अपने Amazon Fire टैबलेट पर Netflix का लुत्फ़ उठाने का तरीका

अपने Amazon Fire HD टैबलेट पर Netflix अकाउंट को सेट अप करने और उससे साइन आउट करने का तरीका जानें.

आप Fire OS 7 या इसके बाद के वर्ज़न वाले टैबलेट पर Amazon Appstore से Netflix ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.

अपने Amazon Fire टैबलेट को अपने Netflix अकाउंट से कनेक्ट करने के लिए:

  1. होम स्क्रीन पर जाकर, Appstore पर टैप करें.

  2. ऊपर दाईं ओर दिए गए, खोजेंsearch icon बटन पर टैप करके "Netflix" लिखें.

  3. Netflix पर टैप करें, फिर डाउनलोड करें पर टैप करें.

  4. ऐप इंस्टॉल होने के बाद, खोलें पर टैप करें.

  5. साइन इन करें पर टैप करें और अपना Netflix ईमेल ऐड्रेस या फ़ोन नंबर और पासवर्ड डालकर साइन इन करें.

सपोर्टेड डिवाइस पर Netflix के स्ट्रीमिंग फ़ीचर शामिल खूबियां:

नेविगेशन

  • ऐप के ऊपरी दाएं कोने में मौजूद खोजेंsearch icon बटन पर टैप करके टाइटल खोजें. आप होम स्क्रीन पर सुझाई गई शैलियों की लाइनें स्क्रोल कर सकते हैं या ऊपर मेन्यू में दी गई सभी शैलियां ब्राउज़ कर सकते हैं.

  • फ़ास्ट फ़ॉरवर्ड या रिवाइंड करने के लिए स्क्रीन पर कहीं भी टैप करें, फिर प्रोग्रेस बार पर अपनी उंगली आगे या पीछे की तरफ़ स्लाइड करें.

  • अब नहीं देखना चाहते, तो 'वापस जाएं' बटन पर टैप करें.

सबटाइटल और अल्टरनेट ऑडियो
प्लेबैक के दौरान सबटाइटल और अल्टरनेट भाषा के ऑडियो को कॉन्फ़िगर करने के लिए स्क्रीन पर सबसे ऊपर ऑडियो और सबटाइटल बटन आइकॉन पर टैप करें.

पिक्चर-इन-पिक्चर
कुछ Fire टैबलेट में दूसरे ऐप्स इस्तेमाल करते हुए भी आप Netflix का लुत्फ़ उठा सकते हैं, जबकि सभी Fire टैबलेट इस फ़ीचर को सपोर्ट नहीं करते. पिक्चर-इन-पिक्चर और इसकी ज़रूरतों के बारे में और जानें.

डाउनलोड
आप टीवी शो और फ़िल्में डाउनलोड करके उन्हें इंटरनेट कनेक्शन के बिना देख सकते हैं. डाउनलोड्स के बारे में और जानें पर जाएं.

ध्यान दें: Fire OS 7 या इसके बाद के वर्ज़न वाले टैबलेट पर टाइटल डाउनलोड किए जा सकते हैं.

अपने डिवाइस पर Netflix अकाउंट से साइन आउट करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें:

  1. ऊपर दाईं ओर अपने प्रोफ़ाइल आइकॉन पर टैप करें.

  2. साइन आउट करें पर टैप करें, फिर इसे कन्फ़र्म करने के लिए साइन आउट करें पर दोबारा टैप करें.

Fire टैबलेट के यहां दिए गए मॉडल्स पर Netflix का लुत्फ़ फ़ुल HD (1080p तक) में उठाया जा सकता है:

  • Fire Max 11

  • Fire HD 10

  • Fire HD 8

मिलते-जुलते आर्टिकल