अस्वीकृत या विफल हुए पेमेंट ठीक करने का तरीका
अगर आपके पेमेंट के तरीके में कोई समस्या है, तो यहां इसकी कुछ आम वजहें और हल करने के सुझाव दिए गए हैं.
अस्वीकृत पेमेंट की समस्या हल करना
अगर बैंक या फ़ाइनैंशियल इंस्टीट्यूशन ने चार्ज को अस्वीकृत कर दिया है:
पेमेंट की जानकारी मैनेज करें पेज पर जाएं (आपको साइन इन करना होगा).
इन जानकारियों को अपने कार्ड या बैंक रिकॉर्ड से मैच करें: एक्सपायरी डेट, सिक्योरिटी कोड और बिलिंग पोस्टल कोड.
मैच नहीं करने वाले फ़ील्ड को ठीक करके पेमेंट का तरीका सेव करें.
अगर सब कुछ ठीक है, तो अगले स्टेप पर जाएं.
फिर से पेमेंट करके देखें.
अगर अब भी पेमेंट विफल हो जाता है, तो
पक्का करें कि आपका पेमेंट का तरीका ई-कॉमर्स ट्रांज़ैक्शन को सपोर्ट करता है या नहीं. आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा.
अपने इलाके के लिए Netflix के लिए पेमेंट करने के विकल्प देखें. हम जिन तरीकों से पेमेंट स्वीकार करते हैं अगर उनमें से कोई तरीका काम नहीं कर रहा है, तो मदद के लिए हमसे संपर्क करें.
आप पेमेंट का कोई दूसरा तरीका भी आज़माएं.
किसी पार्टनर के ज़रिए पेमेंट
अस्वीकृत पेमेंट की समस्या हल करना
अगर आप Netflix के लिए पेमेंट करते हैं या किसी पार्टनर कंपनी (जैसे कि आपके फ़ोन या इंटरनेट प्रोवाइडर) के पैकेज के हिस्से के तौर पर Netflix का इस्तेमाल करते हैं, तो पेमेंट विफल होने की समस्या को ठीक करने के लिए आपको अपने पार्टनर अकाउंट में साइन इन करना होगा. अगर अब भी पेमेंट विफल हो जाता है, तो अपने प्रोवाइडर से संपर्क करें.
Netflix अकाउंट अचानक कैंसल हो गया
थर्ड पार्टी
अस्वीकृत पेमेंट से जुड़ी समस्या हल करने के लिए अपने थर्ड पार्टी के अकाउंट में साइन इन करें, फिर Netflix से दोबारा जुड़ें.
अगर आप थर्ड पार्टी के ज़रिए दोबारा नहीं जुड़ पा रहे हैं, तो कोई दूसरा तरीका इस्तेमाल करके Netflix.com को फिर से जॉइन कर सकते हैं.
Netflix वाला पैकेज
अस्वीकृत पेमेंट से जुड़ी समस्या हल करने के लिए अपने पैकेज अकाउंट में साइन इन करके अपना Netflix अकाउंट फिर से लिंक करें.
अगर आपने अपना पैकेज पॉज़ कर दिया है और यह अब भी ऐक्टिव है, तो अपना Netflix अकाउंट फिर से लिंक करें.
अगर आपने अपना पैकेज कैंसल कर दिया है, तो अपने Netflix अकाउंट में साइन इन करें और पेमेंट का नया तरीका जोड़ें.
बिलिंग से जुड़े विषय
Netflix में पेमेंट करने के विकल्प
पेमेंट का तरीका बदलने या जोड़ने का तरीका
अस्वीकृत या विफल हुए पेमेंट ठीक करने का तरीका
अपना Netflix बिल भरने की तारीख देखने का तरीका
Netflix के चार्ज देखने और इनवॉइस प्रिंट करने का तरीका
आपके Netflix सब्सक्रिप्शन पर लगने वाले टैक्स