अगर आपके Chrome ब्राउज़र पर एरर कोड M7399-1260-00000024 दिखाई देता है, जिसके साथ अक्सर यह मेसेज होता है,
ओह, कोई गड़बड़ी हुई... इनकॉगनीटो मोड एरर
आमतौर पर यह समस्या तब होती है, जब आपका ब्राउज़र इनकॉगनीटो या गेस्ट मोड में होता है. समस्या को हल करने के लिए नीचे दिए गए ट्रबलशूटिंग स्टेप्स फ़ॉलो करें.
अपना ब्राउज़र बंद करें.
अपना ब्राउज़र दोबारा खोलें.
Netflix दोबारा चालू करें.
Windows 7
Windows आइकॉन पर क्लिक करें और Start मेन्यू को खोलें.
बाईं ओर दिए गए ऑप्शन से Computer को चुनें.
Hard Disk Drives को दिखाने वाली स्क्रीन दिखाई पड़ेगी, जिसमें उपलब्ध स्टोरेज के बारे में जानकारी दी गई होगी. अगर 100 MB से कम का स्टोरेज बचा हुआ होगा, तो Netflix देखना जारी रखने से पहले आपको कुछ खाली स्पेस बनाना होगा.
Windows 8
दाईं ओर से स्वाइप करके या अपने माउस को स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में ले जाकर चार्म्स बार को ऊपर ले जाएं.
Settings चुनें.
Change PC settings को चुनें.
PC and devices को चुनें.
Disk space को चुनें.
अगर 100 MB से कम का स्टोरेज बचा हुआ होगा, तो Netflix देखना जारी रखने से पहले आपको कुछ खाली स्पेस बनाना होगा.
Windows 10
Windows आइकॉन पर क्लिक करें और Start मेन्यू को खोलें.
बाईं ओर दिए गए ऑप्शन से Settings को चुनें.
सिस्टम चुनें.
Storage चुनें.
अगर 100 MB से कम का स्टोरेज बचा हुआ होगा, तो Netflix देखना जारी रखने से पहले आपको कुछ खाली स्पेस बनाना होगा.
ऊपर दाईं ओर मेन्यू पर क्लिक करें.
सेटिंग्स पर क्लिक करें.
बाईं ओर, प्रायवेसी और सिक्योरिटी पर क्लिक करें.
ब्राउज़िंग डेटा डिलीट करें पर क्लिक करें.
हर समय पर क्लिक करें.
और दिखाएं पर क्लिक करें, फिर कुकीज़ और अन्य साइट डेटा को छोड़कर बाकी सभी विकल्पों को अनचेक करें.
डेटा डिलीट करें पर क्लिक करें.
Netflix दोबारा चलाएं.
मेन्यू का उपयोग करके अपने कंप्यूटर को शटडाउन करें:
Mac: ऊपर दाईं ओर Apple मेन्यू पर क्लिक करने के बाद शट डाउन पर क्लिक करें.
Windows: स्टार्ट मेन्यू पर क्लिक करने के बाद पावर > शट डाउन पर क्लिक करें.
Chromebook: सबसे नीचे दाईं ओर, टाइम पर क्लिक करें, फिर साइन आउट करें > शट डाउन पर क्लिक करें.
अपने कंप्यूटर को कम से कम 10 सेकंड के लिए पूरी तरह बंद रखें.
अपने कंप्यूटर को दोबारा चालू करें और फिर से Netflix चलाएं.