अपने Apple TV पर Netflix देखने का तरीका

अपने Apple TV पर Netflix के फ़ीचर के साथ ही, अपना अकाउंट सेटअप करने और उससे साइन आउट करने का तरीका जानें. Netflix आपके डिवाइस पर काम करता है या नहीं, यह जानने के लिए "Netflix सेटअप करें" सेक्शन में दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें.

अपने Apple TV को अपने Netflix अकाउंट से कनेक्ट करने के लिए, पक्का करें कि आप होम स्क्रीन पर हैं. इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें.

Netflix ऐप इंस्टॉल करें

  1. होम स्क्रीन से App Store चुनें.

  2. App Store में ऐप को खोजने के लिए Netflix खोजें और फिर इंस्टॉलेशन शुरू करने के लिए डाउनलोड करें चुनें.

  3. इंस्टॉल होने के बाद, Netflix ऐप आपकी होम स्क्रीन पर दिखाई देगी

    ध्यान दें:Netflix .

Netflix में साइन इन करें

  1. Netflix ऐप खोलें.

  2. किसी मौजूदा Netflix अकाउंट को इस्तेमाल करने के लिए साइन इन करें चुनें.

  3. अपना Netflix ईमेल और पासवर्ड डालें.

    अगर आप मेंबर नहीं हैं तो, .

आपका डिवाइस अब Netflix अकाउंट से कनेक्ट हो गया है.

ज़्यादातर डिवाइस पर Netflix को तेज़ इंटरनेट कनेक्शन पर हाई डेफ़िनिशन में स्ट्रीम किया जा सकता है. साथ ही, Netflix को उसके मैक्सिमम सपोर्टेड रिज़ोल्यूशन में देखा जा सकता है.

पैरेंटल कंट्रोल्स
Netflix में आप हर प्रोफ़ाइल के लिए अलग-अलग पैरेंटल कंट्रोल्स भी सेट कर सकते हैं.

सबटाइटल और ऑल्टरनेट ऑडियो

  • (5.1 सराउंड साउंड सहित) को चालू करने का तरीका जानें. ये ऑप्शन ज़्यादातर टीवी शो और फ़िल्मों के लिए उपलब्ध होते हैं.

    • आपका डिवाइस 5.1 ऑडियो को सपोर्ट करता है या नहीं, यह जानने के लिए Netflix ओरिजिनल पर जाएं और देखें कि वहां 5.1 ऑडियो ऑप्शन है या नहीं. अगर नहीं, तो इसका मतलब है कि आपका डिवाइस इस फ़ीचर को सपोर्ट नहीं करता है.

  • कई डिवाइस आपको सबटाइटल और कैप्शन अपने हिसाब से ढालने की अनुमति देते हैं, जबकि कई अन्य डिफ़ॉल्ट स्टाइल में डिस्प्ले करते हैं या हो सकता है कि वे सबटाइटल दिखाने के लिए कॉन्फ़िगर न हों.

  • कुछ डिवाइस आपको Dolby Atmos ऑडियो के साथ टाइटल स्ट्रीम करने की सुविधा देंगे, जिनमें नीचे दिए गए मॉडल शामिल हैं. Dolby Atmos के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Netflix पर Dolby Atmos के इस्तेमाल के बारे में हमारा आर्टिकल पढ़ें.

डिवाइस सीरीज़

रिज़ोल्यूशन

सबटाइटल और ऑडियो

Apple TV HD (4था जनरेशन)

1080p HD

सबटाइटल, ऑल्टरनेट ऑडियो, 5.1 सराउंड साउंड

Apple TV 4K (1ला जनरेशन)

4K (Ultra HD)

सबटाइटल, ऑल्टरनेट ऑडियो, 5.1 सराउंड साउंड, Dolby Atmos

ध्यान दें:Dolby Atmos के लिए tvOS 12 या इसके बाद का वर्ज़न होना ज़रूरी है

Apple TV 4K (2रा जनरेशन)

4K (Ultra HD)

सबटाइटल, ऑल्टरनेट ऑडियो, 5.1 सराउंड साउंड, Dolby Atmos

Apple TV 4K (3रा जनरेशन)

4K (Ultra HD)

सबटाइटल, ऑल्टरनेट ऑडियो, 5.1 सराउंड साउंड, Dolby Atmos

4K (Ultra HD) में सिर्फ़ चुनिंदा Apple TV स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर्स पर Netflix का लुत्फ़ उठाया जा सकता है. 4K (Ultra HD) में स्ट्रीम करने के लिए, आपको इसकी ज़रूरत होगी:

  • Netflix को 4K (Ultra HD) में स्ट्रीम करने वाला टीवी, जो आपके Apple TV से HDMI पोर्ट के ज़रिए कनेक्ट हो. यह पोर्ट HDCP 2.2 या उसके बाद के वर्ज़न (आमतौर पर HDMI 1 पोर्ट) को सपोर्ट करता हो.

  • ऐसा Netflix प्लान जो 4K (Ultra HD) में स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करे.

  • 15 मेगाबिट्स प्रति सेकंड या इससे ज़्यादा की स्पीड वाला स्थिर इंटरनेट कनेक्शन.

  • हाई पर सेट हो.

फ़िलहाल, नीचे दिए गए Apple TV मॉडल्स पर 4K (Ultra HD) में Netflix का लुत्फ़ उठाया जा सकता है:

  • Apple TV 4K (1ला जनरेशन)

  • Apple TV 4K (2रा जनरेशन)

  • Apple TV 4K (3रा जनरेशन)

Netflix चुनिंदा Apple TV मॉडल में Dolby Vision और HDR पर उपलब्ध है. Dolby Vision या HDR में स्ट्रीम करने के लिए आपको इसकी ज़रूरत होगी:

  • HDR में स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करने वाला Netflix प्लान.

  • HDR को सपोर्ट करने वाला स्ट्रीमिंग डिवाइस.

  • आपके डिवाइस से HDMI पोर्ट के ज़रिए जुड़े Dolby Vision, HDR10 या HDR10+ को सपोर्ट करने वाला स्मार्ट टीवी. साथ ही, HDMI पोर्ट को HDCP 2.2 या उसके बाद के वर्ज़न (आमतौर पर HDMI 1 पोर्ट) को सपोर्ट करना भी ज़रूरी है).

  • 15 मेगाबिट्स प्रति सेकंड या इससे ज़्यादा की स्पीड वाला स्थिर इंटरनेट कनेक्शन.

  • प्लेबैक सेटिग्स हाई पर सेट हो.

इस समय नीचे दिए गए Apple TV के मॉडल Dolby Vision और HDR10 फ़ॉर्मैट में Netflix को सपोर्ट करते हैं:

  • Apple TV 4K (1ला जनरेशन)

  • Apple TV 4K (2रा जनरेशन)

  • Apple TV 4K (3रा जनरेशन)

अपने डिवाइस पर Netflix अकाउंट से साइन आउट करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें:

  1. Netflix होम स्क्रीन पर जाएं और मेन्यू पर जाने के लिए रिमोट पर मौजूद बैक बटन प्रेस करें.

  2. , फिर साइन आउट करें और फिर चुनें.

अगर आप 'मदद पाएं' मेन्यू तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो इन स्टेप को फ़ॉलो करके आप अपने Apple TV से भी लॉग आउट हो जाएंगे.

Netflix को डिलीट करें

  1. Apple TV के होम स्क्रीन से Netflix ऐप को हाइलाइट करें.

  2. अपने रिमोट के टच सर्फ़ेस या क्लिकपैड के सेंटर को प्रेस करके तब तक होल्ड रखें, तब तक Netflix ऐप हिलने न लगे.

  3. ऐप को डिलीट करने के लिए प्ले/पॉज़ करें बटन को प्रेस करें.

  4. कन्फ़र्म करने के लिए डिलीट करें चुनें.

Netflix को फिर से इंस्टॉल करें

  1. Apple TV के होम स्क्रीन पर जाकर App Store खोलें.

  2. ऐप को तलाशने के लिए "Netflix" खोजें, फिर इंस्टॉल करें चुनें.

  3. Netflix दोबारा चलाएं.

मिलते-जुलते आर्टिकल