Netflix उपयोगकर्ता परिवार क्या होता है?
Netflix उपयोगकर्ता परिवार उन सभी डिवाइसों का कलेक्शन है जो आपके Netflix देखने की मुख्य जगह पर इंटरनेट से जुड़े होते हैं. आप अपना Netflix अकाउंट अपने परिवार के बाहर शेयर नहीं कर सकते. जो लोग आपके परिवार में नहीं रहते हैं, उन्हें Netflix देखने के लिए अपना अकाउंट बनाना होगा या उन्हें एक्स्ट्रा मेंबर के तौर पर जोड़ा जा सकता है.
जब आप ऐसे किसी भी डिवाइस से Netflix में साइन इन करते हैं जो आपके टीवी वाले इंटरनेट से जुड़ा हुआ है, तो हम IP ऐड्रेस, डिवाइस ID और अकाउंट ऐक्टिविटी के आधार पर अपने-आप आपके Netflix उपयोगकर्ता परिवार को तय कर लेते हैं. हम आपके डिवाइस की सटीक फ़िज़िकल लोकेशन का पता लगाने के लिए GPS डेटा इकट्ठा नहीं करते हैं.
आप जब चाहें टीवी से अपने Netflix उपयोगकर्ता परिवार को अपडेट कर सकते हैं. आप अपने अकाउंट का इस्तेमाल करके अनजान या अनचाहे डिवाइस भी चेक कर सकते हैं और सभी डिवाइस से साइन आउट करें को चुन सकते हैं.