OXENFREE - गेम सपोर्ट

कैमेना हाई के टीनेजर्स की मौज-मस्ती भरी नाइट पार्टी में अलौकिक घटना घट जाती है. फ़ैसले पर आधारित इस थ्रिलर में एक भूतिया दरार के रहस्यों को अनलॉक करें.

ध्यान दें: टीवी और कंप्यूटर ब्राउज़र के वर्ज़न के लिए, Oxenfree - Game गेम सपोर्ट (टीवी/ब्राउज़र वर्ज़न) देखें.

प्लैटफ़ॉर्म:

  • Android फ़ोन और टैबलेट, iPhone और iPad पर आपकी Netflix मेंबरशिप के साथ उपलब्ध है.

  • Linux, macOS, Nintendo Switch, PS4 और PS5, Windows PC, Xbox One और Xbox Series X|S पर खरीदारी के लिए उपलब्ध (आपकी Netflix मेंबरशिप के साथ शामिल नहीं).

    OXENFREE के बारे में Night School Studio की साइट पर और जानकारी पाएं.

गेम की कैटेगरी: अड्वेंचर

प्लेयर्स की संख्या: सिंगल प्लेयर

ऑफ़लाइन खेलने की सुविधा: हां

क्लाउड पर सेव करने की सुविधा:

  • Android फ़ोन और टैबलेट, iPhone, iPad या iPod touch: हां

  • अन्य प्लैटफ़ॉर्म: क्लाउड पर सेव करने की जानकारी के लिए App Store में गेम से जुड़ी जानकारी देखें.

कॉन्टेंट की रेटिंग:

  • Android फ़ोन और टैबलेट, iPhone, iPad या iPod touch: Google Play Store या App Store देखें.

  • अन्य प्लैटफ़ॉर्म: आप जिस प्लैटफ़ॉर्म पर गेम खेलना चाहते हैं, उसके लिए App Store में गेम से जुड़ी जानकारी देखें.

भाषाएं:

  • Android फ़ोन और टैबलेट, iPhone, iPad या iPod touch: अरबी, चाइनीज़ (सिंप्लिफ़ाइड), चाइनीज़ (पारंपरिक), क्रोएशियन, चेक, डैनिश, डच, अंग्रेज़ी, फ़िनिश, फ़्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, इंडोनेशियन, इटैलियन, जापानी, कोरियन, मलय, नॉर्वेजियन, पोलिश, पुर्तगाली (ब्राज़ील), पुर्तगाली, रोमानियन, स्पैनिश (कैस्टिलियन), स्पैनिश (लैटिन अमेरिका), स्वीडिश, थाई, तुर्की, यूक्रेनियन, वियतनामी.

  • अन्य प्लैटफ़ॉर्म:उपलब्ध भाषाओं की जानकारी के लिए App Store में गेम से जुड़ी जानकारी देखें.

डेवलपर: Night School Studio, यह Netflix गेम स्टूडियो है

ज़रूरी शर्तें

गेम खेलने के लिए आपको इसे अपने डिवाइस पर इंस्टॉल करना होगा. आपके पास ये चीज़ें होनी चाहिए:

  • ऐक्टिव Netflix मेंबरशिप

  • गेम को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन

  • आपके डिवाइस पर पर्याप्त स्टोरेज स्पेस

  • एक कम्पैटिबिल डिवाइस

    • ध्यान दें कि हर गेम के लिए डिवाइस की आवश्यकताएं भी अलग-अलग होती हैं. Netflix गेम्स के बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए, हमारा सुझाव है कि यहां बताए गए या इनके बाद के OS वर्ज़न इस्तेमाल करें:

      • Android फ़ोन या टैबलेट: Android 9

      • iPhone: iOS 17

      • iPad: iPadOS 17


इंस्टॉल करना

Netflix ऐप से

Netflix ऐप में होम स्क्रीन पर Netflix गेम्स की एक लाइन होती है और सबसे नीचे एक गेम्स टैब होता है.

  1. ऐप में होम स्क्रीन के ज़रिए, मोबाइल गेम्स की लाइन तक पहुंचने के लिए नीचे की ओर स्वाइप करें या गेम्स टैब पर टैप करें.

    ध्यान दें:मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स टैब नहीं दिख रहा? पक्का करें कि आपके पास Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अपने Android डिवाइस पर Netflix ऐप को अपडेट करने का तरीका देखें.

  2. गेम पर टैप करें और गेम डाउनलोड करें पर टैप करें. Play Store खुल जाएगा.

  3. इंस्टॉल करें पर टैप करें.

    • गेम और आपके डिवाइस की सेटिंग्स के मुताबिक, आपको अनुमतियां स्क्रीन दिख सकती है. स्वीकर करें चुनें.

  4. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स टैब के ज़रिए उसे खोल सकते हैं. आप अपने डिवाइस की होम स्क्रीन या ऐप ड्रॉवर में भी इसके आइकॉन पर टैप कर सकते हैं.

  5. गेम लॉन्च हो जाएगा. अगर आप किसी दूसरी प्रोफ़ाइल के ज़रिए खेलना चाहते हैं, तो गेम में प्रोफ़ाइल आइकॉन पर टैप करें!


Play Store से

आप Google Play Store में भी कोई गेम ढूंढ सकते हैं.

  1. Play Store खोलें और गेम को उसके नाम से खोजें या सभी उपलब्ध Netflix गेम्स देखें.

  2. खोज के नतीजों से गेम चुनें और इंस्टॉल करें पर टैप करें.

    • गेम और आपके डिवाइस की सेटिंग्स के मुताबिक, आपको अनुमतियां स्क्रीन दिख सकती है. स्वीकर करें चुनें.

  3. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स टैब के ज़रिए उसे खोल सकते हैं. आप अपने डिवाइस की होम स्क्रीन या ऐप ड्रॉवर में भी इसके आइकॉन पर टैप कर सकते हैं.

  4. कहे जाने पर जारी रखें पर टैप करें और फिर अपने Netflix अकाउंट का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालकर साइन इन करें

  5. अपनी Netflix प्रोफ़ाइल चुनकर खेलना शुरू करें!


अगर किसी प्रोफ़ाइल की मेच्योरिटी सेटिंग, गेम की मेच्योरिटी रेटिंग से कम है या गेम को आपका डिवाइस सपोर्ट नहीं करता है, तो वह गेम उस प्रोफ़ाइल पर दिखाई नहीं देगा.

Netflix ऐप से

Netflix ऐप में, होम स्क्रीन पर मोबाइल गेम्स की एक लाइन शामिल है.

  1. मोबाइल गेम्स की लाइन ढूंढने के लिए, ऐप में, होम स्क्रीन पर नीचे स्वाइप करें.

    ध्यान दें:मोबाइल गेम्स की लाइन नज़र नहीं आ रही है? पक्का करें कि आपके पास Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अपने iPhone, iPad या iPod touch पर Netflix ऐप को अपडेट करने का तरीका देखें.

  2. गेम पर टैप करें, और फिर गेम देखें या गेम खेलें पर टैप करें.

  3. App Store बैनर में देखें पर या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.

  4. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर, खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन में, या अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर, उस गेम के आइकॉन पर क्लिक करके खोल सकते हैं.

  5. गेम लॉन्च होगा. अगर आप प्रोफ़ाइल को किसी अन्य प्रोफ़ाइल से बदलकर खेलना चाहते हैं तो गेम में प्रोफ़ाइल आइकॉन को टैप करें!


App Store से

आप App Store में भी गेम को ढूंढ सकते हैं.

  1. App Store खोलें और गेम को उसके नाम से ढूंढें या Netflix के सभी उपलब्ध गेम्स देखें.

  2. खोज के नतीजों से गेम चुनें, और देखें पर या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.

  3. गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर, खोलें चुनें.

    • गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन में, या अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर, उस गेम के आइकॉन पर क्लिक करके खोल सकते हैं.

  4. कहे जाने पर, अगला पर टैप करें और अपने Netflix अकाउंट का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालें. लॉग इन करें चुनें.

  5. अपनी Netflix प्रोफ़ाइल चुनकर खेलना शुरू करें!


Netflix गेम्स किड्स प्रोफ़ाइल्स में उपलब्ध नहीं हैं. अगर किसी प्रोफ़ाइल की मेच्योरिटी सेटिंग गेम की मेच्योरिटी रेटिंग से नीचे सेट की गई है, या आपका डिवाइस गेम से कंपैटिबल नहीं है तो हो सकता है कि गेम उस प्रोफ़ाइल के लिए दिखाई न दे.

अन्य प्लैटफ़ॉर्म पर डाउनलोड करने के लिंक और सिस्टम से जुड़ी शर्तों को जानने के लिए, Night School Studio की साइट पर OXENFREE पर जाएं.

गेम में कोई समस्या आ रही है? Night School Studio की सपोर्ट साइट पर जाएं.

आप जो ढूंढ रहे हैं क्या आपको वह नहीं मिल रहा है? Night School Studio की सपोर्ट साइट देखें.

मिलते-जुलते आर्टिकल