Netflix एरर tvq-st-142

Netflix से कनेक्ट नहीं हो पा रहा है. कृपया दोबारा कोशिश करें या www.netflix.com/help पर जाएं

यह एरर तब दिखता है जब आपके डिवाइस पर य्टोर किए गए डेटा को रीफ़्रेश करने की ज़रूरत होती है या आपके नेटवर्क की किसी समस्या की वजह से Netflix लोड नहीं हो पाता है.

समस्या हल करने के लिए, आपके डिवाइस के लिए दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.

आप इंटरनेट से कनेक्ट होने वाले किसी दूसरे ऐप को आज़माकर अपने डिवाइस का कनेक्शन टेस्ट कर सकते हैं. कुछ डिवाइस की सेटिंग्स में नेटवर्क को टेस्ट करने का फ़ीचर होता है.

अगर दूसरे ऐप्स काम नहीं करते हैं या आपको नेटवर्क एरर मिलती है, तो आमतौर पर इसका मतलब है कि आपका डिवाइस कनेक्ट नहीं है.

ध्यान दें:हर डिवाइस के लिए इंटरनेट से कनेक्ट करने या नेटवर्क समस्या को हल करने के स्टेप्स अलग-अलग होते हैं, इसलिए Netflix की कस्टमर सर्विस इस बारे में मदद नहीं कर सकती कि आपके डिवाइस के लिए कौन-से स्टेप्स फ़ॉलो करने हैं.

अपने डिवाइस को कनेक्ट करने के स्टेप्स देखने के लिए:

  • आपके डिवाइस के साथ मिले निर्देश या मैन्युअल देखें.

  • अपने डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करने में मदद पाने के लिए डिवाइस के मैन्युफ़ैक्चरर से संपर्क करें.

अगर डिवाइस कनेक्ट होने के बावजूद आपको परेशानी हो रही है, तो अगले स्टेप्स पर जाएं.

  1. अपना स्मार्ट टीवी बंद करें या उसका प्लग निकालें.

  2. 30 सेकंड के लिए अपना मॉडेम (और अगर यह अलग डिवाइस है, तो आपके वायरलेस राउटर) .

  3. अपने मॉडेम को प्लग इन करें और तब तक इंतज़ार करें जब तक कि नई इंडिकेटर लाइट ब्लिंक करना बंद न कर दें. अगर आपका राउटर आपके मॉडेम से जुड़ा हुआ नहीं है, तो इसे प्लग इन करें और तब तक इंतज़ार करें जब तक कि सभी इंडिकेटर लाइट ब्लिंक होना बंद न कर दें.

  4. अपनी स्मार्ट टीवी दोबारा चालू करें और फिर से Netflix चलाने की कोशिश करें.

अगर दिए गए स्टेप्स से नेटवर्क कनेक्शन समस्या हल नहीं होती है, तो मदद के लिए अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) से संपर्क करें.

आपका ISP:

  • पता लगा सकता है कि आपके इलाके में इंटरनेट आउटेज तो नहीं हुआ है.

  • राउटर या मॉडेम की समस्याएं और नेटवर्क की गलत सेटिंग्स ठीक कर सकता है.

  • आपके नेटवर्क का कनेक्शन रीस्टार्ट या रीसेट कर सकता है.

अपने ISP से बात करते समय, उन्हें बताएं कि:

  • क्या केवल एक ही डिवाइस पर समस्या होती है या उसी नेटवर्क पर अन्य डिवाइस पर भी.

  • आपका डिवाइस वाय-फ़ाय के ज़रिए कनेक्ट है या सीधे केबल के ज़रिए.

अपने ISP से बातचीत खत्म करने से पहले:

  • किसी वेब ब्राउज़र के ज़रिए fast.com पर जाकर, अपने इंटरनेट की स्पीड और सीधे Netflix से कनेक्शन का टेस्ट करें.

  • Netflix को फिर से चलाकर पक्का करें कि समस्या हल हो गई है.

अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें
  1. अपने डिवाइस को पावर से अनप्लग करें.

  2. डिवाइस के पावर बटन को एक बार प्रेस करें और 1 मिनट तक इंतज़ार करें, या उसके बजाय इसे 3 मिनट के लिए अनप्लग करके रखें.

  3. अपने डिवाइस को दोबारा प्लग इन करें.

  4. अपने डिवाइस को चालू करें और फिर से Netflix चलाएं.

अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें
  1. अपने डिवाइस को पावर से अनप्लग करें.

  2. डिवाइस के पावर बटन को एक बार प्रेस करें और 1 मिनट तक इंतज़ार करें, या उसके बजाय इसे 3 मिनट के लिए अनप्लग करके रखें.

  3. अपने डिवाइस को दोबारा प्लग इन करें.

  4. अपने डिवाइस को चालू करें और फिर से Netflix चलाएं.

अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें
  1. अपने डिवाइस को पावर से अनप्लग करें.

  2. डिवाइस के पावर बटन को एक बार प्रेस करें और 1 मिनट तक इंतज़ार करें, या उसके बजाय इसे 3 मिनट के लिए अनप्लग करके रखें.

  3. अपने डिवाइस को दोबारा प्लग इन करें.

  4. अपने डिवाइस को चालू करें और फिर से Netflix चलाएं.

दोबारा कोशिश करें

एरर स्क्रीन से दोबारा कोशिश करें चुनें और Netflix दोबारा चलाएं.

मिलते-जुलते आर्टिकल