रीयल-टाइम वोटिंग

Netflix के चुनिंदा लाइव ईवेंट्स के दौरान रीयल-टाइम में अपना वोट दें

वोट कैसे करें

आप Netflix ऐप में सीधे, मोबाइल या टीवी पर ईवेंट के लाइव स्ट्रीम के दौरान कुछ खास पलों पर वोट कर सकते हैं.

  1. वोट करने का समय आने पर, आपको स्क्रीन पर मेसेज दिखेगा और अपना वोट सबमिट करने के लिए आपके पास सीमित होगा.

  2. स्क्रीन पर दिखाए गए ऑप्शन में से चुनें.

    ध्यान दें: आप (प्रति प्रोफ़ाइल) केवल एक बार वोट कर सकते हैं, और सबमिट करने के बाद आपका वोट बदला नहीं जा सकता.

  3. हो गया! आपका वोट सबमिट हो गया है.

आप सिर्फ़ लाइव देखते समय ही वोट कर सकते हैं. अगर आप रीवाइंड करके देखते हैं या लाइव नहीं देख रहे हैं, तो वोट करने का मौका चूक सकते हैं.

रीयल-टाइम वोटिंग अभी केवल चुनिंदा लाइव ईवेंट्स और लाइव पॉडकास्ट में उपलब्ध है.

वोट करने के लिए Netflix पर बिल सिमंस का पॉडकास्ट के चुनिंदा एपिसोड्स को लाइव देखें. अगर वोटिंग की सुविधा उपलब्ध है, तो प्ले पर क्लिक करने के बाद एपिसोड की शुरुआत में ही इसकी जानकारी दे दी जाएगी.

आप हर वोटिंग विंडो में हर प्रोफ़ाइल से एक बार वोट कर सकते हैं.

वोटिंग आपको लाइव बातचीत को दिशा देने और बिल सिमंस और उनके मेहमानों के साथ बहस का नतीजा तय करने का मौका देती है.

ध्यान दें: रियल-टाइम वोटिंग केवल Netflix पर The Bill Simmons Podcast को लाइव देखने के दौरान उपलब्ध है.

आप केवल Netflix पर लाइव देखने के दौरान ही वोट कर सकते हैं. अगर आप रीवाइंड करके देखते हैं या लाइव नहीं देख रहे हैं, तो वोट करने का मौका चूक सकते हैं.

अगर आप शो को लाइवस्ट्रीम के बाद देख रहे हैं, तो रियल-टाइम वोटिंग उपलब्ध नहीं है.

वोटिंग इंटरफ़ेस सिर्फ़ अंग्रेज़ी में उपलब्ध है; हालांकि, आपकी भाषा की सेटिंग चाहे कुछ भी हो, आप वोट कर सकते हैं.

Netflix पर लाइव ईवेंट के दौरान, ऑडियो और सबटाइटल किन भाषाओं में उपलब्ध हैं, इसके बारे में और जानें.

टीवी, टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस और मोबाइल डिवाइस पर लाइव देखते समय रीयल-टाइम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध है. ज़्यादातर नए डिवाइस इसे सपोर्ट करते हैं. वेब ब्राउज़र पर देखते समय रीयल-टाइम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

  • अगर आपको यह मेसेज मिलता है कि वोट करने के लिए सपोर्टेड डिवाइस पर लाइव देखें और आपका डिवाइस रीयल-टाइम वोटिंग को सपोर्ट नहीं करता है, तो वोट करने के लिए आपको किसी दूसरे डिवाइस पर इसे देखना होगा.

टीवी और टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस और गेम कंसोल

  • डिवाइस को अपडेट करना ना भूलें. अगर आपको अपने डिवाइस का सिस्टम सॉफ़्टवेयर अपडेट करना नहीं आता है, तो ओनर मैन्युअल देखें या मैन्युफ़ैक्चरर से संपर्क करें.

Android फ़ोन और टैबलेट

iPhone और iPad

  • iOS/iPadOS 17 या इसके बाद का वर्ज़न और App Store से डाउनलोड किया गया Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न होना ज़रूरी है. अपना iPhone या iPad अपडेट करने का तरीका जानें.

रीयल-टाइम वोटिंग में हिस्सा लेने का मतलब है कि आप हमारे घर पर मौजूद ऑडियंस के लिए वोटिंग की शर्तों से सहमत हैं. netflix.com/votingrules पर और जानें.

मिलते-जुलते आर्टिकल