Netflix ने दो बार चार्ज लिया
अगर आपने हाल ही में ज़्यादा कीमत वाले प्लान पर स्विच किया है या एक्स्ट्रा मेंबर स्लॉट खरीदा है, तो उस महीने आपको कई चार्ज दिख सकते हैं.
अपना प्लान बदलकर ज़्यादा कीमत वाला प्लान चुनने पर, वह तुरंत लागू हो जाता है फिर आप सभी अतिरिक्त फ़ीचर्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं. आपके पिछले पेमेंट के बचे हुए बैलेंस के आधार पर आपकी बिल भरने की तारीख बदल सकती है या फिर बचे हुए बैलेंस के लिए आपसे अलग से प्रोरेटेड रकम ली जा सकती है, जिस वजह से एक ही महीने में Netflix के दो चार्ज लग सकते हैं.
जब आप एक्स्ट्रा मेंबर स्लॉट खरीदते हैं, तो आपसे पहले महीने के लिए अलग से प्रोरेटेड रकम ली जाएगी. इस वजह से उस महीने दो Netflix चार्ज लगेंगे.
अगर आपको कई बार चार्ज दिख रहे हैं और ऊपर दी गई कोई भी बात उसकी वजह नहीं है, तो कृपया हमसे संपर्क करें.
क्या आपको जो चाहिए वह नहीं मिल रहा है? Netflix द्वारा लगाए गए अनधिकृत या अज्ञात चार्जेस या Netflix कैंसल करने के बाद भी चार्ज लिया गया आर्टिकल भी देखें.