Netflix एरर 40102

चुने गए डिवाइस पर प्ले नहीं किया जा सका. कृपया बाद में दोबारा कोशिश करें. (40102)

यह एरर तब होती है, जब नेटवर्क की किसी गड़बड़ी की वजह से आपका डिवाइस Netflix को ऐक्सेस नहीं कर पाता.

इस समस्या को हल करने के लिए:

  1. अपने iPhone या iPad पर Google Home ऐप खोलें. अगर आपके पास यह नहीं है, तो इसे App Store से डाउनलोड करें.

  2. निचले बाएं कोने में, होम आइकॉन पर टैप करें, फिर नीचे की ओर स्क्रोल करके अपने Chromecast पर जाएं.

    • अगर आपको अपना Chromecast नहीं दिखता या ऑफ़लाइन दिखता है, तो पक्का करें कि वह प्लग-इन है और आपके iPhone या iPad के वाय-फ़ाय से ही कनेक्ट है. मदद के लिए, अपने Chromecast को सही नेटवर्क से कनेक्ट करें आर्टिकल में Google के स्टेप्स फ़ॉलो करें.

    • अगर आपका Chromecast ऑन के रूप में नज़र आता है, तो वह सही नेटवर्क पर है.

  3. Netflix खोलें और दोबारा चलाएं.

इन स्टेप्स से आपके डिवाइस में सेव किया गया वाय-फ़ाय हट जाएगा. पक्का करें कि आपको अपने वाय-फ़ाय का नाम और पासवर्ड याद हो, ताकि आप दोबारा कनेक्ट कर सकें.

  1. अपने iPhone या iPad मेंसेटिंग्सऐप खोलें.

  2. वाय-फ़ाय चुनें.

  3. अपना मौजूदा नेटवर्क चुनें.

  4. इस नेटवर्क को भूल जाएं चुनें.

  5. भूल गए चुनें.

  6. जब नेटवर्क कनेक्ट नहीं रहे, तो अपने पसंदीदा नेटवर्क से रीकनेक्ट करें.

  7. Netflix दोबारा चलाएं.

Resetting modem and device, 30-sec timer, cable unplugged.

  1. अपना डिवाइस बंद करें, फिर अपने मॉडेम और राउटर को पावर से अनप्लग करें.

  2. 30 सेकंड बाद, अपने मॉडेम और राउटर को प्लग इन करें.

  3. 1 मिनट इंतज़ार करके अपना डिवाइस चालू करें.

  4. Netflix दोबारा चलाएं.

ध्यान दें: कुछ डिवाइस, मॉडेम और राउटर को इंटरनेट से फिर से कनेक्ट होने में ज़्यादा समय लग सकता है.

ध्यान दें: कुछ एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर में मौजूद VPN चालू हो सकता है. और जानने या मदद पाने के लिए, अपने एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर प्रोवाइडर से संपर्क करें.

अगर आपको नहीं मालूम कि VPN चालू है या बंद, नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.

  1. उसी नेटवर्क पर एक वेब ब्राउज़र खोलें, जो नेटवर्क समस्या वाले डिवाइस पर इस्तेमाल कर रहे हैं.

  2. fast.com पर जाएं. Netflix एक कनेक्शन टेस्ट शुरू करेगा.

  3. जब टेस्ट पूरा हो जाए, तो और जानकारी देखें पर क्लिक करें.

  4. जहां क्लाइंट लिखा है, उसके बगल में दिए गए देश पर गौर करें.

  5. अगर देश आपकी लोकेशन से मैच नहीं करता, तो शायद आपके डिवाइस या नेटवर्क का VPN ऑन है. इसे बंद करके Netflix दोबारा चालू करें.

कुछ ज़रूरी बातें:

  • VPN ऐप्स और सर्विसेज़ अलग-अलग तरह से सेट की जाती हैं, इसलिए इसे बंद करने में मदद के लिए आपको अपने VPN प्रोवाइडर से संपर्क करना होगा.

  • अगर VPN को बंद करने से समस्या हल नहीं होती है या fast.com पर मिली लोकेशन आपकी लोकेशन से मैच होती है, तो अगले स्टेप्स पर जाएं.

अगर दिए गए स्टेप्स से नेटवर्क कनेक्शन समस्या हल नहीं होती है, तो मदद के लिए अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) से संपर्क करें.

आपका ISP:

  • पता लगा सकता है कि आपके इलाके में इंटरनेट आउटेज तो नहीं हुआ है.

  • राउटर या मॉडेम की समस्याएं और नेटवर्क की गलत सेटिंग्स ठीक कर सकता है.

  • आपके नेटवर्क का कनेक्शन रीस्टार्ट या रीसेट कर सकता है.

अपने ISP से बात करते समय, उन्हें बताएं कि:

  • क्या केवल एक ही डिवाइस पर समस्या होती है या उसी नेटवर्क पर अन्य डिवाइस पर भी.

  • आपका डिवाइस वाय-फ़ाय के ज़रिए कनेक्ट है या सीधे केबल के ज़रिए.

अपने ISP से बातचीत खत्म करने से पहले:

  • किसी वेब ब्राउज़र के ज़रिए fast.com पर जाकर, अपने इंटरनेट की स्पीड और सीधे Netflix से कनेक्शन का टेस्ट करें.

  • Netflix को फिर से चलाकर पक्का करें कि समस्या हल हो गई है.

मिलते-जुलते आर्टिकल