अपने iPhone या iPad पर Netflix का लुत्फ़ उठाने का तरीका

Netflix ऐप का सबसे अप-टू-डेट वर्ज़न iOS/iPadOS वर्ज़न 17 या इसके बाद के वर्ज़न इस्तेमाल करने वाले iPhone और iPad के लिए उपलब्ध है. अपने डिवाइस का वर्ज़न पता लगाने का तरीका जानें.

ध्यान दें: अगर आप पहले Netflix ऐप डाउनलोड कर चुके हैं, तो इसे iOS 12 या इसके बाद के वर्ज़न वाले डिवाइस पर फिर से डाउनलोड कर सकेंगे. App Store से ऐप्स को फिर से डाउनलोड करने का तरीका जानें.

अपने iPhone या iPad पर Netflix को इंस्टॉल करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.

  1. App Store खोलें.

  2. खोजें चुनें.

  3. र्च बार में Netflix लिखें, फिर खोजें बटन पर टैप करें.

  4. खोज के नतीजों से Netflix चुनें.

  5. प्राप्त करें चुनें या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.

  6. होमस्क्रीन पर Netflix आइकॉन पर टैप करें.

  7. अपने Netflix का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालकर साइन इन करेंचुनें.

आपका डिवाइस अब Netflix अकाउंट से कनेक्ट हो गया है.

iPhone और iPad डिवाइस पर Netflix के उपलब्ध फ़ीचर:

  • खोजें: अपने iPhone या iPad पर Netflix ऐप में सीधे खोज करके टीवी शो और फ़िल्में ढूंढें.

  • सबटाइटल और ऑल्टरनेट ऑडियो:जब टीवी शो या फ़िल्म चल रही हो, तब स्क्रीन पर कहीं भी टैप करके प्लेयर कंट्रोल और सबटाइटल विकल्प देखें.

  • डाउनलोड: आप iOS संस्करण 12 या उसके बाद के iOS उपकरणों पर शो और फिल्में डाउनलोड करके उन्हें ऑफ़लाइन देख सकते हैं.

    ध्यान दें: ऐड-सपोर्टेड एक्सपीरियंस वाले टाइटल डाउनलोड करने के लिए, आपके डिवाइस पर iOS 16 या इसके बाद का वर्ज़न इंस्टॉल होना ज़रूरी है.

  • वीडियो आउट: iPhones और iPads के ज़रिए वीडियो को किसी दूसरे डिवाइस पर चलाने के लिए Apple ने कई खास कम्पैटिबल किट बनाए हैं. ज़्यादा जानकारी Apple की सहायता साइट पर उपलब्ध है.

  • Spatial ऑडियो (iOS/iPadOS 14.6 या इसके बाद का वर्ज़न होना ज़रूरी है): Netflix के प्रीमियम प्लान का लुत्फ़ iPad और iPhone के कम्पैटिबल मॉडल पर AirPods Pro और AirPods Max हेडफ़ोन के ज़रिए ही उठाया जा सकता है. Spatial ऑडियो के इस्तेमाल के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Apple की सहायता साइटपर जाएं.

    ध्यान दें: कॉन्टेंट की स्ट्रीमिंग के दौरान ही Spatial ऑडियो को सपोर्ट किया जाता है. डाउनलोड किए गए टीवी शो और फ़िल्मों में स्टीरियो ऑडियो का इस्तेमाल किया जाएगा.

  • पिक्चर-इन-पिक्चर (iOS/iPadOS 14 या इसके बाद का वर्ज़न होना ज़रूरी है): iPad और iPhone के कुछ मॉडल में आप दूसरे ऐप इस्तेमाल करने के दौरान Netflix देख सकते हैं. इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के निर्देश पाने के लिए की सहायता साइट पर जाएं.

    नोट: पिक्चर-इन-पिक्चर केवल ऐड-फ़्री प्लान पर ही उपलब्ध है.

  • हाई डायनामिक रेंज (HDR): iPhone और iPad के कुछ मॉडल में Netflix का लुत्फ़ Dolby Vision या HDR में उठाया जा सकता है. नीचे दिए गए सेक्शन में देखें कि आपका मोबाइल डिवाइस HDR को सपोर्ट करता है या नहीं.

ध्यान दें:HDR लेबल होने पर भी शायद कुछ डिवाइस हमेशा HDR पर स्ट्रीम न करें, जैसे कि अगर डिवाइस लो पावर मोड में हो या सेल्यूलर कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहा हो.

सपोर्टिड वीडियो रिज़ोल्यूशन और क्वालिटी

  • iPhone X और इसके बाद के मॉडल Netflix को फ़ुल HD (1080p) में प्ले करना सपोर्ट करते हैं.

  • iPhone 8 और इसके बाद के मॉडल Netflix को हाई डायनामिक रेंज (HDR) में प्ले करना सपोर्ट करते हैं.

अपने iPhone पर वीडियो रिज़ॉल्यूशन और गुणवत्ता के बारे में अधिक जानने के लिए, Apple की सहायता साइट पर जाकर अपने iPhone मॉडल की पहचान करें, तकनीकी विशिष्टताओं को देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें और विवरण के लिए वीडियो प्लेबैकसेक्शन देखें.

  • iPad 5th जनरेशन और इसके बाद के मॉडल Netflix को फुल HD (1080p) में प्ले करना सपोर्ट करते हैं.

  • iPad mini 2 और इसके बाद के मॉडल Netflix को फुल HD (1080p) में प्ले करना सपोर्ट करते हैं.

  • iPad Pro 10.5" और इसके बाद के मॉडल Netflix को हाई डायनामिक रेंज (HDR) में प्ले करना सपोर्ट करते हैं.

अपने iPad पर वीडियो रिज़ॉल्यूशन और गुणवत्ता के बारे में अधिक जानने के लिए, Apple की सहायता साइट पर जाकर अपने iPad मॉडल की पहचान करें, तकनीकी विशिष्टताओं को देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें और विवरण के लिए वीडियो प्लेबैकसेक्शन देखें.

ध्यान दें: iPadOS 14 या इसके बाद के वर्ज़न वाले iPad पर Safari ब्राउज़र के ज़रिए भी Netflix को HD में देखने का लुत्फ़ उठाया जा सकता है.

अपने iPhone, iPad या iPod touch पर Netflix से साइन आउट करने के 2 तरीके हैं:

  1. Netflix ऐप खोलें.

  2. नीचे दाईं ओर, मेरा Netflix पर टैप करें.

  3. ऊपर दाईं ओर, मेन्यू पर टैप करें.

  4. साइन आउट करें पर टैप करें, फिर इसे कन्फ़र्म करने के लिए साइन आउट करें पर दोबारा टैप करें.

  1. स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें और कुछ पल ठहरें ताकि खुले हुए सभी ऐप दिखने लगें.

    • डिवाइस पर होम बटन मौजूद हो, तो उस पर दो बार तेज़ी से प्रेस करें.

  2. Netflix ऐप दिखने तक बाएं या दाएं स्वाइप करें.

  3. Netflix ऐप प्रीव्यू पर ऊपर की ओर स्वाइप करके उसे बंद करें.

    • iOS 6 में, ऐप पर अपनी उंगली तब तक दबाकर रखें, जब तक लाइन के निशान वाला लाल रंग का बैज दिखाई नहीं देता. इसके बाद बैज पर टैप करके ऐप बंद करें.

  4. होमस्क्रीन पर लौटने के लिए होम बटन प्रेस करें.

  5. सेटिंग्स चुनें.

  6. Netflix ऐप दिखने तक नीचे स्वाइप करते रहें.

  7. Netflix चुनें.

  8. रीसेट करें स्विच को ऑन पोज़िशन की तरफ़ स्लाइड कर दें.

    ध्यान दें: Netflix ऐप को रीसेट करने से इसके ज़रिए डाउनलोड किए गए सभी टाइटल भी हट जाएंगे.

  9. होमस्क्रीन पर लौटने के लिए होम बटन प्रेस करें.

  10. Netflix चुनें.

  11. अपने Netflix का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालें.

मिलते-जुलते आर्टिकल