Netflix एरर -80

माफ़ करें, हम Netflix सर्विस ऐक्सेस नहीं कर सके. कृपया बाद में दोबारा कोशिश करें. (-80)

इस एरर का मतलब है कि आपके डिवाइस में स्टोर किए गए ऐप डेटा में कोई समस्या है. समस्या हल करने के लिए स्टेप्स फ़ॉलो करें.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Play Store में Netflix पेज खोलें.

  2. अपडेट करें पर टैप करें.

    "Update” button for Netflix being tapped on Android phone.

ध्यान दें: अगर आपको यह विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो आपका ऐप पहले से ही अप-टू-डेट है.

ट्रबलशूटिंग

अगर आप अपने Netflix ऐप का डेटा हटा देते हैं, तो आपके डिवाइस पर डाउनलोड किए गए सभी टीवी शो या फ़िल्में हट जाएंगी. आप अपने अकाउंट से भी साइन आउट हो जाएंगे. ध्यान रहे कि आपके पास अपना पासवर्ड मौजूद होना चाहिए.

  1. अपने Android डिवाइस पर Netflix ऐप खोलें.

  2. ऐप आइकॉन पर टैप करके होल्ड करें, फिर ऐप इंफ़ो पर टैप करें.

  3. स्टोरेज और कैशे > स्टोरेज हटाएं > ओके पर टैप करें.

    "Clear storage” button for Netflix being tapped on Android phone.

  4. Netflix दोबारा चलाएं.

ध्यान दें: ये स्टेप्स आपके डिवाइस के लिए अलग हो सकते हैं. सबसे अप-टू-डेट निर्देश पाने के लिए अपने डिवाइस का मैनुअल देखें या इसे बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.

अगर आप Netflix को अनइंस्टॉल कर देते हैं, तो आपके डिवाइस पर डाउनलोड किए गए सभी टीवी शो या फ़िल्में हट जाएंगी. आप अपने अकाउंट से भी साइन आउट हो जाएंगे. ध्यान रहे कि आपके पास अपना पासवर्ड मौजूद होना चाहिए.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Play Store में Netflix पेज खोलें.

  2. अनइंस्टॉल करें पर टैप करने के बाद इंस्टॉल करें पर टैप करें.

    “Uninstall” button for Netflix being tapped on Android phone.

  3. Netflix दोबारा चलाएं.

  1. होम स्क्रीन पर जाएं और Appstore पर टैप करें.

  2. ऊपर बाईं ओर, मेन्यू पर टैप करें, फिर ऐप अपडेट पर टैप करें.

  3. लिस्ट में, Netflix ऐप ढूंढें और अपडेट करें पर टैप करें. अगर लिस्ट में Netflix ऐप नहीं है, तो यह पहले से ही अप टू डेट है.

  4. अपडेट पूरा होने के बाद, खोलें पर टैप करें और फिर से Netflix चालू करें.

  1. सेटिंग्स पर जाने के लिए, स्क्रीन के ऊपरी किनारे से नीचे की ओर स्वाइप करें.

  2. ऐप्लिकेशन चुनें.

  3. सभी ऐप्लिकेशन मैनेज करें चुनें.

  4. Netflix चुनें.

  5. डेटा हटाएं चुनें.

  6. डेटा के हटाए जाने के बाद, अपने टैबलेट के बगल में मौजूद पावर बटन को दबाकर रखें.

  7. जब आपको मैसेज दिखाई दे कि क्या आप अपना Kindle शट डाउन करना चाहते हैं? या आप अपने Fire डिवाइस को शट डाउन करना चाहते हैं? तो, शट डाउन करें पर टैप करें, इसके बाद पावर ऑफ़ करें या ओके पर टैप करें.

  8. डिवाइस के पूरी तरह बंद हो जाने के बाद, पावर बटन को तब तक दबाकर रखें जब तक कि आपको Kindle या Amazon का लोगो न दिखने लगे.

  9. Netflix दोबारा चालू करें.

अगर आप Netflix को अनइंस्टॉल कर देते हैं, तो आप साइन आउट हो जाएंगे. पक्का करें कि फिर से साइन इन करने के लिए आपके पास लॉगिन और पासवर्ड मौजूद हैं.

Netflix को अनइंस्टॉल करने का तरीका:

  1. अपने Amazon Fire TV रिमोट पर होम बटन प्रेस करें.

  2. सेटिंग्स चुनें.

  3. ऐप्लिकेशन चुनें.

  4. इंस्टॉल किए गए सभी ऐप्लिकेशन मैनेज करें चुनें.

  5. लिस्ट से Netflix चुनें.

  6. अनइंस्टॉल करें चुनने के बाद कन्फ़र्म करें चुनें.

Netflix को फिर से इंस्टॉल करने का तरीका:

  1. अपने Amazon Fire TV रिमोट पर Netflix बटन प्रेस करें.

  2. डाउनलोड करें चुनें.

  3. Netflix दोबारा चलाएं.

मिलते-जुलते आर्टिकल