Netflix का कहना है, 'आपके एक्स्ट्रा मेंबर होल्ड पर हैं.'
आपके एक्स्ट्रा मेंबर होल्ड पर हैं. फिर से पेमेंट करने की कोशिश करें?
आपके एक्स्ट्रा मेंबर होल्ड पर हैं. जारी रखने के लिए अपने पेमेंट की जानकारी अपडेट करे.
अगर आपको इनमें से कोई एरर मेसेज मिल रहा है, तो इसका मतलब है कि Netflix आपके सबसे नए एक्स्ट्रा मेंबर के पेमेंट को प्रोसेस नहीं कर सका है.
ऐसा कई वजहों से होता है:
हो सकता है कि पेमेंट के तरीके में पर्याप्त राशि न हो. (पेंडिंग चार्ज या सत्यापन आपके कार्ड के मौजूदा बैलेंस पर असर डाल सकते हैं.)
पेमेंट के तरीके की समय-सीमा खत्म हो गई है या अब मान्य नहीं है.
आपके बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी ने महीने के चार्ज को मंज़ूरी नहीं दी है.
Netflix पर दी गई आपकी पेमेंट की जानकारी, आपके बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी से मैच नहीं करती है.
सिर्फ़ अमेरिका के लिए: आपके Netflix अकाउंट का क्रेडिट कार्ड ज़िप कोड आपके बैंक के रिकॉर्ड में दर्ज डेटा से मैच नहीं कर रहा है.
आप अपने पेमेंट के तरीके को अपडेट करके या अपने बैंक से संपर्क करके इस समस्या को ठीक कर सकते हैं.