Netflix एरर MSL:5403;

आपको अपने iPhone या iPad पर MSL:5403 एरर कोड के साथ यह मेसेज दिख सकता है:

टाइटल प्ले नहीं हो सकता. कृपया बाद में दोबारा कोशिश करें. (MSL:5403;)

यह एरर तब आती है जब आपके डिवाइस पर स्टोर डाटा में किसी गड़बड़ी की वजह से Netflix चल नहीं पा रहा हो.

इस समस्या को हल करने के लिए:

  1. होम बटन को दो बार प्रेस करके ऐप स्विचर खोलें. अगर आपके डिवाइस में होम बटन नहीं है, तो स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करके होल्ड करें.

  2. ऐप पर ऊपर की ओर स्वाइप करके उसे बंद करें.

  3. ऐप खोलकर दोबारा चलाएं.

ध्यान दें:आपके डिवाइस के लिए ये स्टेप्स अलग हो सकते हैं. iPhone या iPad पर ऐप से क्विट करने और उसे फिर से खोलने के स्टेप्स देखने के लिए Apple की सपोर्ट साइट पर जाएं.

  1. होम स्क्रीन पर जाकर App Store पर टैप करें.

  2. खोजें पर टैप करके "Netflix" लिखें.

  3. लिस्ट में Netflix को खोजकर टैप करें, फिर अपडेट करें पर टैप करें. आपको अपना Apple ID पासवर्ड दर्ज करना होगा. अगर आप इसे भूल गए हैं, तो Apple के स्टेप्स फ़ॉलो करके इसे रीसेट करें.

  4. अपडेट पूरा होने के बाद, फिर से Netflix चलाएं.

अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स आज़माने के बावजूद आपको यह एरर दिख रही है, तो इसका मतलब है कि आपका अकाउंट Netflix सर्विस से कनेक्ट नहीं हो रहा है. कृपया इंतज़ार करें और बाद में दोबारा कोशिश करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल