Netflix में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं

अगर आप अपना Netflix ईमेल या पासवर्ड भूल गए हैं या उसे ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो नीचे iPhone या iPad के लिए निर्देश देखें.

ईमेल या टेक्स्ट द्वारा भेजे गए एक कोड के साथ साइन इन करना

  • अपना ईमेल ऐड्रेस या फ़ोन नंबर चेक करें कि कहीं कोई गलती तो नहीं है. आपको एक ईमेल या टेक्स्ट मेसेज (SMS) प्राप्त होगा जिसमें आपके Netflix अकाउंट से लिंक ईमेल या फ़ोन नंबर पर साइन-इन कोड भेजा जाएगा.

किसी पासवर्ड द्वारा साइन इन करना

  • यह ध्यान रखते हुए कि Netflix पासवर्ड केस-सेंसिटिव होते हैं, अपना पासवर्ड फिर से डालें.

  • वह सही है ये पक्का करने के लिए दिखाएं टैप करें.

  • अगर Netflix कहता है, "अमान्य ईमेल", तो साइन इन करने के लिए अपना फ़ोन नंबर और पासवर्ड डालकर कोशिश करें.

अगर इससे काम नहीं होता, तो इस आर्टिकल के अगले सेक्शन पर जाएं.

अगर आप अपने Apple अकाउंट के पासवर्ड सेव करने के लिए iCloud Keychain फ़ीचर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको Keychain से अपने Netflix क्रेडेंशियल्स हटाने होंगे. अगर आपको मदद चाहिए, तो Apple सपोर्ट से संपर्क करें.

Netflix ऐप में जाकर पासवर्ड रिकवर करें पर टैप करें, फिर ईमेल या टेक्स्ट मेसेज के ज़रिए अपना पासवर्ड रीसेट करें.

ध्यान दें: अगर आप सभी डिवाइस से साइन आउट करते हैं, तो आपके अकाउंट में साइन इन सभी डिवाइस को पूरी तरह से डिस्कनेक्ट होने में 8 घंटे तक लग सकते हैं.

अगर आप पासवर्ड रीसेट करने के बाद भी साइन इन नहीं कर पा रहे हैं, तो नीचे बताए गए तरीके से ट्रबलशूट करना जारी रखें.

मिलते-जुलते आर्टिकल