Netflix से यह मेसेज मिलता है कि 'इस डाउनलोड में कोई परेशानी आ रही है. (DLST.N1009)'

अगर आपको यह एरर दिखाई देती है कि

इस डाउनलोड में कोई परेशानी आ रही है. (DLST.N1009)

आमतौर पर इसका मतलब यह है कि आपके Android फ़ोन या टैबलेट पर सेव की गई किसी जानकारी को रीफ़्रेश करना ज़रूरी है. समस्या हल करने के लिए नीचे दिए गए ट्रबलशूटिंग स्टेप्स फ़ॉलो करें.

Netflix ऐप का डेटा हटाएं

अगर आप अपने Netflix ऐप का डेटा हटा देते हैं, तो आपके डिवाइस पर डाउनलोड किए गए सभी टीवी शो या फ़िल्में हट जाएंगी. आप अपने अकाउंट से भी साइन आउट हो जाएंगे. ध्यान रहे कि आपके पास अपना पासवर्ड मौजूद होना चाहिए.

  1. अपने Android डिवाइस पर Netflix ऐप खोलें.

  2. ऐप आइकॉन पर टैप करके होल्ड करें, फिर ऐप इंफ़ो पर टैप करें.

  3. स्टोरेज और कैशे > स्टोरेज हटाएं > ओके पर टैप करें.

    "Clear storage” button for Netflix being tapped on Android phone.

  4. Netflix दोबारा चलाएं.

ध्यान दें: ये स्टेप्स आपके डिवाइस के लिए अलग हो सकते हैं. सबसे अप-टू-डेट निर्देश पाने के लिए अपने डिवाइस का मैनुअल देखें या इसे बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल