Netflix से यह मेसेज मिलता है कि 'कृपया पक्का करें कि आपके डिवाइस पर नेटवर्क कनेक्शन है और तारीख और समय की सेटिंग बिल्कुल ठीक हैं. (-400)'

कृपया पक्का करें कि आपके डिवाइस पर नेटवर्क कनेक्शन मौजूद है और तारीख और समय की सेटिंग बिल्कुल ठीक हैं. (-400)

अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर इस समस्या को हल करने के लिए:

अगर आप अपने Netflix ऐप का डेटा हटा देते हैं, तो आपके डिवाइस पर डाउनलोड किए गए सभी टीवी शो या फ़िल्में हट जाएंगी. आप अपने अकाउंट से भी साइन आउट हो जाएंगे. ध्यान रहे कि आपके पास अपना पासवर्ड मौजूद होना चाहिए.

  1. अपने Android डिवाइस पर Netflix ऐप खोलें.

  2. ऐप आइकॉन पर टैप करके होल्ड करें, फिर ऐप इंफ़ो पर टैप करें.

  3. स्टोरेज और कैशे > स्टोरेज हटाएं > ओके पर टैप करें.

    "Clear storage” button for Netflix being tapped on Android phone.

  4. Netflix दोबारा चलाएं.

ध्यान दें: ये स्टेप्स आपके डिवाइस के लिए अलग हो सकते हैं. सबसे अप-टू-डेट निर्देश पाने के लिए अपने डिवाइस का मैनुअल देखें या इसे बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Play Store में Netflix पेज खोलें.

  2. अपडेट करें पर टैप करें.

    "Update” button for Netflix being tapped on Android phone.

ध्यान दें: अगर आपको यह विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो आपका ऐप पहले से ही अप-टू-डेट है.

ट्रबलशूटिंग

Tablet with power icon indicating turn off process

  1. अपना फ़ोन या टैबलेट बंद करें. पक्का करें कि वह केवल लॉक नहीं है, बल्कि बंद भी हो गया है.

  2. इसे दोबारा चालू करें.

  3. Netflix दोबारा चालू करें.

अगर तारीख और समय की सेटिंग्स आपके मौजूदा समय और लोकेशन से मैच नहीं करतीं हैं, तो शायद Netflix काम न करे.

  1. Android की सेटिंग्स खोलें.

  2. तारीख और समय ढूंढें.

  3. पक्का करें की वह ऑटोमैटिक पर सेट है या फिर नेटवर्क के मुताबिक समय/टाइम ज़ोन इस्तेमाल करें.

  4. Netflix दोबारा चालू करें.

  1. Android की होम स्क्रीन से, Settings पर नेविगेट करें.

  2. कनेक्शन चुनें.

    • अगर आपको कनेक्शन नहीं दिखाई देता है, तो अगला स्टेप जारी रखें.

  3. वाय-फ़ाय चुनें.

  4. उस नेटवर्क को चुनें जिससे आप फ़िलहाल कनेक्टेड हैं.

  5. भूल गए चुनें.

  6. जब नेटवर्क कनेक्ट नहीं रहे, तो अपने पसंदीदा नेटवर्क से फिर से कनेक्ट करें.

  7. Netflix दोबारा चालू करें.

मिलते-जुलते आर्टिकल