Netflix एरर C7020
आपको C7020 एरर के साथ यह मेसेज दिख सकता है:
रुकावट के लिए खेद है
ऐसा लगता है कि आप Netflix को एक से ज़्यादा ब्राउज़र या टैब पर देख रहे हैं. कृपया सभी एक्स्ट्रा ब्राउज़र या टैब बंद करके पेज को फिर से लोड करें. अगर इससे समस्या हल नहीं होती है, तो आपको अपने कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना पड़ सकता है.
आमतौर पर इसका मतलब होता है कि Netflix एक से ज़्यादा जगहों पर खुला हुआ है. इस समस्या को हल करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें.