स्क्रीन को लॉक करने या स्लीप मोड में डालने के बाद भी बैकग्राउंड में ऑडियो चलता रहता है
अगर Android मोबाइल डिवाइस, iPhone और iPad पर कोई टाइटल चल रहा हो और आप स्क्रीन को लॉक कर दें या स्लीप मोड में डाल दें (जैसे कि साइड बटन दबाकर), तो Netflix ऐप बैकग्राउंड में उस टाइटल का ऑडियो चलता रहेगा.
ध्यान दें: ऐड-सपोर्टेड एक्सपीरिएंस पर बैकग्राउंड ऑडियो प्लेबैक उपलब्ध नहीं है.
अगर आप चाहते हैं कि बैकग्राउंड में ऑडियो न चले, तो अपने डिवाइस को लॉक करने या स्क्रीन को स्लीप मोड में डालने से पहले टाइटल को पॉज़ कर दें.
बैकग्राउंड में चल रहे ऑडियो को रोकने के लिए, आप ये काम कर सकते हैं:
अपने डिवाइस को अनलॉक करके Netflix ऐप खोलें और टाइटल को पॉज़ कर दें.
स्क्रीन पर टैप करें या वेक/स्लीप बटन प्रेस करें, फिर प्लेयर पर पॉज़ बटन प्रेस करें.