नई प्रोफ़ाइल जोड़ने के लिए PIN कैसे पाएं

आप PIN के ज़रिए अपने Netflix अकाउंट में नई प्रोफ़ाइल्स जोड़ सकते हैं. सबसे पहले, अपने Netflix अकाउंट की मुख्य प्रोफ़ाइल में प्रोफ़ाइल लॉक PIN जोड़ने के स्टेप्स फ़ॉलो करें. यह सेटिंग सिर्फ़ आपके Netflix अकाउंट की मुख्य प्रोफ़ाइल पर उपलब्ध है.

ध्यान दें: आपके Netflix अकाउंट में मुख्य प्रोफ़ाइल वह होती है जो Netflix के यह पूछने पर कि "कौन देख रहा है?" सबसे बाईं ओर या ऊपर-बाईं ओर दिखाई देती है.

नई प्रोफ़ाइल्स जोड़ने के लिए PIN डालने को ज़रूरी शर्त बनाने के लिए, पहले अपनी मुख्य प्रोफ़ाइल पर प्रोफ़ाइल लॉक PIN सेट करें. इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें:

  1. वेब ब्राउज़र के ज़रिए अपने अकाउंट पेज पर जाएं.

  2. प्रोफ़ाइलों को चुनने के बाद, अकाउंट की मुख्य प्रोफ़ाइल (सबसे ऊपर मौजूद) पर क्लिक करें.

  3. प्रोफ़ाइल लॉकचुनें.

  4. ईमेल या टेक्स्ट के ज़रिए कोड भेजकर या अपने Netflix अकाउंट का पासवर्ड डालकर अपनी पहचान वेरिफ़ाई करें.

  5. नई प्रोफ़ाइलों को जोड़ने के लिए PIN ज़रूरी करें वाले बॉक्स को चेक करें, फिर PIN को सेव करें पर क्लिक करें.

अपने डिवाइस को रीफ़्रेश करना ज़रूरी है, ताकि उसकी सेटिंग्स अपडेट हो जाएं. रीफ़्रेश करने के लिए:

  • किसी दूसरी प्रोफ़ाइल पर स्विच करें, फिर वापस स्विच करें.

  • या अपने डिवाइस से साइन आउट करके फिर से साइन इन करें.

कुछ पुराने डिवाइस पर प्रोफ़ाइल लॉक PIN काम नहीं करते, इसकी वजह जानें.

मिलते-जुलते आर्टिकल