ईमेल या फ़ोन नंबर बदलते समय ‘माफ़ करें, कोई समस्या हुई है’ एरर आना

अपना ईमेल या फ़ोन नंबर बदलते समय आपको यह एरर मेसेज दिख सकता है.

माफ़ करें, कोई समस्या हुई है. कृपया बाद में दोबारा कोशिश करें.

यह एरर मेसेज दिखना साधारण बात है और आमतौर पर यह थोड़े समय के बाद अपने-आप ठीक हो जाता है. अगर एरर अपने-आप ठीक नहीं होती है, तो इन ट्रबलशूटिंग स्टेप्स को फ़ॉलो करने से मदद मिल सकती है.

ये स्टेप्स क्रम से फ़ॉलो करें: हर स्टेप के बाद, Netflix दोबारा चालू करें.

  1. netflix.com/clearcookies पर जाएं. इससे आप अपने अकाउंट से साइन आउट हो जाएंगे.

  2. साइन इन करें चुनें और अपना Netflix ईमेल एड्रेस और पासवर्ड डालें.

  3. Netflix दोबारा चालू करें.

अपने मोबाइल फ़ोन या टैबलेट पर ब्राउज़र से फिर कोशिश करें या कोई दूसरा ब्राउज़र, जैसे Google Chrome या Mozilla Firefoxसे कोशिश करें.

आपके डिवाइस की नेटवर्क सेटिंग्स या मॉडेम/राउटर में कोई समस्या हो सकती है.

ये स्टेप्स आज़माएं. हर स्टेप के बाद, Netflix दोबारा चालू करें.

ध्यान दें:ये स्टेप्स पूरे करने के लिए, आपको अपना डिवाइस बनाने वाली कंपनी, अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) या VPN प्रोवाइडर से संपर्क करना पड़ सकता है.

  1. अगर आप VPN इस्तेमाल करते हैं, तो उसे बंद करके देखें.

  2. जिस डिवाइस पर समस्या आ रही है उस पर नेटवर्क सेटिंग को रीसेट करें.

  3. अपने मॉडेम या राउटर को उसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स पर रीस्टोर करें.

अगर आपने ऊपर दिए गए स्टेप्स आज़मा लिए हैं और फिर भी यह एरर आ रही है, तो कम-से-कम 24 घंटे इंतज़ार करने के बाद दोबारा कोशिश करें.

इसी टॉपिक से जुड़े आर्टिकल:

मिलते-जुलते आर्टिकल