अपने Netflix अकाउंट को शेयर करना

आप अपना Netflix अकाउंट अपने परिवार के बाहर शेयर नहीं कर सकते. Netflix उपयोगकर्ता परिवार उन सभी डिवाइसों का कलेक्शन है जो आपके Netflix देखने की मुख्य जगह पर इंटरनेट से जुड़े होते हैं.
जो लोग आपके परिवार में नहीं रहते हैं, उन्हें Netflix देखने के लिए अपना अकाउंट बनाना होगा या उन्हें एक्स्ट्रा मेंबर के तौर पर जोड़ा जा सकता है.
एक एक्स्ट्रा मेंबर जोड़ें

कई देशों में स्टैंडर्ड या प्रीमियम प्लान इस्तेमाल करने वाले अकाउंट के मालिक अपने अकाउंट में एक्स्ट्रा मेंबर जोड़कर Netflix को उन लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं जो उनके साथ नहीं रहते हैं.
अकाउंट के मालिक को एक एक्स्ट्रा मेंबर स्लॉट खरीदना होगा, फिर एक्स्ट्रा मेंबर स्लॉट का इस्तेमाल करने के लिए एक एक्स्ट्रा मेंबर को इनवाइट करना होगा.
एक्स्ट्रा मेंबर को उसी देश में ऐक्टिवेट में किया जाना चाहिए जहां अकाउंट मालिक ने इसे बनाया था.
ध्यान दें: विदेशी क्षेत्रों को भी ब्लॉक किया जा सकता है.कुछ Netflix वाले पैकेज या थर्ड-पार्टी बिल वाले अकाउंट में एक्स्ट्रा मेंबर नहीं जोड़े जा सकते.
यह कन्फ़र्म करने के लिए कि आप एक्स्ट्रा मेंबर सकते हैं या नहीं, हमारे हेल्प सेंटर में अपने पैकेज प्रोवाइडर को खोजकर सही आर्टिकल ढूंढें और फिर “क्या इस पैकेज में एक्स्ट्रा मेंबर जोड़े जा सकते हैं?” सेक्शन देखें?”
ऐड-सपोर्टेड प्लान में एक्स्ट्रा मेंबर नहीं जोड़े जा सकते हैं.
नया अकाउंट शुरू करते समय या एक्स्ट्रा मेंबर को शामिल करते समय किसी मौजूदा अकाउंट से प्रोफ़ाइल को ट्रांसफ़र किया जा सकता है. इसमें सिफ़ारिशें, देखने की हिस्ट्री, मेरी लिस्ट, सेव किए गए गेम, सेटिंग्स वगैरह भी शामिल हैं.