अगर आपको Netflix से मेसेज मिलता है कि 'ऐसा लगता है कि आप पहले से ही किसी दूसरे प्रोवाइडर के ज़रिए Netflix का आनंद ले रहे हैं.'
ऐसा लगता है कि आप पहले से ही किसी दूसरे प्रोवाइडर के ज़रिए Netflix का आनंद ले रहे हैं.
आपके मौजूदा Netflix अकाउंट में एक्स्ट्रा मेंबर स्लॉट शामिल हैं, इसलिए आप इस पार्टनर पैकेज को ऐक्टिवेट नहीं कर सकते हैं.
आमतौर पर इस एरर का मतलब है कि आपने अपने Netflix अकाउंट को किसी पैकेज या पैकेज ऐड-ऑन से लिंक करते समय जिस ईमेल ऐड्रेस का इस्तेमाल किया था, वह पहले से ही किसी दूसरे प्रोवाइडर के पैकेज या ऐड-ऑन से लिंक है.
आप इनमें से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं:
इस पैकेज / पैकेज ऐड-ऑन को एक नए या किसी दूसरे Netflix अकाउंट से लिंक करें.
दोनों प्रोवाइडर से पता कर लें कि आपके पैकेज में Netflix शामिल है या उसमें अलग से जोड़ा गया है. अगर जोड़ा या शामिल किया गया है, तो आपको यह चुनना होगा कि आप किस प्रोवाइडर के पैकेज से Netflix को लिंक रखना चाहते हैं.