Netflix का सार्वजनिक प्रदर्शन या व्यावसायिक उपयोग

Netflix अकाउंट सिर्फ़ पर्सनल और गैर-व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए हैं. बिना अनुमति के सार्वजनिक जगह पर या कमर्शियल मकसद से Netflix की स्ट्रीमिंग करना हमारी उपयोग की शर्तों का उल्लंघन है. हालांकि, कंटेंट के प्रकार के आधार पर कुछ अपवाद हैं.

Netflix चुनिंदा ओरिजिनल टाइटल के लिए एक बार की एजुकेशनल स्क्रीनिंग की अनुमति देता है. देखें कि किन टाइटल की एजुकेशनल स्क्रीनिंग की जा सकती है.

Netflix चुनिंदा लाइव ईवेंट्स के लिए ब्रॉडकास्ट राइट्स देता है. यह सुविधा ईवेंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है, लेकिन बार, रेस्टोरेंट, होटल और दूसरी कमर्शियल जगहें आम तौर पर ये राइट्स सीधे डिस्ट्रीब्यूटर या कमर्शियल प्लेटफ़ॉर्म से खरीद सकती हैं.

मिलते-जुलते आर्टिकल