Netflix एरर tvq-nw-100

आपको एरर कोड tvq-nw-100 के साथ यह मेसेज दिख सकता है:

Netflix में कोई समस्या आई. (X) सेकंड में फिर से कोशिश की जाएगी.

कोड: tvq-nw-100

यह एरर तब आती है जब आपके डिवाइस पर स्टोर डाटा में किसी गड़बड़ी की वजह से Netflix चल नहीं पा रहा हो.

इस समस्या को हल करने के लिए:

  1. Netflix होम स्क्रीन पर जाएं और मेन्यू पर जाने के लिए रिमोट पर मौजूद बैक बटन प्रेस करें.

  2. अगर मेन्यू सबसे ऊपर है: अपने प्रोफ़ाइल आइकॉन पर बाईं ओर जाएं और मदद पाएं, फिर साइन आउट करें और फिर हां चुनें.

    अगर मेन्यू बाईं ओर है: सबसे नीचे, मदद पाएं, फिर साइन आउट करें, और फिर हां चुनें.

  3. फिर से साइन इन करके Netflix दोबारा चलाएं.

अगर आपके डिवाइस पर एरर स्क्रीन नज़र आ रही है:

  1. ज़्यादा जानकारी चुनें.

  2. साइन आउट चुनें या रीसेट चुनें.

  3. फिर से साइन इन करके Netflix दोबारा चलाएं.

अगर आपको मदद पाएं या साइन आउट करें ऑप्शन नहीं दिखते हैं, तो:

  1. अपने रिमोट का इस्तेमाल करके, ये बटन इस क्रम में प्रेस करें: अप, अप, डाउन, डाउन, लेफ़्ट, राइट, लेफ़्ट, राइट, अप, अप, अप, अप.

  2. एक मेन्यू दिखाई देगा, उसमें साइन आउट करें, रीसेट करें या डिऐक्टिवेट करें चुनें.

नोट: अगर आपके पास Apple TV है, तो साइन आउट करने के लिए इसके बजाय ये स्टेप फ़ॉलो करें.

Illustration of a TV with a power button symbol, a power strip, and a 15-second timer, suggesting a restart device process

  1. अपना डिवाइस बंद करें. अगर आपका डिवाइस पावर केबल से जुड़ा है, तो इसका प्लग हटा दें.

  2. पक्का करें कि आपका डिवाइस पूरी तरह से बंद है, न कि वह सिर्फ़ स्लीप या स्टैंडबाय मोड में है.

  3. अपने डिवाइस को 15 सेकंड तक बंद रहने दें.

  4. अपना डिवाइस चालू करके Netflix दोबारा चालू करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल