डाउनलोड किए गए वीडियो की क्वालिटी कैसे बदलें

Netflix में आपकी ज़रूरत के मुताबिक वीडियो क्वालिटी के कई तरह के विकल्प दिए गए हैं.

  • स्टैंडर्ड: शो और फ़िल्में कम समय में डाउनलोड हो जाती हैं और कम स्टोरेज स्पेस लेती हैं. डाउनलोड की गई शो और फ़िल्में, स्टैंडर्ड रिज़ोल्यूशन (SD) वीडियो क्वालिटी में चलेंगी.

  • हाई/हाई से बेहतर: शो और फ़िल्मों को डाउनलोड होने में ज़्यादा समय लगता है और वे ज़्यादा स्टोरेज स्पेस लेती हैं. डाउनलोड किए गए टाइटल, 1080p तक या हाई डेफ़िनिशन (HD) वीडियो क्वालिटी में चलेंगे.

    ध्यान दें:कुछ डिवाइस HD क्वालिटी को सपोर्ट नहीं करते. कुछ शो और फ़िल्में HD में उपलब्ध नहीं हैं.

Android फ़ोन या टैबलेट, iPhone या iPad पर डाउनलोड की वीडियो क्वालिटी सेटिंग को बदलने के लिए:

  1. Netflix ऐप खोलें.

  2. नीचे दाईं ओर, मेरा Netflixपर टैप करें.

  3. सबसे ऊपर, प्रोफ़ाइल के नाम पर टैप करें.

  4. ऐप सेटिंग्स पर टैप करें.

  5. डाउनलोड की वीडियो क्वालिटी या वीडियो क्वालिटी पर टैप करें.

  6. स्टैंडर्ड या हाई/हाई से बेहतर में से कोई ऑप्शन चुनें.

ध्यान दें:HD क्वालिटी को सपोर्ट नहीं करने वाले Android और Fire डिवाइस पर इस सेटिंग को बदला नहीं जा सकता.

मिलते-जुलते आर्टिकल