अपने Toshiba TV या TVS REGZA TV पर Netflix देखने का तरीका

इस आर्टिकल के ज़रिए अपने Toshiba TV या TVS REGZA TV या होम थिएटर सिस्टम पर मौजूद Netflix के फ़ीचर के बारे में जानें. साथ ही, अपना अकाउंट सेट अप करने और उससे साइन आउट करने का तरीका भी जानें.

अपने Toshiba TV या TVS REGZA TV या होम थिएटर सिस्टम को अपने Netflix अकाउंट से कनेक्ट करने के लिए, पक्का करें कि आप होम स्क्रीन पर हैं. इसके बाद, नीचे से वह ऑप्शन चुनें जो आपके डिवाइस के स्पेसिफ़िकेशन के मुताबिक सबसे सही हो.

  1. अपने रिमोट पर नेट टीवी बटन प्रेस करें.

  2. Netflix आइकॉन चुनकर 'ओके' बटन प्रेस करें.

  3. साइन इन करें को चुनें.

    • अगर आपको साइन इन करें नहीं दिखाई देता है, तो क्या आप Netflix के मेंबर हैं? स्क्रीन पर हां चुनें.

    • अगर आप मेंबर नहीं हैं, तो अपनी मेंबरशिप सेट अप करें.

  4. अपना Netflix का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालें और साइन इन करें को चुनें.

आपका डिवाइस अब आपके Netflix अकाउंट से कनेक्ट हो गया है.

इस प्रोसेस के दौरान किसी भी स्टेप पर दूसरे ईमेल ऐड्रेस के साथ शुरू या साइन इन करने के लिए, अपने कंट्रोलर पर तीर के निशान वाले बटन का इस्तेमाल करके नीचे दिया गया क्रम एंटर करें:

  • ऊपर, ऊपर, नीचे, नीचे, बाएं, बाएं, बाएं, दाएं, ऊपर, ऊपर, ऊपर, ऊपर

  • साइन आउट करें, दोबारा शुरू करें या डीऐक्टिवेट करें चुनें.

  1. मुख्य मेन्यू में कनेक्टेड ऑप्शन पर जाएं.

  2. Netflix आइकॉन चुनकर ओके बटन दबाएं.

  3. साइन इन करें को चुनें.

    • अगर आपको साइन इन करें नहीं दिखाई देता है, तो क्या आप Netflix के मेंबर हैं? स्क्रीन पर हां चुनें.

    • अगर आप मेंबर नहीं हैं, तो अपनी मेंबरशिप सेट अप करें.

  4. अपना Netflix का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालें और साइन इन करें को चुनें.

आपका डिवाइस अब आपके Netflix अकाउंट से कनेक्ट हो गया है.

इस प्रोसेस के दौरान किसी भी स्टेप पर दूसरे ईमेल ऐड्रेस के साथ शुरू या साइन इन करने के लिए, अपने कंट्रोलर पर तीर के निशान वाले बटन का इस्तेमाल करके नीचे दिया गया क्रम एंटर करें:

  • ऊपर, ऊपर, नीचे, नीचे, बाएं, बाएं, बाएं, दाएं, ऊपर, ऊपर, ऊपर, ऊपर

  • साइन आउट करें, दोबारा शुरू करें या डीऐक्टिवेट करें चुनें.

ध्यान दें: Toshiba Z670K और X8900 सीरीज़ के Android TV मॉडल्स पर Netflix उपलब्ध नहीं है.

अपने डिवाइस पर Netflix अकाउंट से साइन आउट करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें:

  1. Netflix होम स्क्रीन पर जाएं और मेन्यू पर जाने के लिए रिमोट पर मौजूद बैक बटन प्रेस करें.

  2. अगर मेन्यू सबसे ऊपर की ओर है: प्रोफ़ाइल आइकन पर बाईं और जाएं मदद पाएं साइन आउट करें हां चुनें.

    अगर मेन्यू बाईं ओर है: सबसे नीचे जाकर, मदद पाएं साइन आउट करें हां चुनें.

    ध्यान दें:अगर आपको मदद पाएं ऑप्शन नहीं दिखता है, तो ऊपर जाकर सेटिंग्स चुनें.

अगर आपको मदद पाएं, सेटिंग्स, या साइन आउट करें ऑप्शन नहीं दिखते हैं, तो:

  1. अपने रिमोट का इस्तेमाल करके, ये बटन इस क्रम में प्रेस करें: अप, अप, डाउन, डाउन, लेफ़्ट, राइट, लेफ़्ट, राइट, अप, अप, अप, अप.

  2. दिखाई देने वाले मेन्यू पर, साइन आउट करें, फिर से शुरू करें, रीसेट करें या डीऐक्टिवेट करें चुनें.

ज़्यादातर Toshiba TV और TVS REGZA TV पर Ultra HD में Netflix का लुत्फ़ उठाया जा सकता है. Ultra HD में स्ट्रीम करने के लिए, आपको इनकी ज़रूरत होगी:

  • ऐसा Netflix प्लान जो Ultra HD में स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करे.

  • Netflix ऐप के साथ एक 2014 या नया Ultra HD टीवी जो Ultra HD वीडियो को 60 Hz पर स्ट्रीम कर सके.

  • 15 मेगाबिट्स प्रति सेकंड या इससे ज़्यादा की स्पीड वाला स्थिर इंटरनेट कनेक्शन.

  • स्ट्रीमिंग क्वालिटीऑटो या हाई पर सेट हो.

चुनिंदा Toshiba TV और TVS REGZA TV पर Dolby Vision और HDR में Netflix का लुत्फ़ उठाया जा सकता है. Dolby Vision या HDR में स्ट्रीम करने के लिए आपको इनकी ज़रूरत होगी:

  • Dolby Vision या HDR10 और Netflix सपोर्ट करने वाला स्मार्ट टीवी.

    • अगर आप HDR की सुविधा वाला Blu-ray प्लेयर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इसे HDMI पोर्ट के ज़रिए HDR की सुविधा वाले स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करना होगा. यह ज़रूरी है कि HDMI पोर्ट, HDCP 2.2 या उसके बाद के वर्ज़न (आमतौर पर HDMI 1 पोर्ट) को सपोर्ट करता हो.

  • ऐसा Netflix प्लान जो Ultra HD में स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करे.

  • 15 मेगाबिट्स प्रति सेकंड या इससे ज़्यादा की स्थिर इंटरनेट कनेक्शन स्पीड.

  • स्ट्रीमिंग क्वालिटी ऑटो या हाई पर सेट हो.

मिलते-जुलते आर्टिकल