Netflix में डिवाइसों को जोड़ने का तरीका
अगर आप नया डिवाइस इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें:
घर पर नया डिवाइस इस्तेमाल करना:
अगर आप नया डिवाइस इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो बस अपने होम नेटवर्क से कनेक्टेड रहते हुए Netflix में साइन इन करें.
अगर साइन इन करते समय आपको Netflix उपयोगकर्ता परिवार से जुड़ा एरर मेसेज दिखता है, तो आपको Netflix उपयोगकर्ता परिवार को अपडेट करना होगा या नया अकाउंट बनाना होगा.
सफ़र के दौरान डिवाइस का इस्तेमाल करना:
अगर आप सफ़र कर रहे हैं या घर से दूर हैं और कोई नया डिवाइस इस्तेमाल करना चाहते हैं:
Netflix में साइन इन करें
मैं यात्रा कर रहा/रही हूं या थोड़े समय तक देखें बटन को चुनें.
वन-टाइम कोड पाने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें ताकि हम कन्फ़र्म कर सकें कि यह आप ही हैं. इसके बाद आप Netflix इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं.
Netflix इस बात पर रोक नहीं लगाता कि आप कितने डिवाइस पर अपना अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन एक ही समय पर कितने डिवाइस पर Netflix देखा जा सकता है (1 से 4 स्क्रीन), यह आपके मेंबरशिप प्लान पर निर्भर करता है.
कुछ डिवाइसों में Netflix चलाने से पहले आपको Netflix ऐप डाउनलोड करना पड़ सकता है.