Netflix यह मेसेज दिखाता है कि 'आपने कई डिवाइस पर डाउनलोड किए हैं.'

आपको अपने डिवाइस पर यहां दिए गए मेसेज के साथ एरर कोड10016-23000 या NQL.23000 दिख सकता है:

आपने कई डिवाइस पर डाउनलोड किए हैं.
कृपया दूसरे डिवाइस से डाउनलोड हटाएं या प्लान से जुड़े और विकल्प देखने के लिए netflix.com/changeplan पर जाएं.

आपके Android फ़ोन या टैबलेट, iPhone या iPad पर दिखने वाले इस एरर का मतलब है कि आप अपने Netflix प्लान पर उपलब्ध डाउनलोड करने वाले डिवाइस की अधिकतम सीमा तक पहुंच गए हैं. अपनी मौजूदा लिमिट देखने के लिए अपने डाउनलोड डिवाइस मैनेज करें पेज पर जाएं.

इस समस्या को ठीक करने के लिए, इनमें से किसी एक ऑप्शन को आज़माएं और फिर से डाउनलोड करने की कोशिश करें:

आप उस डिवाइस का इस्तेमाल करके, जिस पर आपको एरर मेसेज मिल रहा है, अपने अकाउंट से जुड़े किसी दूसरे डिवाइस से सभी डाउनलोड हटा सकते हैं.

Android फ़ोन या टैबलेट, iPhone या iPad

  1. Netflix ऐप खोलें.

  2. नीचे दाईं ओर, मेरा Netflix पर टैप करें.

  3. सबसे ऊपर, प्रोफ़ाइल के नाम पर टैप करें.

  4. अकाउंट पर टैप करें.

  5. सेटिंग्स के नीचे, डाउनलोड डिवाइस मैनेज करें पर टैप करें.

  6. दूसरे डिवाइस से सभी डाउनलोड डिलीट करने के लिए डिवाइस हटाएं पर टैप करें.

वेब ब्राउज़र

  1. किसी वेब ब्राउज़र से अपने डाउनलोड डिवाइस मैनेज करें पेज पर जाएं. आपको पहले साइन इन करना पड़ सकता है.

  2. दूसरे डिवाइस से सभी डाउनलोड्स डिलीट करने के लिए डिवाइस हटाएं पर क्लिक करें.

आप Netflix ऐप का इस्तेमाल करके डिवाइस पर मौजूद सारे डाउनलोड्स सीधे हटा सकते हैं.

Android फ़ोन या टैबलेट, iPhone या iPad

  1. Netflix ऐप खोलें.

  2. नीचे दाईं ओर, मेरा Netflix पर टैप करें.

  3. सबसे ऊपर, प्रोफ़ाइल के नाम पर टैप करें.

  4. ऐप सेटिंग्स पर टैप करें.

  5. डाउनलोड्स के नीचे, सभी डाउनलोड्स डिलीट करें चुनें.

  6. कन्फ़र्मेशन स्क्रीन पर, डिलीट करें पर टैप करें.

अगर समस्या ठीक करने के लिए आपको बार-बार ये स्टेप्स करने पड़ रहे हैं, तो अपने अकाउंट से कोई डाउनलोड डिवाइस हटाएं या अपना Netflix प्लान बदलकर कोई ऐसा प्लान लें जिसमें ज़्यादा डिवाइस पर डाउनलोड करने की सुविधा हो.

मिलते-जुलते आर्टिकल