Netflix प्लेग्राउंड

आपके बच्चों के लिए जादुई पलों की एक खास जगह, जहां उनके पसंदीदा किरदार और नई चीज़ें सिखाने वाले कई मज़ेदार गेम्स हैं. यह आपकी Netflix मेंबरशिप में शामिल है. इसमें कोई इन-ऐप खरीदारी, ऐड या फ़ीस नहीं है – ताकि, जब वे खेलें तो आप सुकून से रहें.

प्लैटफ़ॉर्म: Android फ़ोन और टैबलेट, iPhone और iPad

ऐप की कैटेगरी: किड्स

प्लेयर्स की संख्या: एक ही प्लेयर

ऑफ़लाइन खेलने की सुविधा: हां

कॉन्टेंट की रेटिंग: गेम का ऐप स्टोर पेज देखें

भाषाएं: हर गेम के अनुसार अलग-अलग भाषाएं उपलब्ध होती हैं. कोई गेम किन भाषाओं को सपोर्ट करता है, यह जानने के लिए उससे जुड़ा खास आर्टिकल देखें.

डेवलपर: Netflix

ज़रूरी शर्तें

खेलने के लिए, आपको पहले अपने डिवाइस पर ऐप इंस्टॉल करना होगा. आपके पास ये चीज़ें होनी चाहिए:

  • एक कम्पैटिबल डिवाइस:

    • Android फ़ोन और टैबलेट:

      • Android 9+

    • iPhone और iPad:

      • iOS/iPadOS 19+

  • स्थिर इंटरनेट कनेक्शन.

  • उपलब्ध मेमोरी: 1.5 GB

इंस्टॉल करना

Netflix ऐप से

Netflix ऐप की होम स्क्रीन पर मोबाइल गेम्स की एक लाइन और सबसे ऊपर गेम्स का एक शॉर्टकट होता है.

  1. ऐप की होम स्क्रीन पर, नीचे की ओर स्वाइप करके मोबाइल गेम्स वाली लाइन ढूंढें या गेम्स वाले शॉर्टकट पर टैप करें.

    ध्यान दें:मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स का शॉर्टकट नहीं दिख रहा है? पक्का करें कि आपके पास Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अपने Android डिवाइस पर Netflix ऐप को अपडेट करने का तरीका देखें.

  2. गेम पर टैप करें और गेम डाउनलोड करें पर टैप करें. Play Store खुल जाएगा.

  3. इंस्टॉल करें पर टैप करें.

    • गेम और आपके डिवाइस की सेटिंग्स के मुताबिक, आपको अनुमतियां स्क्रीन दिख सकती है. स्वीकर करें चुनें.

  4. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स के शॉर्टकट के ज़रिए उसे खोल सकते हैं. आप अपने डिवाइस की होम स्क्रीन या ऐप ड्रॉवर में भी इसके आइकॉन पर टैप कर सकते हैं.

  5. गेम लॉन्च हो जाएगा. अगर आप किसी दूसरी प्रोफ़ाइल के ज़रिए खेलना चाहते हैं, तो गेम में प्रोफ़ाइल आइकॉन पर टैप करें!

Play Store से

आप Google Play Store में भी कोई गेम ढूंढ सकते हैं.

  1. Play Store खोलें और गेम को उसके नाम से खोजें या सभी उपलब्ध Netflix गेम्स देखें.

  2. खोज के नतीजों से गेम चुनें और इंस्टॉल करें पर टैप करें.

    • गेम और आपके डिवाइस की सेटिंग्स के मुताबिक, आपको अनुमतियां स्क्रीन दिख सकती है. स्वीकर करें चुनें.

  3. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स के शॉर्टकट के ज़रिए उसे खोल सकते हैं. आप अपने डिवाइस की होम स्क्रीन या ऐप ड्रॉवर में भी इसके आइकॉन पर टैप कर सकते हैं.

  4. कहे जाने पर जारी रखें पर टैप करें और फिर अपने Netflix अकाउंट का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालकर साइन इन करें

  5. अपनी Netflix प्रोफ़ाइल चुनकर खेलना शुरू करें!

अगर किसी प्रोफ़ाइल की मेच्योरिटी सेटिंग, गेम की मेच्योरिटी रेटिंग से कम है या गेम को आपका डिवाइस सपोर्ट नहीं करता है, तो वह गेम उस प्रोफ़ाइल पर दिखाई नहीं देगा.

Netflix ऐप से

Netflix ऐप में, होम स्क्रीन पर मोबाइल गेम्स की एक लाइन शामिल है.

  1. ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन पर जाने के लिए, होम स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करें.

    ध्यान दें:मोबाइल गेम्स की लाइन नज़र नहीं आ रही है? पक्का करें कि आपके पास Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अपने iPhone, iPad या iPod touch पर Netflix ऐप को अपडेट करने का तरीका देखें.

  2. गेम पर टैप करने के बाद, गेम डाउनलोड करें या गेम खेलें पर टैप करें.

  3. App Store के बैनर पर डाउनलोड करें या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.

  4. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन या अपने डिवाइस की होम स्क्रीन पर जाकर, गेम के आइकॉन पर टैप करके उसे खोल सकते हैं.

  5. गेम लॉन्च हो जाएगा. अगर आप किसी दूसरी प्रोफ़ाइल के ज़रिए खेलना चाहते हैं, तो गेम में प्रोफ़ाइल आइकॉन पर टैप करें!

App Store से

आप App Store में भी गेम को ढूंढ सकते हैं.

  1. App Store खोलें और गेम को नाम से खोजें या सभी उपलब्ध Netflix गेम्स देखें.

  2. खोज के नतीजों से गेम चुनें, फिर डाउनलोड करें या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.

  3. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन या अपने डिवाइस की होम स्क्रीन पर जाकर, गेम के आइकॉन पर टैप करके उसे खोल सकते हैं.

  4. कहे जाने पर अगला पर टैप करें और अपने Netflix अकाउंट का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालें. लॉग इन चुनें.

  5. अपनी Netflix प्रोफ़ाइल चुनकर खेलना शुरू करें!

अगर किसी प्रोफ़ाइल की मेच्योरिटी सेटिंग, गेम की मेच्योरिटी रेटिंग से कम है या गेम को आपका डिवाइस सपोर्ट नहीं करता है, तो वह गेम उस प्रोफ़ाइल पर दिखाई नहीं देगा.

  • Netflix प्लेग्राउंड ऐप खोलें.

  • जो भी गेम्स इंस्टॉल करने हैं, उनके आइकॉन पर टैप करें.

  • अगर इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध है, तो फ़ौरन एक छोटा डाउनलोड शुरू हो जाएगा.

  • जब गेम इंस्टॉल हो जाए, तो उसे लॉन्च करने के लिए आइकॉन पर दोबारा टैप करें.

Netflix प्लेग्राउंड के मौजूदा गेम्स की लिस्ट के लिए, Netflix प्लेग्राउंड सपोर्ट साइट देखें.

अगर ऐप लॉन्च करते समय या कोई गेम खोलते समय ऐप क्रैश होने की समस्या आ रही है, तो पक्का करें कि आपके डिवाइस में iOS/iPadOS का सबसे नया वर्ज़न हो. इसके बारे में मदद पाने के लिए, Apple की सपोर्ट साइट पर अपना iPhone या iPad अपडेट करने का तरीका देखें.