प्रोफ़ाइल ट्रांसफ़र से जुड़ी एरर: प्रोफ़ाइल ट्रांसफ़र फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए कृपया इस प्रोफ़ाइल से जुड़ा ईमेल ऐड्रेस हटा दें
अगर आपको यह एरर मेसेज दिखाई देता है कि
प्रोफ़ाइल ट्रांसफ़र फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए कृपया इस प्रोफ़ाइल से जुड़ा ईमेल ऐड्रेस हटा दें
इसका मतलब है कि आप जिस प्रोफ़ाइल को ट्रांसफ़र करना चाहते हैं उसमें ईमेल ऐड्रेस जोड़ा गया है. नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करके प्रोफ़ाइल से ईमेल ऐड्रेस हटाएं या कोई दूसरी प्रोफ़ाइल चुनकर ट्रांसफ़र करें.
किसी वेब ब्राउज़र के ज़रिए Netflix में साइन इन करें और प्रोफ़ाइल चुनें.
अकाउंट पेज पर जाएं.
प्रोफ़ाइल्स चुनने के बाद, कोई प्रोफ़ाइल चुनें.
ईमेल चुनें.
ध्यान दें:अगर आपने किसी दूसरी प्रोफ़ाइल में साइन इन किया है, तो आपको यह विकल्प दिखाई नहीं देगा.
ईमेल ऐड्रेस डिलीट करें चुनें.
अब प्रोफ़ाइल को ट्रांसफ़र किया जा सकता है.