Netflix का ईमेल या फ़ोन नंबर याद नहीं है या उसका ऐक्सेस नहीं है

ईमेल या फ़ोन नंबर याद नहीं है

अगर आप साइन इन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ईमेल या फ़ोन नंबर भूल गए हैं, तो Netflix का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी. Netflix पर पेमेंट करने के लिए आप जो तरीका इस्तेमाल करते हैं, उसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.

  1. netflix.com/LoginHelp पर जाएं.

  2. मुझे अपना ईमेल ऐड्रेस या फ़ोन नंबर याद नहीं है चुनें.

  3. अपना नाम और उपनाम डालें. साथ ही, Netflix पर पेमेंट के लिए आप जो क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं उसकी जानकारी डालें.

  4. अकाउंट ढूंढें चुनें.

Netflix आपके अकाउंट से जुड़े ईमेल ऐड्रेस पर पासवर्ड रीसेट करने का ईमेल भेजेगा. अगर आप अपने अकाउंट से जुड़े ईमेल ऐड्रेस को नहीं पहचानते या आपके पास उसका ऐक्सेस नहीं है, तो Netflix कस्टमर सर्विस से संपर्क करें.

अगर आप किसी थर्ड पार्टी के ज़रिए Netflix का पेमेंट करते हैं या आपके किसी पैकेज में Netflix शामिल है, तो सर्विस प्रोवाइडर का नाम हमारे सहायता केंद्र में खोजें और उससे संबंधित बिलिंग आर्टिकल पर जाएं. फिर "मुझे Netflix पर साइन इन करने में परेशानी आ रही है" सेक्शन देखें.

अगर आप Netflix गिफ़्ट कार्ड या पेमेंट का कोई दूसरा तरीका इस्तेमाल करते हैं, तो अपनी साइन-इन की जानकारी वापस पाने के लिए Netflix कस्टमर सर्विस से संपर्क करें.

ईमेल या फ़ोन नंबर का ऐक्सेस नहीं है

अगर आप अब अपने अकाउंट में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं और आपके पास साइन इन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ईमेल या फ़ोन नंबर का ऐक्सेस नहीं है, तो मदद के लिए हमसे संपर्क करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल