Netflix एरर tvq-pb-101 (5.2.102)

यह एरर तब आती है जब आपके डिवाइस पर स्टोर डाटा में किसी गड़बड़ी की वजह से Netflix चल नहीं पा रहा हो.

समस्या हल करने के लिए, आपके डिवाइस के लिए दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.

  1. PS4 की होम स्क्रीन से शुरू करें.

    • अगर आप पहले से होम स्क्रीन पर नहीं हैं, तो कंट्रोलर पर बने PS बटन को होल्ड करके रखें, ऐप्लिकेशन बंद करें चुनें और फिर ओके चुनें.

  2. नेविगेट करके टीवी और वीडियो सेक्शन पर जाएं और Netflix को हाईलाइट करें.

  3. कंट्रोलर पर ऑप्शन बटन प्रेस करें.

  4. अपडेट चेक करें चुनें.

  5. अगर Netflix ऐप का नया वर्ज़न मिला है, तो सेलेक्शन कंफ़र्म करें और अपडेट डाउनलोड करें.

  6. Netflix दोबारा चालू करें.

अगर आपके डिवाइस पर तारीख और समय मौजूदा तारीख और समय से बिल्कुल अलग है, तो वीडियो सही तरीके से नहीं चलेगा. टाइम सेट करने के लिए:

  1. मुख्य मेन्यू से सेटिंग पर नेविगेट करें.

    • अगर आप मुख्य मेन्यू पर नहीं हैं, तो कंट्रोलर के बीच में PS बटन को होल्ड करके रखें. बंद करें चुनें, उसके बाद होम स्क्रीन पर वापस जाने के लिए हां चुनें.

  2. तारीख और समय चुनें.

  3. तारीख और समय सेटिंग चुनें.

  4. इंटरनेट से सेट करें चुनें.

  5. अगर बॉक्स को पहले से चुना नहीं गया है, तो ऑटोमैटिक रूप से सेट करें चुनें.

  6. अभी सेट करें चुनें.

  7. Netflix दोबारा चालू करें.

  1. अपने डिवाइस को पावर से अनप्लग करें.

  2. डिवाइस के पावर बटन को एक बार प्रेस करें और 1 मिनट तक इंतज़ार करें, या उसके बजाय इसे 3 मिनट के लिए अनप्लग करके रखें.

  3. अपने डिवाइस को दोबारा प्लग इन करें.

  4. अपने डिवाइस को चालू करें और फिर से Netflix चलाएं.

आपके डिवाइस और टीवी के कनेक्शन के बीच कोई समस्या हो सकती है.

इस समस्या को हल करने के लिए:

  1. पक्का करें कि आप HDMI केबल इस्तेमाल कर रहे हैं.

  2. HDMI केबल के आखिरी हिस्सों को उल्टा करके दोबारा कोशिश करें.

  3. HDMI केबल के ज़रिए अपने डिवाइस को सीधे अपने टीवी से कनेक्ट करके इस्तेमाल हो रहे सभी रिसीवर या साउंड सिस्टम को बायपास कर दें.

  4. अपने टीवी के दूसरे HDMI पोर्ट से कनेक्ट करके देखें.

  5. एक नया HDMI केबल लगा कर देखें.

  6. अगर उपलब्ध हो तो दूसरे टीवी के HDMI पोर्ट पर लगा कर देखें.

    • अगर आप दूसरे टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं, तो इसका मतलब है कि पहले टीवी के HDMI पोर्ट में खराबी है. मदद पाने के लिए टीवी के मैन्युफ़ैक्चरर से संपर्क करें.

  1. अपने डिवाइस को पावर से अनप्लग करें.

  2. डिवाइस के पावर बटन को एक बार प्रेस करें और 1 मिनट तक इंतज़ार करें, या उसके बजाय इसे 3 मिनट के लिए अनप्लग करके रखें.

  3. अपने डिवाइस को दोबारा प्लग इन करें.

  4. अपने डिवाइस को चालू करें और फिर से Netflix चलाएं.

ये स्टेप्स आज़माने से आपके डिवाइस पर मौजूद ऐप्स, डेटा, या सेटिंग मिट सकती हैं. आगे बढ़ने से पहले, पक्का करें कि आपके पास अपने वाय-फ़ाय के नाम और पासवर्ड के साथ-साथ Netflix की साइन-इन जानकारी मौजूद है.

इस समस्या को हल करने के लिए, आपको उस कंपनी से संपर्क करना होगा जिसने आपका डिवाइस बनाया है.

जब आप उनसे बात करें, तो उनसे इन स्टेप्स को पूरा करने में मदद मांगें. हर स्टेप के बाद, Netflix दोबारा चालू करके देखें कि समस्या ठीक हुई या नहीं.

  1. अपने डिवाइस के फ़र्मवेयर या सॉफ़्टवेयर को लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट करें.

  2. अपने डिवाइस को उसकी मूल सेटिंग पर रीसेट कर दें, ठीक वैसे जैसा कि पहली बार मिले डिवाइस पर रहा होगा.

अगर डिवाइस बनाने वाली कंपनी की मदद से या इन स्टेप से समस्या हल न हो, तो Netflix देखने के लिए आपको कोई दूसरा डिवाइस इस्तेमाल करना होगा.

हम समस्या की जांच कर रहे हैं. जांच करने में हमारी मदद करने के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल