और दूसरों को तेज़ी से पछाड़ते हुए इस बेहद रोमांचक ऑफ़-रोड रेसिंग का लुत्फ़ उठाएं. रेसिंग के बारे में अब तक जो भी जानते हैं, सब भूल जाएं — इस गेम में आपको ज़रूरत है तो बस अपने दिल की सुनने की और बेधड़क रफ़्तार से आगे बढ़ने के जज़्बे की.

अपने मोबाइल डिवाइस पर डाउनलोड करें

प्लेटफ़ॉर्म: Android फ़ोन व टैबलेट और iPhone, iPad, iPod touch

गेम की कैटेगरी: रेसिंग / ऐक्शन

प्लेयर की संख्या: सिंगल प्लेयर और मल्टीप्लेयर (क्रॉस-प्ले और लोकल वाय-फ़ाय की सुविधा है)

ऑफ़लाइन खेलने की सुविधा: नहीं

क्लाउड सेव:हां

कॉन्टेंट की रेटिंग: गेम का App Store पेज देखें

भाषाएं: अरबी, चीनी (सिंप्लिफ़ाइड), चीनी (पारंपरिक), अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, इटैलियन, जापानी, कोरियाई, पोलिश, पुर्तगाली, रशियन, स्पेनिश (कैस्टिलियन), स्पेनिश (लैटिन अमेरिका), स्वीडिश, थाई, तुर्की

डेवलपर: Gameloft

ज़रूरी शर्तें

गेम खेलने के लिए आपको इसे अपने डिवाइस पर इंस्टॉल करना होगा. आपके पास ये चीज़ें होनी चाहिए:

  • एक ऐक्टिव Netflix सब्सक्रिप्शन

  • गेम को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन

  • आपके डिवाइस पर पर्याप्त स्टोरेज स्पेस

  • एक कम्पैटिबिल डिवाइस

    • ध्यान दें कि हर गेम के लिए डिवाइस की आवश्यकताएं भी अलग-अलग होती हैं. Netflix गेम्स के बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए, हमारा सुझाव है कि यहां बताए गए या इनके बाद के OS वर्ज़न इस्तेमाल करें:

      • Android फ़ोन या टैबलेट: Android 9

      • iPhone: iOS 17

      • iPad: iPadOS 17

इंस्टॉल करना

Netflix ऐप से

Netflix ऐप में होम स्क्रीन पर Netflix गेम्स की एक लाइन होती है और सबसे नीचे एक गेम्स टैब होता है.

  1. ऐप में होम स्क्रीन से, Netflix गेम्स की लाइन देखने के लिए नीचे की ओर स्वाइप करें, या गेम्स टैब टैप करें.

    ध्यान दें:>मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स टैब नहीं दिख रहा? पक्का करें कि आपके पास Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अपने Android डिवाइस पर Netflix ऐप को अपडेट करने का तरीका देखें.

  2. गेम पर टैप करें और गेम देखें पर टैप करें. Play Store खुल जाएगा.

  3. इंस्टॉल करें पर टैप करें.

    • गेम और आपके डिवाइस की सेटिंग्स के मुताबिक, आपको अनुमतियां स्क्रीन दिख सकती है. स्वीकर करें चुनें.

  4. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर, खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन में या गेम्स टैब में खोल सकते हैं. आप अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर या ऐप ड्रॉवर में भी इसके आइकॉन पर टैप कर सकते हैं.

  5. गेम लॉन्च होगा. अगर आप प्रोफ़ाइल को किसी अन्य प्रोफ़ाइल से बदलकर खेलना चाहते हैं तो गेम में प्रोफ़ाइल आइकॉन को टैप करें!

Play Store से

आप Google Play Store में भी कोई गेम ढूंढ सकते हैं.

  1. Play Store खोलें और गेम को उसके नाम से खोजें या सभी उपलब्ध Netflix गेम्स देखें.

  2. खोज के नतीजों से गेम चुनें और इंस्टॉल करें पर टैप करें.

    • गेम और आपके डिवाइस की सेटिंग्स के मुताबिक, आपको अनुमतियां स्क्रीन दिख सकती है. स्वीकर करें चुनें.

  3. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर, खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन में या गेम्स टैब में खोल सकते हैं. आप अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर या ऐप ड्रॉवर में भी इसके आइकॉन पर टैप कर सकते हैं.

  4. कहे जाने पर, जारी रखें को टैप करें और फिर अपने Netflix अकाउंट का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालकर साइन इन करें

  5. अपनी Netflix प्रोफ़ाइल चुनकर खेलना शुरू करें!

Netflix गेम्स किड्स प्रोफ़ाइल्स में उपलब्ध नहीं हैं. अगर किसी प्रोफ़ाइल की मेच्योरिटी सेटिंग गेम की मेच्योरिटी रेटिंग से नीचे सेट की गई है, या आपका डिवाइस गेम से कंपैटिबल नहीं है तो हो सकता है कि गेम उस प्रोफ़ाइल के लिए दिखाई न दे.

Netflix ऐप से

Netflix ऐप में, होम स्क्रीन पर मोबाइल गेम्स की एक लाइन शामिल है.

  1. मोबाइल गेम्स की लाइन ढूंढने के लिए, ऐप में, होम स्क्रीन पर नीचे स्वाइप करें.

    ध्यान दें:मोबाइल गेम्स की लाइन नज़र नहीं आ रही है? पक्का करें कि आपके पास Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अपने iPhone, iPad या iPod touch पर Netflix ऐप को अपडेट करने का तरीका देखें.

  2. गेम पर टैप करें, और फिर गेम देखें या गेम खेलें पर टैप करें.

  3. App Store बैनर में देखें पर या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.

  4. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर, खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन में, या अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर, उस गेम के आइकॉन पर क्लिक करके खोल सकते हैं.

  5. गेम लॉन्च होगा. अगर आप प्रोफ़ाइल को किसी अन्य प्रोफ़ाइल से बदलकर खेलना चाहते हैं तो गेम में प्रोफ़ाइल आइकॉन को टैप करें!

App Store से

आप App Store में भी गेम को ढूंढ सकते हैं.

  1. App Store खोलें और गेम को उसके नाम से ढूंढें या Netflix के सभी उपलब्ध गेम्स देखें.

  2. खोज के नतीजों से गेम चुनें, और देखें पर या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.

  3. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर, खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन में, या अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर, उस गेम के आइकॉन पर क्लिक करके खोल सकते हैं.

  4. कहे जाने पर, अगला पर टैप करें और अपने Netflix अकाउंट का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालें. लॉग इन करें चुनें.

  5. अपनी Netflix प्रोफ़ाइल चुनकर खेलना शुरू करें!

Netflix गेम्स किड्स प्रोफ़ाइल्स में उपलब्ध नहीं हैं. अगर किसी प्रोफ़ाइल की मेच्योरिटी सेटिंग गेम की मेच्योरिटी रेटिंग से नीचे सेट की गई है, या आपका डिवाइस गेम से कंपैटिबल नहीं है तो हो सकता है कि गेम उस प्रोफ़ाइल के लिए दिखाई न दे.

क्या आप गेम में कहीं अटक गए हैं? सोच रहे हैं कि कोई चीज़ कैसे काम करती है? इन-गेम सेटिंग्स के बारे में कोई सवाल है? गेमप्ले से जुड़े आम सवालों के जवाब हमारी Asphalt Xtreme सपोर्ट साइट पर मिल सकते हैं.

गेम में कोई समस्या आ रही है? आम समस्याएं हल करने के लिए Asphalt Xtreme की सपोर्ट साइट देखें.

अगर आपको और मदद चाहिए, तो आप इन स्टेप्स को फ़ॉलो करके गेम के दौरान सपोर्ट पा सकते हैं:

  1. अपनी प्रोफ़ाइल पर टैप करें.

  2. ऊपर बाएं कोने में, ड्रॉप-डाउन मेनू को खोलने के लिए अपने नाम पर टैप करें.

  3. नीचे की ओर स्वाइप करें.

  4. सहायता पर टैप करें.

  5. नीचे दाईं ओर, चैट आइकॉन पर टैप करें.

आप जो ढूंढ रहे हैं क्या आपको वह नहीं मिल रहा है? हमारा Netflix मोबाइल गेम्स आर्टिकल देखें.

मिलते-जुलते आर्टिकल