अगर आपके डिवाइस पर दिख रहे एरर कोड में ब्रैकेट ( ) के अंदर नंबर भी हैं, तो सही स्टेप्स जानने के लिए हमारे सहायता केंद्र में जाकर उसी एरर कोड को खोजें. उदाहरण: ui-800-3 (123456)
अगर आपके डिवाइस पर एरर कोड में सिर्फ़ ui-800-3 दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके डिवाइस पर स्टोर की गई जानकारी को रीफ़्रेश करने की ज़रूरत है या नेटवर्क की किसी गड़बड़ी की वजह से Netflix खुल नहीं पा रहा है.
समस्या हल करने के लिए, आपके डिवाइस के लिए दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.
अपना डिवाइस बंद करें.
नोट:आपका डिवाइस पूरी तरह से बंद है या नहीं, अगर आपको यह पक्का नहीं पता है या आप पॉवर बटन ढूँढ नहीं पा रहे हैं तो पॉवर केबल को निकाल दें.
कम से कम 30 सेकंड के लिए अपने डिवाइस को पूरी तरह बंद रखें.
अपना डिवाइस चालू करें और दोबारा Netflix चलाने की कोशिश करें.
अपना डिवाइस बंद करें, फिर अपने मॉडेम और राउटर को पावर से अनप्लग करें.
30 सेकंड बाद, अपने मॉडेम और राउटर को प्लग इन करें.
1 मिनट इंतज़ार करके अपना डिवाइस चालू करें.
Netflix दोबारा चलाएं.
ध्यान दें: कुछ डिवाइस, मॉडेम और राउटर को इंटरनेट से फिर से कनेक्ट होने में ज़्यादा समय लग सकता है.
Netflix होम स्क्रीन पर जाएं और मेन्यू पर जाने के लिए रिमोट पर मौजूद बैक बटन प्रेस करें.
अगर मेन्यू सबसे ऊपर है: अपने प्रोफ़ाइल आइकॉन पर बाईं ओर जाएं और मदद पाएं, फिर साइन आउट करें और फिर हां चुनें.
अगर मेन्यू बाईं ओर है: सबसे नीचे, मदद पाएं, फिर साइन आउट करें, और फिर हां चुनें.
फिर से साइन इन करके Netflix दोबारा चलाएं.
अगर आपके डिवाइस पर एरर स्क्रीन नज़र आ रही है:
ज़्यादा जानकारी चुनें.
साइन आउट चुनें या रीसेट चुनें.
फिर से साइन इन करके Netflix दोबारा चलाएं.
अगर आपको मदद पाएं या साइन आउट करें ऑप्शन नहीं दिखते हैं, तो:
अपने रिमोट का इस्तेमाल करके, ये बटन इस क्रम में प्रेस करें: अप, अप, डाउन, डाउन, लेफ़्ट, राइट, लेफ़्ट, राइट, अप, अप, अप, अप.
एक मेन्यू दिखाई देगा, उसमें साइन आउट करें, रीसेट करें या डिऐक्टिवेट करें चुनें.
नोट: अगर आपके पास Apple TV है, तो साइन आउट करने के लिए इसके बजाय ये स्टेप फ़ॉलो करें.
अगर ऊपर दिए गए स्टेप काम नहीं करते हैं, तो अपने डिवाइस के लिए बताए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.
मुख्य मेन्यू पर जाएं, फिर सेटिंग चुनें.
नेटवर्क > इंटरनेट कनेक्शन सेट अप करें चुनें.
अपने कनेक्शन का प्रकार चुनें:
वाय-फ़ाय इस्तेमाल करें के लिए कस्टम चुनें, फिर अपना वाय-फ़ाय नेटवर्क चुनें.
LAN केबल इस्तेमाल करें के लिए कस्टम > ऑपरेशन मोड चुनें.
सेटिंग्स पर आगे बढ़ते हुए, ये ऑप्शन चुनें:
IP ऐड्रेस सेटिंग्स > ऑटोमैटिक
DHCP होस्ट > न डालें
DNS सेटिंग्स > ऑटोमैटिक
प्रॉक्सी सर्वर > इस्तेमाल न करें
MTU सेटिंग्स > ऑटोमैटिक
कनेक्शन टेस्ट करें चुनें.
Netflix दोबारा चालू करें.
PS4 होम स्क्रीन से शुरू करें.
अगर आप पहले से ही होम स्क्रीन पर नहीं हैं, तो PS बटन को कंट्रोलर के बीच में होल्ड करें, ऐप्लिकेशन बंद करें चुनें, उसके बाद ओके चुनें.
नेविगेट करके टीवी और वीडियो सेक्शन पर जाएं और Netflix को हाईलाइट करें.
कंट्रोलर पर विकल्प बटन प्रेस करें.
डिलीट करें चुनें.
ओके चुनें.
नोट:Netflix ऐप को डिलीट करने से आपके PS4 होम स्क्रीन से Netflix आइकॉन नहीं हटेगा.
Netflix आइकॉन को चुनें. PlayStation स्टोर लॉन्च हो जाएगा.
डाउनलोड करें आइकॉन चुनें.
Netflix के डाउनलोड हो जाने के बाद, स्टार्ट करें चुनें.
अपने Netflix अकाउंट में साइन इन करें और फिर से स्ट्रीम करने की कोशिश करें.
हो सकता है आपसे पहले अपने PlayStation (PSN) अकाउंट में साइन इन करने के लिए कहा जाए.
अगर दिए गए स्टेप्स से नेटवर्क कनेक्शन समस्या हल नहीं होती है, तो मदद के लिए अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) से संपर्क करें.
आपका ISP:
पता लगा सकता है कि आपके इलाके में इंटरनेट आउटेज तो नहीं हुआ है.
राउटर या मॉडेम की समस्याएं और नेटवर्क की गलत सेटिंग्स ठीक कर सकता है.
आपके नेटवर्क का कनेक्शन रीस्टार्ट या रीसेट कर सकता है.
अपने ISP से बात करते समय, उन्हें बताएं कि:
क्या केवल एक ही डिवाइस पर समस्या होती है या उसी नेटवर्क पर अन्य डिवाइस पर भी.
आपका डिवाइस वाय-फ़ाय के ज़रिए कनेक्ट है या सीधे केबल के ज़रिए.
अपने ISP से बातचीत खत्म करने से पहले:
किसी वेब ब्राउज़र के ज़रिए fast.com पर जाकर, अपने इंटरनेट की स्पीड और सीधे Netflix से कनेक्शन का टेस्ट करें.
Netflix को फिर से चलाकर पक्का करें कि समस्या हल हो गई है.
अपने कंट्रोलर पर Guide बटन प्रेस करें.
सेटिंग्स में जाएं और सिस्टम सेटिंग्स चुनें.
नेटवर्क सेटिंग्स चुनें.
अपना नेटवर्क चुनकर नेटवर्क कॉन्फ़िगर करें चुनें.
DNS सेटिंग्स चुनें और इसके बादऑटोमैटिक चुनें.
अपने Xbox को बंद करके दोबारा चालू करें.
Netflix दोबारा चालू करें.
Netflix को अनइंस्टॉल करें
Xbox 360 डैशबोर्ड के ज़रिए ऐप्स पर जाएं.
मेरे ऐप्स चुनें, फिर Netflix ऐप को हालाइट करें.
X बटन प्रेस करें, फिर डिलीट करें > हां चुनें.
Netflix को फिर से इंस्टॉल करें
Xbox 360 डैशबोर्ड के ज़रिए ऐप्स पर जाएं.
ऐप डाउनलोड करने के लिए Netflix चुनें.
Netflix दोबारा चालू करें.
अगर दिए गए स्टेप्स से नेटवर्क कनेक्शन समस्या हल नहीं होती है, तो मदद के लिए अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) से संपर्क करें.
आपका ISP:
पता लगा सकता है कि आपके इलाके में इंटरनेट आउटेज तो नहीं हुआ है.
राउटर या मॉडेम की समस्याएं और नेटवर्क की गलत सेटिंग्स ठीक कर सकता है.
आपके नेटवर्क का कनेक्शन रीस्टार्ट या रीसेट कर सकता है.
अपने ISP से बात करते समय, उन्हें बताएं कि:
क्या केवल एक ही डिवाइस पर समस्या होती है या उसी नेटवर्क पर अन्य डिवाइस पर भी.
आपका डिवाइस वाय-फ़ाय के ज़रिए कनेक्ट है या सीधे केबल के ज़रिए.
अपने ISP से बातचीत खत्म करने से पहले:
किसी वेब ब्राउज़र के ज़रिए fast.com पर जाकर, अपने इंटरनेट की स्पीड और सीधे Netflix से कनेक्शन का टेस्ट करें.
Netflix को फिर से चलाकर पक्का करें कि समस्या हल हो गई है.
गाइड खोलने के लिए Xbox बटन प्रेस करें.
प्रोफ़ाइल और सिस्टम मेन्यू से सेटिंग चुनें.
सामान्य > नेटवर्क सेटिंग > ऐडवांस सेटिंग > DNS सेटिंग चुनें.
ऑटोमैटिक चुनें.
Netflix दोबारा चालू करें.
Netflix ऐप को अनइंस्टॉल करें:
Xbox डैशबोर्ड से शुरू करें.
मेरे गेम और ऐप चुनें.
नोट:इस विकल्प को देखने के लिए आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है.
बाईं ओर दिए गए विकल्पों में से ऐप्स चुनें.
Netflix ऐप को हाइलाइट करें और कंट्रोलर पर मेन्यू बटन प्रेस करें.
ऐप मैनेज करें चुनें.
सभी को अनइंस्टॉल करें चुनें.
कन्फ़र्म करने के लिए फिर से सभी को अनइंस्टॉल करें चुनें.
Netflix ऐप फिर से इंस्टॉल करें:
अपने Xbox One पर होम स्क्रीन से शुरू करें.
स्टोर पर जाने के लिए दाएं स्क्रोल करें.
ऐप्स सेक्शन में, Netflix चुनें.
नोट:अगर आपको Netflix नहीं दिखता है, तो Netflix की खोज करने के लिए सभी ऐप्स खोजें चुनें.
इंस्टॉल करें चुनें.
जब ऐप डाउनलोड हो जाए, तब साइन इन करने के लिए लॉन्च करें चुनें और Netflix दोबारा चालू करें.
अगर दिए गए स्टेप्स से नेटवर्क कनेक्शन समस्या हल नहीं होती है, तो मदद के लिए अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) से संपर्क करें.
आपका ISP:
पता लगा सकता है कि आपके इलाके में इंटरनेट आउटेज तो नहीं हुआ है.
राउटर या मॉडेम की समस्याएं और नेटवर्क की गलत सेटिंग्स ठीक कर सकता है.
आपके नेटवर्क का कनेक्शन रीस्टार्ट या रीसेट कर सकता है.
अपने ISP से बात करते समय, उन्हें बताएं कि:
क्या केवल एक ही डिवाइस पर समस्या होती है या उसी नेटवर्क पर अन्य डिवाइस पर भी.
आपका डिवाइस वाय-फ़ाय के ज़रिए कनेक्ट है या सीधे केबल के ज़रिए.
अपने ISP से बातचीत खत्म करने से पहले:
किसी वेब ब्राउज़र के ज़रिए fast.com पर जाकर, अपने इंटरनेट की स्पीड और सीधे Netflix से कनेक्शन का टेस्ट करें.
Netflix को फिर से चलाकर पक्का करें कि समस्या हल हो गई है.
अपने डिवाइस को पावर से अनप्लग करें.
डिवाइस के पावर बटन को एक बार प्रेस करें और 1 मिनट तक इंतज़ार करें, या उसके बजाय इसे 3 मिनट के लिए अनप्लग करके रखें.
अपने डिवाइस को दोबारा प्लग इन करें.
अपने डिवाइस को चालू करें और फिर से Netflix चलाएं.
अपना डिवाइस बंद करें, फिर अपने मॉडेम और राउटर को पावर से अनप्लग करें.
30 सेकंड बाद, अपने मॉडेम और राउटर को प्लग इन करें.
1 मिनट इंतज़ार करके अपना डिवाइस चालू करें.
Netflix दोबारा चलाएं.
ध्यान दें: कुछ डिवाइस, मॉडेम और राउटर को इंटरनेट से फिर से कनेक्ट होने में ज़्यादा समय लग सकता है.
Netflix होम स्क्रीन पर जाएं और मेन्यू पर जाने के लिए रिमोट पर मौजूद बैक बटन प्रेस करें.
अगर मेन्यू सबसे ऊपर है: अपने प्रोफ़ाइल आइकॉन पर बाईं ओर जाएं और मदद पाएं, फिर साइन आउट करें और फिर हां चुनें.
अगर मेन्यू बाईं ओर है: सबसे नीचे, मदद पाएं, फिर साइन आउट करें, और फिर हां चुनें.
फिर से साइन इन करके Netflix दोबारा चलाएं.
अगर आपके डिवाइस पर एरर स्क्रीन नज़र आ रही है:
ज़्यादा जानकारी चुनें.
साइन आउट चुनें या रीसेट चुनें.
फिर से साइन इन करके Netflix दोबारा चलाएं.
अगर आपको मदद पाएं या साइन आउट करें ऑप्शन नहीं दिखते हैं, तो:
अपने रिमोट का इस्तेमाल करके, ये बटन इस क्रम में प्रेस करें: अप, अप, डाउन, डाउन, लेफ़्ट, राइट, लेफ़्ट, राइट, अप, अप, अप, अप.
एक मेन्यू दिखाई देगा, उसमें साइन आउट करें, रीसेट करें या डिऐक्टिवेट करें चुनें.
नोट: अगर आपके पास Apple TV है, तो साइन आउट करने के लिए इसके बजाय ये स्टेप फ़ॉलो करें.
अगर आपने डिवाइस की कनेक्शन सेटिंग्स बदली हैं, तो आपको उन्हें फिर से डिफ़ॉल्ट पर सेट करना होगा.
इन सेटिंग्स में ये शामिल हैं:
कस्टम मॉडेम सेटिंग्स.
वर्चुअल प्रायवेट नेटवर्क (VPN) या प्रॉक्सी सर्विस की सेटिंग्स.
कस्टम DNS सेटिंग्स.
अगर आपको ये सेटिंग्स बदलने के लिए मदद चाहिए, तो डिवाइस के मैन्युफ़ैक्चरर से संपर्क करें.
ये सेटिंग्स रीसेट करने के बाद, Netflix को दोबारा चलाकर देखें.
अगर आपके डिवाइस पर दिख रहे एरर कोड में ब्रैकेट ( ) के अंदर नंबर भी हैं, तो उस एरर कोड या दिखने वाली समस्या से जुड़ी जानकारी को हमारे सहायता केंद्र पर खोजें. यहां ऐसा आर्टिकल ज़रूर होगा जिसमें दिए गए स्टेप्स से आप अपनी समस्या हल कर पाएंगे.
अगर इन स्टेप्स के ज़रिए समस्या हल नहीं होती है या आपकी समस्या से जुड़ा कोई आर्टिकल नहीं मिल रहा है, तो मदद पाने के लिए कस्टमर सर्विस से संपर्क करें.