Netflix का कहना है, ‘आपका टीवी/डिवाइस Netflix उपयोगकर्ता परिवार का हिस्सा नहीं है’

आपका टीवी इस अकाउंट के Netflix उपयोगकर्ता परिवार का हिस्सा नहीं है

आपका डिवाइस इस अकाउंट के Netflix उपयोगकर्ता परिवार का हिस्सा नहीं है

यह डिवाइस आपके Netflix उपयोगकर्ता परिवार का हिस्सा नहीं है

अगर आपको इनमें से कोई मेसेज दिखाई देता है, तो इसका मतलब यह है कि Netflix आपके टीवी या डिवाइस को आपके Netflix उपयोगकर्ता परिवार से नहीं जोड़ सका है.

Netflix का लुत्फ़ उठाने के लिए आपको अपना डिवाइस वेरिफ़ाई करना होगा. इस समस्या को हल करने के लिए, अपनी स्क्रीन पर दिखने वाले विकल्प के अनुसार स्टेप्स फ़ॉलो करें.

अगर आपने Netflix में किसी ऐसे डिवाइस से साइन इन किया है जो Netflix उपयोगकर्ता परिवार से कनेक्ट नहीं है, तो आपको नया अकाउंट बनाना पड़ सकता है या Netflix उपयोगकर्ता परिवार को अपडेट करना पड़ सकता है.

अगर आप अकाउंट ओनर या एक्स्ट्रा मेंबर नहीं हैं या कोई ऐसा डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं जो Netflix उपयोगकर्ता परिवार से कनेक्ट नहीं है, तो अपने निजी Netflix अकाउंट के लिए साइन अप करने के लिए अकाउंट बनाएं चुनें.

टीवी या टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस

अगर आपको अपने टीवी या टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस पर यह मेसेज दिखाई देता है कि "आपका टीवी (या डिवाइस) इस अकाउंट के Netflix उपयोगकर्ता परिवार का हिस्सा नहीं है" तो इसका मतलब यह है कि Netflix इसे Netflix उपयोगकर्ता परिवार नहीं जोड़ सका.

आपको अपने टीवी के ज़रिए अपने डिवाइस को Netflix उपयोगकर्ता परिवार से कनेक्ट करना होगा.

  1. ब्लॉक किए गए मेसेज या मदद पाएं या सेटिंग्स मेन्यू से Netflix उपयोगकर्ता परिवार अपडेट करें चुनें.

    1. अगर अकाउंट में कोई समस्या है (जैसे, कोई अमान्य ईमेल), तो शायद आपको यह विकल्प न दिखे. आगे बढ़ने से पहले समस्या को ठीक करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देश फ़ॉलो करें.

  2. Netflix उपयोगकर्ता परिवार को अपडेट करने के लिए स्टेप्स फ़ॉलो करें.

मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर

अगर आपको अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर पर यह मेसेज दिखाई देता है कि "आपका डिवाइस इस अकाउंट के Netflix उपयोगकर्ता परिवार का हिस्सा नहीं है," तो कन्फ़र्म करें कि डिवाइस उसी वाय-फ़ाय से कनेक्ट है जिससे Netflix उपयोगकर्ता परिवार से जुड़ा टीवी या टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस कनेक्ट है.

  • अगर यह समस्या बनी रहती है, तो अपने टीवी या टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस से Netflix उपयोगकर्ता परिवार अपडेट करें और फिर अपने मोबाइल डिवाइस पर Netflix ऐप रीस्टार्ट करें या अपने कंप्यूटर पर Netflix वेबसाइट को रीफ़्रेश करें.

ध्यान दें: अगर आपके पास टीवी या टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस का ऐक्सेस नहीं है, तो हाल ही में ऐक्टिव अपने सभी डिवाइस को रीव्यू करें और सभी अनजान डिवाइस से साइन आउट करें ताकि यह पक्का हो सके कि Netflix उपयोगकर्ता परिवार से सिर्फ़ सही डिवाइस ही कनेक्ट रहें. फिर अपने मोबाइल डिवाइस पर Netflix ऐप रीस्टार्ट करें या अपने कंप्यूटर पर Netflix वेबसाइट को रीफ़्रेश करें.

अगर आपने किसी ऐसे डिवाइस से Netflix में साइन इन किया है जिसे Netflix उपयोगकर्ता परिवार से कनेक्ट होना चाहिए, तो आप कन्फ़र्म कर सकते हैं कि आप सफ़र कर रहे हैं या कहीं बाहर हैं, या अपने टीवी या डिवाइस को वेरिफ़ाई कर सकते हैं.

आप सफ़र के दौरान या घर से दूर रहते हुए भी आसानी से Netflix का लुत्फ़ उठा सकते हैं.

उदाहरण के लिए, जब आप किसी होटल में या किसी दोस्त के घर पर Netflix में साइन इन करते हैं, तो टीवी या डिवाइस को ब्लॉक किया जा सकता है और आपको यह मेसेज दिखाई देगा कि "आपका टीवी (या डिवाइस) इस अकाउंट के Netflix उपयोगकर्ता परिवार का हिस्सा नहीं है."

  1. अस्थायी ऐक्सेस कोड का अनुरोध करने के लिए, मैं सफ़र में हूं चुनें. (पक्का करें कि आप किसी नॉन-किड प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं.)

    ध्यान दें: अगर आपको अब "मैं सफ़र में हूं" विकल्प नहीं दिखता है, तो इसका मतलब यह है कि आप उस टीवी के लिए अस्थायी ऐक्सेस कोड का अनुरोध करने की सीमा पार कर चुके हैं.

  1. अगर अकाउंट में कोई समस्या है (जैसे: कोई अमान्य ईमेल), तो शायद आपको यह विकल्प न दिखे. आगे बढ़ने से पहले समस्या को ठीक करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देश फ़ॉलो करें.

  1. आपके अकाउंट की सुरक्षा के लिए, आपको यह मेसेज दिखाई देगा कि "आइए पक्का करें कि यह आपका ही अकाउंट है." ईमेल भेजें चुनें. अकाउंट के मालिक के ईमेल ऐड्रेस पर एक अस्थायी कोड का लिंक भेजा जाएगा.

    1. अगर अकाउंट से कोई ईमेल नहीं जुड़ा है, तो इसके बजाय टेक्स्ट मेसेज भेजें चुनें.

  2. ईमेल से, कोड पाएं चुनें ताकि 4-डिजिट का अस्थायी ऐक्सेस कोड वाला वेब पेज खुल सके. यह कोड केवल 15 मिनट तक ही काम करेगा.

    • अगर आपने टेक्स्ट मेसेज भेजा है, तो कोड पाने के लिए टेक्स्ट मेसेज में दिए गए लिंक पर टैप करें.

    • अगर आप लिंक से 4-अंकों वाले कोड की जगह Netflix के होमपेज पर पहुंच जाते हैं, तो इसका मतलब यह है कि कोड की समय-सीमा खत्म हो गई है और आपको टीवी से नए कोड का अनुरोध करना होगा.

    • अगर अकाउंट के मालिक को ईमेल (या टेक्स्ट) नहीं मिला है, तो आप दोबारा भेजें चुन सकते हैं.

  3. टीवी स्क्रीन पर दिखने वाला कोड डालें और अगला चुनें, ताकि आप Netflix का लुत्फ़ उठाना शुरू कर सकें.

  1. अस्थायी ऐक्सेस कोड का अनुरोध करने के लिए, अस्थायी रूप से देखें चुनें. (पक्का करें कि आप किसी नॉन-किड प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं.)

    1. अगर अकाउंट में कोई समस्या है (जैसे: कोई अमान्य ईमेल), तो शायद आपको यह विकल्प न दिखे. आगे बढ़ने से पहले समस्या को ठीक करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देश फ़ॉलो करें.

  2. आपके अकाउंट की सुरक्षा के लिए आपको यह मेसेज दिखाई देगा, "इस डिवाइस पर अस्थायी रूप से देखने के लिए कोड हासिल करें." ईमेल भेजें चुनें. अकाउंट के मालिक के ईमेल ऐड्रेस पर एक अस्थायी कोड का लिंक भेजा जाएगा.

    1. अगर अकाउंट से कोई ईमेल नहीं जुड़ा है, तो इसके बजाय टेक्स्ट मेसेज भेजें चुनें.

  3. ईमेल से, कोड पाएं चुनें ताकि 4-डिजिट का अस्थायी ऐक्सेस कोड वाला वेब पेज खुल सके. यह कोड केवल 15 मिनट तक ही काम करेगा.

    • अगर आपने टेक्स्ट मेसेज भेजा है, तो कोड पाने के लिए टेक्स्ट मेसेज में दिए गए लिंक पर टैप करें.

    • अगर आप लिंक से 4-अंक वाले कोड की जगह Netflix के होमपेज पर पहुंच जाते हैं, तो इसका मतलब यह है कि कोड की समय-सीमा खत्म हो गई है और आपको डिवाइस से नए कोड का अनुरोध करना होगा.

    • अगर अकाउंट के मालिक को ईमेल (या टेक्स्ट) नहीं मिला है, तो आप दोबारा भेजें चुन सकते हैं.

  4. Netflix ऐप (मोबाइल डिवाइस) या वेब ब्राउज़र (कंप्यूटर) पर कोड डालें, फिर कोड सबमिट करें चुनें.

  5. देखना शुरू करने के लिए Netflix देखना जारी रखें चुनें.

चलते-फिरते या सफ़र के दौरान भविष्य में होने वाली किसी भी तरह की रुकावट से बचने के लिए, महीने में कम-से-कम एक बार Netflix उपयोगकर्ता परिवार के वाय-फ़ाय से कनेक्ट करके Netflix ऐप ज़रूर खोलें.

ट्रबलशूटिंग

अगर कोड 15 मिनट के अंदर नहीं डाला जाता, तो स्क्रीन पर दिखेगा कि उस कोड की समय-सीमा खत्म हो गई है. आपको टीवी या डिवाइस से नए कोड का अनुरोध करना होगा.

अगर आपने कोड गलत डाला है, तो स्क्रीन पर मेसेज दिखाई देगा कि "उस कोड ने काम नहीं किया."

  • सही कोड के ज़रिए फिर से कोशिश करें.

कई कोशिशें नाकाम रहने पर आपको यह मेसेज दिखेगा "अब आप और कोशिश नहीं कर सकते. कृपया बाद में दोबारा कोशिश करें" वरना आपका अकाउंट और टीवी या डिवाइस 24 घंटों के लिए ब्लॉक कर दिया जाएगा.

  • आप अभी जुड़ें चुन सकते हैं और तुरंत देखने के लिए नया अकाउंट बना सकते हैं, साइन आउट कर सकते हैं, या 24 घंटे बाद दोबारा कोशिश कर सकते हैं.

किसी डिवाइस के लिए अस्थायी ऐक्सेस कोड का अनुरोध करने की एक तय सीमा होती है. जब आप उस तय सीमा तक पहुंच जाते हैं, तब आपको यह मेसेज दिखाई देता है, "आप आज और ज़्यादा कोड का अनुरोध नहीं कर सकते. कृपया बाद में दोबारा कोशिश करें."

  • आप अभी जुड़ें चुन सकते हैं और तुरंत देखने के लिए नया अकाउंट बना सकते हैं, या साइन आउट कर सकते हैं, या बाद में किसी दूसरी तारीख को कोशिश कर सकते हैं.

अगर आपके पास अकाउंट के ईमेल का ऐक्सेस है, लेकिन आपको अस्थायी ऐक्सेस कोड नहीं मिला है:

  1. यह ईमेल, अकाउंट से जुड़े ईमेल ऐड्रेस पर भेजा जाता है. जंक, स्पैम या प्रमोशन फ़ोल्डर जैसे ईमेल फ़ोल्डर्स चेक करें.

  2. अगर आपको अभी भी ईमेल दिखाई नहीं दे रहा है, तो नया कोड पाने के लिए दोबारा भेजें चुनें.

अगर आपके पास अकाउंट से जुड़े ईमेल या फ़ोन नंबर का ऐक्सेस नहीं है:

  1. जिसके पास ईमेल या फ़ोन नंबर (ईमेल जुड़ा न होने पर) का ऐक्सेस है, उससे कोड देने के लिए कहें.

    1. याद रखें कि कोड केवल Netflix उपयोगकर्ता परिवार के मेंबर्स के साथ ही शेयर करने चाहिए.

  2. अगर किसी और के पास ऐक्सेस नहीं है, तो आप अपना ईमेल या फ़ोन नंबर बदल सकते हैं.

    इस जानकारी को बदलने का असर अकाउंट को इस्तेमाल करने वाले दूसरे सभी लोगों पर पड़ेगा.

  3. अगर आप ऊपर दिए गए स्टेप्स पर नहीं जाना चाहते हैं, तो आप बस अकाउंट बनाएं चुनकर नया अकाउंट बना सकते हैं.

अगर आप अकाउंट के मालिक हैं और आपको नहीं मालूम कि अस्थायी ऐक्सेस कोड का अनुरोध किसने किया है, तो हमारी सलाह है कि अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए अनजान डिवाइसों से साइन आउट कर दें या अपना पासवर्ड बदल दें.

अगर आप Netflix उपयोगकर्ता परिवार को अपडेट नहीं करना चाहते हैं, तो आप ब्लॉक किए गए टीवी को ट्रबलशूट कर सकते हैं.

आपके पास कैमरा वाला मोबाइल फ़ोन या टैबलेट होना चाहिए और अपने होम वाय-फ़ाय से कनेक्ट होना चाहिए.

  1. जब आपके टीवी पर मेसेज दिखाई दे, तो यह मेरा अकाउंट है > Netflix उपयोगकर्ता परिवार अपडेट करें चुनें.

    1. अकाउंट में कोई समस्या है (जैसे: कोई अमान्य ईमेल), तो शायद आपको यह विकल्प न दिखे. आगे बढ़ने से पहले समस्या को ठीक करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देश फ़ॉलो करें.

  2. इस टीवी को ट्रबलशूट करें चुनें.

  3. QR कोड स्कैन करने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस का कैमरा खोलकर उसका रुख टीवी स्क्रीन की ओर करें, फिर आगे बढ़ें पर टैप करें.
    Smartphone scanning a QR code shown on a TV screen, with a fingertip tapping a button.

  4. पक्का करें कि आपका मोबाइल डिवाइस आपके होम वाय-फ़ाय से कनेक्ट है.

    Diagram of a smartphone and TV connected to the same home WiFi network.

  5. आगे बढ़ें पर टैप करें.

    Netflix app screen prompting to connect to home Wi-Fi, with a fingertap cursor on the 'Next' button

    • अगर आपका मोबाइल डिवाइस आपके होम इंटरनेट से कनेक्ट नहीं हो रहा है, तो नीचे दिए गए "ट्रबलशूटिंग" सेक्शन पर जाएं.

  6. अपने टीवी पर नया QR कोड जनरेट करने के लिए, कोड पाएं पर टैप करें.

    Netflix appe showing QR code setup screen with Get a new QR code on your TV prompt and Get Code button.

  7. QR कोड स्कैन करने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस का कैमरा खोलकर उसका रुख टीवी स्क्रीन की तरफ़ करें. (आपको Netflix को अपने मोबाइल डिवाइस का कैमरा ऐक्सेस करने की इजाज़त देनी होगी.)

    QR code on a TV screen with a smartphone scanning it and a progress bar visible.

  8. वेरिफ़ाई होने के बाद, Netflix का लुत्फ़ लेने के लिए देखना शुरू करें चुनें.

    • अगर वेरिफ़ाई नहीं हो पाता है, तो पक्का करें कि आपका मोबाइल डिवाइस और टीवी एक ही इंटरनेट से जुड़े हैं. इसके बाद फिर से कोशिश करें.

ट्रबलशूटिंग के और तरीके

अपने मोबाइल डिवाइस को अपने होम इंटरनेट या उस इंटरनेट से कनेक्ट करें, जिससे आपके Netflix उपयोगकर्ता परिवार कोई दूसरा टीवी कनेक्ट हो.

  1. अपने टीवी की सेटिंग्स में इंटरनेट या वाय-फ़ाय का नाम चेक करें.

  2. अपने मोबाइल डिवाइस पर नेटवर्क सेटिंग्स पर जाकर उसी वाय-फ़ाय और नेटवर्क को चुनें, जो आपके टीवी का है.

    1. Android पर वाय-फ़ाय नेटवर्क से कनेक्ट करना

    2. iPhone/iPad पर वाय-फ़ाय से कनेक्ट करना

अगर आपका मोबाइल डिवाइस आपके होम इंटरनेट से कनेक्ट नहीं हो रहा है या आप ऊपर दिए गए स्टेप पूरे नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको अपने Netflix उपयोगकर्ता परिवार के किसी दूसरे टीवी की मदद से वेरिफ़िकेशन प्रोसेस पूरी करनी होगी.

  1. अपने मोबाइल डिवाइस पर आगे बढ़ें पर टैप करें.

  2. स्क्रीन पर अपने अकाउंट के Netflix उपयोगकर्ता परिवार में मौजूद कोई दूसरा टीवी चुनें, फिर आगे बढ़ें पर टैप करें.

  3. चुने गए टीवी को चालू करके Netflix खोलें.

  4. अपने मोबाइल डिवाइस पर आगे बढ़ें पर टैप करें.

    ध्यान दें: तेज़ रिज़ोल्यूशन के लिए, अपने मोबाइल डिवाइस को अपने होम वाय-फ़ाय नेटवर्क से कनेक्ट करके देखें.

    Netflix app screen prompting to connect to home Wi-Fi, with a fingertap cursor on the 'Next' button

  5. अगर आपको अपने टीवी पर QR कोड दिखाई देता है, तो अपने मोबाइल डिवाइस पर आगे बढ़ें पर टैप करें.

    • अगर आपको QR कोड दिखाई नहीं देता, तो नीचे 'QR कोड नहीं दिखता' नज़र आएगा.

  6. QR कोड स्कैन करने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस का कैमरा खोलकर उसका रुख टीवी स्क्रीन की तरफ़ करें. (आपको Netflix को अपने मोबाइल डिवाइस का कैमरा ऐक्सेस करने की इजाज़त देनी होगी.)

    QR code on a TV screen with a smartphone scanning it and a progress bar visible.

  7. वेरिफ़ाई होने के बाद, अपने मनपसंद टीवी पर Netflix का लुत्फ़ लेने के लिए देखना शुरू करें चुनें.

QR कोड को स्कैन करने के लिए अपने मोबाइल वेब ब्राउज़र को कैमरे का ऐक्सेस दें.

  1. अगर आपने ऐक्सेस नहीं दिया है, तो फिर से कोशिश करने के लिए यहां टैप करें बटन इस्तेमाल करें, फिर ओके या केवल ऐप का इस्तेमाल करते समय अनुमति दें पर टैप करें.

  2. अगर फिर से कोशिश करने के लिए यहां टैप करें बटन ने काम नहीं किया, तो सेटिंग्स में कैमरा ऐक्सेस की अनुमति देने के लिए ये स्टेप्स फ़ॉलो करें:

    1. Android फ़ोन या टैबलेट

    2. iPhone या iPad

  3. QR कोड स्कैन करने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस का कैमरा खोलकर उसका रुख टीवी स्क्रीन की तरफ़ करें.

    QR code on a TV screen with a smartphone scanning it and a progress bar visible.

    1. अपने मोबाइल डिवाइस को टीवी के सामने सीधे बिना हिलाए पकड़ें.

    2. कैमरे को टीवी स्क्रीन के करीब या उससे दूर ले जाएं.

    3. कोई QR कोड स्कैन करने के लिए अपने कैमरे के इस्तेमाल में मदद के लिए, अपने डिवाइस पर इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

अगर ऊपर दिया गया स्टेप 3 पूरा करने के बावजूद आपके टीवी पर QR कोड नहीं दिखता, तो:

  1. अपने टीवी पर अपनी Netflix प्रोफ़ाइल चुनें.

  2. मेन्यू पर पहुंचने के लिए, Netflix की होमस्क्रीन पर जाकर अपने रिमोट पर बैक बटन प्रेस करें.

  3. अगर मेन्यू सबसे ऊपर दिखाई देता है, तो: अपने प्रोफ़ाइल आइकॉन के बाएं जाएं और मदद पाएं चुनने के बाद QR कोड पाएं चुनें.

    अगर मेन्यू बाईं ओर दिखाई देता है, तो: सबसे नीचे जाकर मदद पाएं चुनने के बाद QR कोड पाएं चुनें.

  4. अपने मोबाइल डिवाइस पर कोड स्कैन करें पर टैप करें और आपके टीवी पर दिखने वाला QR कोड स्कैन करें.

    QR code on a TV screen with a smartphone scanning it and a progress bar visible.

    • अगर आपको मदद पाएं मेन्यू लताशने में समस्या आ रही है या QR कोड नहीं दिखता है, तो अपने मोबाइल डिवाइस पर कोई दूसरा तरीका आज़माएं पर टैप करके उस पर मिलने वाले निर्देश फ़ॉलो करें.

  5. वेरिफ़ाई होने के बाद, अपने मनपसंद टीवी पर Netflix का लुत्फ़ लेने के लिए देखना शुरू करें चुनें.

अगर आपका Apple TV ब्लॉक है, तो आपके पास इस टीवी को ट्रबलशूट करने का विकल्प नहीं होगा. आप ये काम कर सकते हैं:

  1. मोबाइल डिवाइस चेक-इन करने के लिए, अपने घर के बाहर Netflix का लुत्फ़ उठाना में दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.

  2. Netflix उपयोगकर्ता परिवार को अपडेट करने के लिए स्टेप्स फ़ॉलो करें.

कुछ टीवी या टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस के लिए, आपको डिवाइस कन्फ़र्म करने का विकल्प दिख सकता है.

  1. डिवाइस कन्फ़र्म करें चुनें.

    1. अकाउंट में कोई समस्या है (जैसे: कोई अमान्य ईमेल), तो शायद आपको यह विकल्प न दिखे. आगे बढ़ने से पहले समस्या को ठीक करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देश फ़ॉलो करें.

  2. आपके अकाउंट की सुरक्षा के लिए, आपको यह मेसेज दिखाई देगा कि "आइए पक्का करें कि यह आपका ही अकाउंट है." ईमेल भेजें चुनें.

    1. अगर अकाउंट से कोई ईमेल नहीं जुड़ा है, तो इसके बजाय टेक्स्ट मेसेज भेजें चुनें.

  3. ईमेल से, हां, डिवाइस कन्फ़र्म करें चुनें, फिर आपको कन्फ़र्मेशन पेज दिखाई देगा.

    1. अगर आपने टेक्स्ट मेसेज भेजा है, तो कोड पाने के लिए टेक्स्ट मेसेज में दिए गए लिंक पर टैप करें.

  4. वेरिफ़ाई होने के बाद, अपने टीवी पर Netflix पर आगे बढ़ें चुनें.

अगर ये स्टेप्स काम नहीं करते या लागू नहीं होते हैं, तो हो सकता है कि आपके Netflix उपयोगकर्ता परिवार से जुड़े किसी दूसरे डिवाइस की वजह से भी दिक्कत हो रही हो. उदाहरण के लिए, ऐसा तब हो सकता है जब आप हाल ही में किसी होटल में ठहरे हों या किसी और के घर से आपने अपने अकाउंट में साइन इन किया हो. समस्या हल करने के लिए:

  1. देखें कि कौन-से डिवाइस आपके अकाउंट में साइन इन हैं और जिन डिवाइस की पहचान नहीं हो पाती है, उनसे साइन आउट करें या सभी डिवाइस से साइन आउट करें चुनें.

  2. Netflix उपयोगकर्ता परिवार को अपडेट करने के लिए स्टेप्स फ़ॉलो करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल