Netflix पर गेम्स खेलने के लिए फ़ोन या टैबलेट को कंट्रोलर के तौर पर इस्तेमाल करने का तरीका
Netflix के मेंबर, Netflix.com के ज़रिए अपने टीवी पर और कंप्यूटर पर गेम्स खेल सकते हैं. प्लेटफ़ॉर्म और गेम के आधार पर, फ़ोन या टैबलेट को कंट्रोलर के तौर पर कनेक्ट करना पड़ सकता है.
ध्यान दें: अगर आप टीवी पर गेम्स खेलने के तरीके के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो Netflix पर गेम्स खेलें देखें. अगर आप ऐसे गेम ढूंढ रहे हैं जिन्हें आप डाउनलोड करके अपने मोबाइल डिवाइस पर खेल सकते हैं, तो Netflix मोबाइल गेम्स देखें.
ज़रूरी शर्तें
Android फ़ोन या टैबलेट:
डिवाइस पर Netflix ऐप इंस्टॉल होना चाहिए (अगर यह इंस्टॉल नहीं है, तो QR कोड स्कैन करते समय आपको इसे इंस्टॉल करने के लिए कहा जाएगा).
अपने फ़ोन या टैबलेट पर Netflix सेट अप करने के बारे में जानकारी के लिए, अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Netflix का इस्तेमाल कैसे करें देखें.
iPhone या iPad:
iOS/iPad OS 17 या उसके बाद का वर्ज़न
डिवाइस पर Netflix गेम कंट्रोलर ऐप इंस्टॉल होना चाहिए (अगर यह इंस्टॉल नहीं है, तो QR कोड स्कैन करते समय आपको इसे इंस्टॉल करने के लिए कहा जाएगा).
गेम कंट्रोलर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए अपने फ़ोन या टैबलेट को कैसे कनेक्ट करें
टीवी पर खेलें: खेलने के लिए, हर प्लेयर को मोबाइल फ़ोन या टैबलेट को कंट्रोलर के तौर पर इस्तेमाल करना होगा.
कंप्यूटर पर खेलें: आप अपने मोबाइल फ़ोन या टैबलेट को कंट्रोलर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अपने डिवाइस को कंट्रोलर के तौर पर कनेक्ट करने के लिए आपको अपने फ़ोन पर किसी खास Netflix अकाउंट में साइन इन करना ज़रूरी नहीं है. किसी भी Netflix अकाउंट का डेटा या जानकारी शेयर नहीं की जाएगी.
ध्यान दें: फ़िलहाल, फ़िजिकल गेमपैड और अन्य कंट्रोलर सपोर्टेड नहीं हैं.

ट्रबलशूटिंग
और मदद चाहिए?
अगर अब भी आपकी समस्या हल नहीं होती या आप कोई फ़ीडबैक शेयर करना चाहते हैं:
फ़ीडबैक: गेम सेशन से बाहर निकलने के बाद, आप अपने मोबाइल कंट्रोलर या कीबोर्ड के ज़रिए फ़ीडबैक दे सकते हैं.
हमसे संपर्क करें: और सहायता के लिए आप कभी भी हमसे संपर्क कर सकते हैं.