Tudum क्या है?

Tudum दरअसल Netflix की ऑफ़िशियल पार्टनर साइट है, जिसके ज़रिए आप मनपसंद शो और फ़िल्में ढूंढ सकते हैं और अपने मनोरंजन के जोश को बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं. Tudum.com अंग्रेज़ी और पुर्तगाली भाषाओं में उपलब्ध है.

Tudum पर आपको ऐसे एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, पर्दे के पीछे की दुनिया से रूबरू करवाने वाले कॉन्टेंट और बोनस वीडियो मिलेंगे जो कहीं और नहीं मिल सकते. अपनी पसंदीदा फ़िल्मों और शो के बारे में और जानें या अगली बार देखने के लिए नया टाइटल खोजें. netflix.com/tudum पर जाकर Tudum के बारे में और जानना शुरू करें. Netflix पर हाल ही में देखे या रेट किए गए टीवी शो और फ़िल्मों के आधार पर ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड अनुभव पाने के लिए अपने Netflix अकाउंट से साइन इन करें.

आप बच्चों की प्रोफ़ाइल से Tudum में साइन इन नहीं कर सकते. साइन इन करने पर, आपको अपनी प्रोफ़ाइल की मेच्योरिटी रेटिंग सेटिंग के ऊपर टाइटल की कहानियां दिख सकती हैं.

Tudum के बारे में और जानने के साथ ही, स्ट्रीम्स के पीछे की दुनिया से रूबरू हों!

Tudum के बारे में कोई सवाल या फ़ीडबैक है? हमसे संपर्क करें.


Tudum मैगज़ीन

अगर आपको अपने Tudum मैगज़ीन (जिसे पहले Queue के नाम से जाना जाता था) के सब्स्क्रिपशन में बदलाव करना है, तो हमें tudum-magazine-info@netflix.com पर ईमेल करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल