Netflix से यह मेसेज मिलता है कि 'हमें अभी आपके लिए ये सभी टाइटल चलाने में परेशानी हो रही है.'
आपको अपने टीवी या टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस पर कुछ ऐसा एरर मेसेज दिख सकता है:
हमें फ़िलहाल आपके लिए ये सभी टाइटल चलाने में परेशानी हो रही है. कृपया बाद में दोबारा कोशिश करें.
अगर एरर मेसेज के साथ कोई एरर कोड भी आता है (जैसे कि "ui-1111"), तो उसे हमारे सहायता केंद्र में खोजें और उससे जुड़े आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.
अगर कोई एरर कोड नहीं है, तो आमतौर पर इसका मतलब यह है कि आपके डिवाइस पर सेव जानकारी को रीफ़्रेश करना ज़रूरी है. समस्या हल करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.
अपने डिवाइस से साइन आउट करें
Netflix होम स्क्रीन पर जाएं और मेन्यू पर जाने के लिए रिमोट पर मौजूद बैक बटन
प्रेस करें.अगर मेन्यू सबसे ऊपर है: अपनी स्क्रीन के सबसे ऊपर बाईं ओर अपना प्रोफ़ाइल आइकॉन ढूंढें, मदद पाएं को चुनें, फिर साइन आउट करें को चुनें और फिर हां को चुनें.
अगर मेन्यू बाईं ओर है: स्क्रीन पर सबसे नीचे जाकर मदद पाएं को चुनें, फिर साइन आउट करें को चुनें और फिर हां को चुनें.
फिर से साइन इन करके Netflix दोबारा चलाएं.
अगर आपके डिवाइस पर एरर स्क्रीन नज़र आ रही है:
ज़्यादा जानकारी चुनें.
साइन आउट चुनें या रीसेट चुनें.
फिर से साइन इन करके Netflix दोबारा चलाएं.
अगर आपको मदद पाएं या साइन आउट करें ऑप्शन नहीं दिखते हैं, तो:
अपने रिमोट का इस्तेमाल करके, ये बटन इस क्रम में प्रेस करें: अप, अप, डाउन, डाउन, लेफ़्ट, राइट, लेफ़्ट, राइट, अप, अप, अप, अप.
एक मेन्यू दिखाई देगा, उसमें साइन आउट करें, रीसेट करें या डिऐक्टिवेट करें चुनें.
नोट: अगर आपके पास Apple TV है, तो साइन आउट करने के लिए इसके बजाय ये स्टेप फ़ॉलो करें.
इसके बाद क्या करें
हम समस्या की जांच कर रहे हैं. जांच करने में हमारी मदद करने के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें.