Netflix का पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) फ़ीचर इस्तेमाल करने का तरीका

Netflix का पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) फ़ीचर, वीडियो प्लेयर को एक छोटी-सी विंडो में बदल देता है, ताकि आप अपने मोबाइल डिवाइस पर दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल करते हुए भी वीडियो का लुत्फ़ उठाते रहें.

यह कैसे काम करता है

  • Netflix चलते समय जब आप अपने डिवाइस की होम स्क्रीन या किसी दूसरे ऐप पर जाते हैं, तो पिक्चर इन पिक्चर चालू हो जाता है.

  • आप प्लेयर विंडो को खींचकर या पिंच-टु-ज़ूम जेस्चर के ज़रिए उसकी जगह या साइज़ बदल सकते हैं.

  • आप पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में रहते हुए प्लेबैक को पॉज़, फ़ास्ट-फ़ॉरवर्ड या रिवाइंड कर सकते हैं.

  • प्लेयर को फ़ुल-साइज़ में वापस लाने के लिए, PiP बटन पर टैप करें. Netflix को रोकने और बंद करने के लिए बटन पर टैप करें.

Netflix के पिक्चर-इन-पिक्चर फ़ीचर के लिए ज़रूरी शर्तें

आपके पास नीचे दिया गया कोई ऐसा डिवाइस होना चाहिए, जो सपोर्टेड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चल रहा हो. साथ ही, डिवाइस पर Netflix ऐप का सबसे नया वर्ज़न भी इंस्टॉल होना चाहिए.

डिवाइस

ज़रूरी OS वर्ज़न

Android फ़ोन या टैबलेट

Android OS 8.0 या इसके बाद का वर्ज़न

iPhone

iOS 14 या इसके बाद का वर्ज़न

iPad

iPadOS 14 या इसके बाद का वर्ज़न

पिक्चर-इन-पिक्चर फ़ीचर Netflix के केवल ऐड-फ़्री प्लान पर ही उपलब्ध है.

दूसरे डिवाइसेज़ पर पिक्चर-इन-पिक्चर

  • कुछ स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस और ब्राउज़र में पिक्चर-इन-पिक्चर फ़ीचर मौजूद होता है. जिसे मैन्युफ़ैक्चरर ने बनाया होता है या किसी दूसरे सॉफ़्टवेयर के ज़रिए एनेबल होता है. Netflix द्वारा न बने होने की वजह से, यह ज़रूरी नहीं कि उन डिवाइसेज़ पर पिक्चर-इन-पिक्चर फ़ीचर उम्मीद के मुताबिक काम करे.

  • इन दूसरे डिवाइसेज़ पर पिक्चर-इन-पिक्चर फ़ीचर के लिए ज़्यादा निर्देश या सपोर्ट पाने के लिए, अपने डिवाइस के साथ मिला मैन्युअल देखें या उसे बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.

कोई परेशानी हो रही है?

अगर आपके मोबाइल डिवाइस पर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड काम नहीं कर रहा है, तो ये स्टेप्स फ़ॉलो करें:

पिक्चर-इन-पिक्चर फ़ीचर Netflix के केवल ऐड-फ़्री प्लान पर ही काम करता है. अपने Netflix अकाउंट पर जाएं और अपना मौजूदा प्लान चेक करें.

पक्का करें कि आप ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं जो Netflix के पिक्चर-इन-पिक्चर फ़ीचर को सपोर्ट करता है और उस पर सपोर्टेड वर्ज़न चल रहा है (Android 8.0 या इसके बाद का, iOS 14 या इसके बाद का, या iPadOS 14 या इसके बाद का वर्ज़न).

ध्यान दें: सभी डिवाइस पिक्चर-इन-पिक्चर फ़ीचर को सपोर्ट नहीं करते, भले ही वे सपोर्टेड OS वर्ज़न पर चल रहे हों. अगर आपको नहीं पता कि आपका डिवाइस सपोर्ट करता है या नहीं, तो ज़्यादा मदद के लिए अपना डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.

शायद आपके डिवाइस या ऐप की सेटिंग्स में पिक्चर-इन-पिक्चर फ़ीचर बंद हो. इसे फ़ंक्शनल बनाने के लिए, आपको ये सेटिंग्स ऐडजस्ट करनी पड़ सकती हैं.

  1. सेटिंग्स ऐप खोलें.

  2. ऐप्स पर टैप करें.

  3. स्पेशल ऐप ऐक्सेस पर टैप करने के बाद, पिक्चर-इन-पिक्चर पर टैप करें.

  4. पक्का करें कि Netflix के बगल में मौजूद स्विच चालू है.

  1. सेटिंग्स ऐप खोलें.

  2. जनरल पर टैप करने के बादपिक्चर-इन-पिक्चर पर टैप करें.

  3. पक्का करें कि PiP अपने-आप शुरू करें चालू है.

पक्का करें कि आपके मोबाइल डिवाइस पर Netflix ऐप का सबसे नया वर्ज़न इंस्टॉल है.

Tablet with power icon indicating turn off process

  1. अपना फ़ोन या टैबलेट बंद करें. पक्का करें कि वह केवल लॉक नहीं है, बल्कि बंद भी हो गया है.

  2. इसे दोबारा चालू करें.

  3. Netflix दोबारा चालू करें.

अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करने के बाद भी पिक्चर-इन-पिक्चर काम नहीं कर रहा है, तो ज़्यादा मदद के लिए हमसे संपर्क करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल