Netflix एरर M7020

अगर आपको अपने कंप्यूटर पर एरर कोड M7020 के साथ यह मेसेज दिखाई देता है:

रुकावट के लिए माफ़ करें
ऐसा लगता है कि आप Netflix को एक से अधिक ब्राउज़र या टैब पर देख रहे हैं. कृपया कोई भी एक्सट्रा ब्राउज़र या टैब बंद करें और पेज को रीलोड करें. अगर इससे समस्या ठीक नहीं होती है, तो आपको अपने कंप्यूटर को रीस्टार्ट करने की जरुरत हो सकती है.

आमतौर पर इसका मतलब होता है कि Netflix एक से ज़्यादा जगहों पर खुला हुआ है. समस्या हल करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें.

  1. अपना ब्राउज़र बंद करें.

  2. अपना ब्राउज़र दोबारा खोलें.

  3. Netflix दोबारा चालू करें.

  1. ऊपर दाईं ओर मेन्यू पर क्लिक करें.

  2. सेटिंग्स पर क्लिक करें.

  3. बाईं ओर, प्रायवेसी और सिक्योरिटी पर क्लिक करें.

  4. ब्राउज़िंग डेटा डिलीट करें पर क्लिक करें.

  5. हर समय पर क्लिक करें.

  6. और दिखाएं पर क्लिक करें, फिर कुकीज़ और अन्य साइट डेटा को छोड़कर बाकी सभी विकल्पों को अनचेक करें.

  7. डेटा डिलीट करें पर क्लिक करें.

  8. Netflix दोबारा चलाएं.

हम समस्या की जांच कर रहे हैं. जांच करने में हमारी मदद करने के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल