Netflix एरर tvq-pb-101 (6.2.-13)
आपको tvq-pb-101 (6.2.-13) एरर के साथ यह मेसेज दिख सकता है:
हमें अभी इस टाइटल को प्ले करने में परेशानी हो रही है. कृपया बाद में कोशिश करें या कोई दूसरा टाइटल चुनें.
यह एरर तब आती है जब आपके डिवाइस पर स्टोर डाटा में किसी गड़बड़ी की वजह से Netflix चल नहीं पा रहा हो.
इस समस्या को हल करने के लिए:

अपना डिवाइस बंद करें. अगर आपका डिवाइस पावर केबल से जुड़ा है, तो इसका प्लग हटा दें.
पक्का करें कि आपका डिवाइस पूरी तरह से बंद है, न कि वह सिर्फ़ स्लीप या स्टैंडबाय मोड में है.
अपने डिवाइस को 15 सेकंड तक बंद रहने दें.
अपना डिवाइस चालू करके Netflix दोबारा चालू करें.