इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) के लिए सहायता जानकारी
यह आर्टिकल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) के कर्मचारियों या रिप्रेज़ेंटेटिव के लिए है. अगर आप Netflix के मेंबर हैं और अपने अकाउंट या स्ट्रीमिंग से जुड़ी किसी समस्या के लिए मदद चाहते हैं, तो हमारे मुख्य सहायता केंद्र पेज पर जाएं याहमसे संपर्क करें.
Netflix उन ISP को सीधे सहायता देता है जो ऐसी तकनीकी समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं जिनसे कस्टमर्स के Netflix इस्तेमाल करने पर असर पड़ता है, जिनमें ये शामिल हैं:
IP ऐड्रेस या रेंज को गलत तरीके से प्रॉक्सी या VPN ट्रैफ़िक के तौर पर पहचाना जा रहा है
नेटवर्क से जुड़ी बड़ी समस्याओं की वजह से कस्टमर्स Netflix का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं
Netflix मेंबर्स को वे टाइटल नहीं दिख रहे हैं जो उनके इलाके में उपलब्ध होने चाहिए
कस्टमर्स को अपने इलाके में Netflix के टाइटल, प्लान या पेमेंट के तरीके नहीं दिख रहे हैं
अगर आपकी कंपनी की 'ओपन कनेक्ट' पार्टनरशिप ऐक्टिव है, तो आप हमारे पार्टनर पोर्टल पर साइन इन करके टिकट बनाकर या सीधे अपने Netflix पार्टनर कॉन्टैक्ट से संपर्क जल्द सहायता पा सकते हैं.
अगर आपकी कंपनी ओपन कनेक्ट नहीं है (या आपको पक्का नहीं पता है), तो आप सपोर्ट रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं. जल्द जांच करने में हमारी मदद के लिए, कृपया समस्या के बारे में ज़्यादा जानकारी दें और फ़ॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
अगर आपकी रिक्वेस्ट में ज़रूरी जानकारी नहीं है, या यह ऊपर बताई गई समस्याओं के बारे में नहीं है, या आपके पास किसी ISP के एवज़ में रिक्वेस्ट सबमिट करने का अधिकार नहीं हैं, तो आपकी रिक्वेस्ट बंद कर दी जाएगी और उस पर कोई ऐक्शन नहीं लिया जाएगा.
Netflix की ओपन नेटवर्क पीयरिंग पॉलिसी है. और जानकारी या रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए, हमारी पीयरिंग गाइडलाइन और PeeringDB रिकॉर्ड देखें.
इसी टॉपिक से जुड़े आर्टिकल
Netflix से यह मेसेज मिलता है कि 'शायद आप VPN या प्रॉक्सी का इस्तेमाल कर रहे हैं.'
Netflix यह मेसेज दिखाता है कि 'यह टाइटल आपके मौजूदा इलाके में उपलब्ध नहीं है.'