Netflix के हिट शो और फ़िल्मों पर आधारित इन विभिन्न इंटरैक्टिव स्टोरी गेम में आप मुख्य किरदार की भूमिका में हैं. रोमांस, ड्रामा, साज़िश — इनमें से आपको किसे अपनी किस्मत बनाना है?
गेम के बारे में जानकारी
प्लैटफ़ॉर्म: Android फ़ोन या टैबलेट, iPhone, iPad
गेम की कैटेगरी: इंटरैक्टिव स्टोरी
प्लेयर्स की संख्या: सिंगल प्लेयर
ऑफ़लाइन खेलने की सुविधा: नहीं
क्लाउड सेव: हां
कॉन्टेंट की रेटिंग: इसकी जानकारी पाने के लिए Google Play Store या App Store पर जाएं
भाषाएं: अंग्रेज़ी (यूएस), फ़्रेंच, जर्मन, इटैलियन, पुर्तगाली (ब्राज़ील), स्पैनिश (कैस्टिलियन), स्पैनिश (लैटिन अमेरिका)
डेवलपर: Boss Fight Entertainment, Netflix का गेम स्टूडियो
डाउनलोड करने का तरीका
गेम खेलने के लिए आपको इसे अपने डिवाइस पर इंस्टॉल करना होगा. आपके पास ये चीज़ें होनी चाहिए:
एक कंपैटिबल डिवाइस:
Android 8.0 या इसके बाद के वर्ज़न पर चलने वाला Android फ़ोन या टैबलेट
iOS 16 या इसके बाद के वर्ज़न वाला iPhone
iPadOS 16 या इसके बाद के वर्ज़न वाला iPad
ऐक्टिव Netflix सब्सक्रिप्शन
गेम को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन
आपके डिवाइस पर पर्याप्त स्टोरेज स्पेस
Android फ़ोन और टैबलेट
Netflix ऐप से
Netflix ऐप की होम स्क्रीन पर मोबाइल गेम्स की एक लाइन और सबसे ऊपर गेम्स का एक शॉर्टकट होता है.
ऐप की होम स्क्रीन पर, नीचे की ओर स्वाइप करके मोबाइल गेम्स वाली लाइन ढूंढें या गेम्स वाले शॉर्टकट पर टैप करें.
ध्यान दें:मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स का शॉर्टकट नहीं दिख रहा है? पक्का करें कि आपके पास Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अपने Android डिवाइस पर Netflix ऐप को अपडेट करने का तरीका देखें.
गेम पर टैप करें और गेम डाउनलोड करें पर टैप करें. Play Store खुल जाएगा.
इंस्टॉल करें पर टैप करें.
गेम और आपके डिवाइस की सेटिंग्स के मुताबिक, आपको अनुमतियां स्क्रीन दिख सकती है. स्वीकर करें चुनें.
गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर खोलें चुनें.
गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स के शॉर्टकट के ज़रिए उसे खोल सकते हैं. आप अपने डिवाइस की होम स्क्रीन या ऐप ड्रॉवर में भी इसके आइकॉन पर टैप कर सकते हैं.
गेम लॉन्च हो जाएगा. अगर आप किसी दूसरी प्रोफ़ाइल के ज़रिए खेलना चाहते हैं, तो गेम में प्रोफ़ाइल आइकॉन पर टैप करें!
Play Store से
आप Google Play Store में भी कोई गेम ढूंढ सकते हैं.
Play Store खोलें और गेम को उसके नाम से खोजें या सभी उपलब्ध Netflix गेम्स देखें.
खोज के नतीजों से गेम चुनें और इंस्टॉल करें पर टैप करें.
कहे जाने पर जारी रखें पर टैप करें और फिर अपने Netflix अकाउंट का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालकर साइन इन करें
अपनी Netflix प्रोफ़ाइल चुनकर खेलना शुरू करें!
अगर किसी प्रोफ़ाइल की मेच्योरिटी सेटिंग, गेम की मेच्योरिटी रेटिंग से कम है या गेम को आपका डिवाइस सपोर्ट नहीं करता है, तो वह गेम उस प्रोफ़ाइल पर दिखाई नहीं देगा.
iPhone और iPad
Netflix ऐप में, होम स्क्रीन पर मोबाइल गेम्स की एक लाइन शामिल है.
ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन पर जाने के लिए, होम स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करें.
ध्यान दें:मोबाइल गेम्स की लाइन नज़र नहीं आ रही है? पक्का करें कि आपके पास Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अपने iPhone, iPad या iPod touch पर Netflix ऐप को अपडेट करने का तरीका देखें.
गेम पर टैप करने के बाद, गेम डाउनलोड करें या गेम खेलें पर टैप करें.
App Store के बैनर पर डाउनलोड करें या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.
गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन या अपने डिवाइस की होम स्क्रीन पर जाकर, गेम के आइकॉन पर टैप करके उसे खोल सकते हैं.
App Store से
आप App Store में भी गेम को ढूंढ सकते हैं.
App Store खोलें और गेम को नाम से खोजें या सभी उपलब्ध Netflix गेम्स देखें.
खोज के नतीजों से गेम चुनें, फिर डाउनलोड करें या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.
कहे जाने पर अगला पर टैप करें और अपने Netflix अकाउंट का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालें. लॉग इन चुनें.
नई कहानी रिलीज़
जब किसी नई कहानी के रिलीज़ होने की सटीक तारीख उपलब्ध हो जाएगी, तब उसे ऐप के स्टोरी आइकॉन में लिस्ट कर दिया जाएगा. उस तारीख पर, प्ले किए जा सकने वाले पहले चैप्टर शाम 4:00 बजे UTC (सुबह 11:00 बजे EST) के बाद उपलब्ध हो जाएंगे. ऐप की पुश नोटिफ़िकेशन एनबेल करें, ताकि जब ये प्ले के लिए उपलब्ध हों, तो आपको पता चल जाए!
नया चैप्टर रिलीज़
अगले चैप्टर के रिलीज़ की सटीक तारीख कहानी के विवरण पेज पर लिस्ट की जाएगी. उस तारीख पर, नया चैप्टर शाम 4:00 बजे UTC (सुबह 11:00 बजे EST) के बाद उपलब्ध हो जाएगा. ऐप की पुश नोटिफ़िकेशन चालू करें, ताकि जब यह प्ले के लिए उपलब्ध हो, तो आपको पता चल जाए!
गेमप्ले से जुड़े सवाल
गेमप्ले से जुड़े आम सवालों के जवाब या ज़्यादा मदद पाने के लिए हमारीसपोर्ट साइटदेखें.
ट्रबलशूटिंग/समस्याएं
गेम में कोई समस्या आ रही है? आप यहां दिए गए तरीकों से आम समस्याएं हल कर सकते हैं.
गेम क्रैश, फ़्रीज़ हो जाता है या रिस्पॉन्ड नहीं करता
अगर आपका गेम रुक जाता है, रिस्पॉन्ड नहीं करता या अचानक बंद हो जाता है, तो:
गेम और अपने डिवाइस पर चलने वाले दूसरे ऐप्स बंद कर दें और फिर से कोशिश करें.
अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करके फिर से कोशिश करें.
गेम के लिए उपलब्ध अपडेट चेक करें और उन्हें इंस्टॉल करके, फिर से कोशिश करें.
गेम की परफ़ॉर्मेंस या विज़ुअल से जुड़ी समस्याएं
अगर आपका गेम सही तरीके से नहीं चलता है, देर से चलता है या विज़ुअल में गड़बड़ी है या अटकता है, तो:
गेम के साउंड या वॉल्यूम से जुड़ी समस्याएं
अगर आपको कोई भी साउंड नहीं सुनाई देता या वॉल्यूम बहुत कम है, तो:
अपने डिवाइस की वॉल्यूम या साउंड सेटिंग्स चेक करें. अगर आपके डिवाइस में म्यूट, साइलेंट या डू नॉट डिस्टर्ब मोड है, तो पक्का कर लें कि यह बंद हो.
अगर गेम की अपनी साउंड सेटिंग्स हैं, तो देखें कि वे चालू हैं और दिखाई दे रही हैं.
अगर आपका डिवाइस ब्लूटूथ के ज़रिए स्पीकर या हेडफ़ोन से कनेक्ट है, तो ब्लूटूथ को बंद करके फिर से चालू करें.
अगर रुक-रुककर या घरघराहट के साथ साउंड आती है, तो:
गेम का एरर मेसेज या कोड
अगर आपको इनमें से कोई एरर दिखाई देती है, तो नीचे उससे जुड़े आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स के ज़रिए समस्या हल करें.
Netflix एरर NGP-9
Netflix एरर NGP-57
Netflix एरर NGP-88
Netflix एरर NGP-92
Netflix एरर NGP-6002
Netflix एरर 7006
अगर आपको कोई दूसरा एरर मेसेज या कोड मिलता है, तो आर्टिकल के नीचे दिए गए संपर्क करें लिंक से हमसे संपर्क करें.
गेम प्रोग्रेस गुम हो गई है या गेम के आइटम मिल नहीं रहे हैं
अगर आपकी गेम प्रोग्रेस गुम हो गई है, गेम सेव रीसेट हो गया है, या गेम के आइटम या करेंसी मिल नहीं रही है, तो आर्टिकल के नीचे दिए गए संपर्क करें लिंक से हमसे संपर्क करें.
Netflix Stories या प्लेयर सपोर्ट से जुड़े सवालों के लिए, हमारी सपोर्ट साइट देखें.
आप जो ढूंढ रहे हैं क्या आपको वह नहीं मिल रहा है? हमारा मोबाइल डिवाइस पर गेम्स खेलें आर्टिकल देखें.