अपनी निजी जानकारी का खास तरीके से इस्तेमाल कैसे रोकें
इस आर्टिकल में बताया गया है कि हम आपकी कौन-सी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं, उन्हें चुनने के लिए Netflix लोगों को किस तरह कारगर विकल्प मुहैया करवाता है. नीचे, हम उन कंट्रोल्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप तब ऐक्सेस कर सकते हैं, जब आपके पास Netflix अकाउंट हो. इसके अलावा, आपके पास कुछ और कंट्रोल्स की भी ऐक्सेस हो सकती है, भले ही आपके पास Netflix अकाउंट हो या न हो. ये अन्य कंट्रोल्स आपके डिवाइस, वेब ब्राउज़र या ऐप पर निर्भर करते हैं. हम लागू कानूनों या अपने कामकाज के तरीकों में होने बदलावों की जानकारी देते रहने के लिए, इस आर्टिकल को समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे.
अकाउंट कंट्रोल्स
अगर आप किसी कम्पैटिबल वेब ब्राउज़र के ज़रिए अपने अकाउंट में साइन इन हैं, तो आप नीचे बताए गए कंट्रोल्स को ऐक्सेस कर सकते हैं. कृपया ध्यान दें, जब आप इन कंट्रोल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो हम Netflix यूज़र के तौर पर आपकी पसंद-नापसंद को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं. हालांकि, इससे आपके उन कंट्रोल्स पर असर नहीं पड़ेगा जिन्हें आप बिना Netflix अकाउंट के ऐक्सेस कर सकते हैं.
व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़िंग से ऑप्ट-आउट करना
व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़मेंट ऐसे विज्ञापन होते हैं जिन्हें हमसे संबंध न रखने वाली थर्ड पार्टी वेबसाइटों/ऐप्स को काफ़ी समय से आपके इस्तेमाल करने और/या इंटरैक्शन के आधार पर चुना जाता है.
अगर आप व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़मेंट के लिए योग्य हैं (जैसे, आपने कोई ऐसा सब्सक्रिप्शन प्लान लिया है जिसमें विज्ञापन आते हैं या आप ऐसे लाइव या स्पेशल ईवेंट्स देखते हैं जिनमें विज्ञापन होते हैं), तो Netflix हर प्रोफ़ाइल को (किड्स प्रोफ़ाइल को छोड़कर) यह ऑप्शन देगा कि वह Netflix पर व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़मेंट से ऑप्ट-आउट कर सके. (किड्स प्रोफ़ाइल में ऑप्ट-आउट करने का विकल्प इसलिए नहीं होता, क्योंकि हम बच्चों की प्रोफ़ाइल पर व्यवहार आधारित एडवर्टाइज़िंग नहीं करते हैं.)
आप सही प्रोफ़ाइल चुनकर, फिर हमारी वेबसाइट के “अकाउंट” सेक्शन में “प्रायवेसी और डेटा सेटिंग्स” मेन्यू में जाकर “व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़िंग” की सेटिंग को बदलकर व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़मेंट से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं. व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़मेंट से ऑप्ट आउट करने पर, आपको ऐडवर्टाइज़मेंट (जैसा कि Netflix की उपयोग की शर्तों में बताया गया है) दिखते रहेंगे, लेकिन वे व्यवहार-आधारित ऐडवर्टाइज़मेंट नहीं होंगे.
Netflix का मैच्ड आइडेंटिफ़ायर कम्युनिकेशन
कुछ थर्ड-पार्टी सेवाएं हमें यह सुविधा देती हैं कि हम उनके ज़रिए अपने यूज़र्स तक Netflix के कॉन्टेंट या Netflix की सेवाओं के बारे में ऑनलाइन मार्केटिंग भेज सकें. इसके लिए हम उन थर्ड-पार्टीज़ को यूज़र्स की प्रायवेसी प्रोटेक्टेड संपर्क जानकारी भेजते हैं. प्रायवेसी प्रोटेक्टेड संपर्क जानकारी का मतलब है कि हम डिआइडेंटिफ़िकेशन तकनीकों का उपयोग करके संपर्क की असल जानकारी (जैसे ईमेल पता या फ़ोन नंबर) को एक वैल्यू (आमतौर पर अक्षरों और अंकों का मिला-जुला लंबा कोड) में बदल देते हैं, ताकि असली जानकारी सबके सामने ज़ाहिर न हो. थर्ड पार्टी अपने डेटाबेस में मौजूद प्रायवेसी प्रोटेक्टेड संपर्क की जानकारी की तुलना दी गई प्रायवेसी प्रोटेक्टेड संपर्क की जानकारी से करती है और यह मैच तब ही संभव है, जब आपने Netflix और उस थर्ड पार्टी, दोनों के साथ एक ही आइडेंटिफ़ायर (जैसे कि कोई ईमेल ऐड्रेस) का इस्तेमाल किया हो. मैच होने पर Netflix उस थर्ड पार्टी की साइट या ऐप पर आपको Netflix मार्केटिंग का कम्युनिकेशन भेजने या न भेजने का विकल्प चुन सकता है, और उस मार्केटिंग को बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज़ कर सकता है और माप कर सकता है. आप सही प्रोफ़ाइल चुनकर, फिर हमारी वेबसाइट के "अकाउंट" सेक्शन के "प्रायवेसी और डेटा" या "प्रायवेसी और डेटा सेटिंग्स" मेन्यू में मौजूद “मैच्ड आइडेंटिफ़ायर कम्युनिकेशन” को बदलकर मैच्ड आइडेंटिफ़ायर कम्युनिकेशन से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं.
यह तय करना कि Netflix डिवाइस आपके Netflix उपयोगकर्ता परिवार का हिस्सा है या नहीं
हम आईपी ऐड्रेस, डिवाइस आईडी और अकाउंट ऐक्टिविटी जैसी जानकारी के ज़रिए पता लगाते हैं कि जिस डिवाइस से आपके अकाउंट में साइन इन किया गया है, वह आपके Netflix उपयोगकर्ता परिवार का हिस्सा है. (यह कन्फ़र्म करने के लिए कि क्या डिवाइस को हमारी उपयोग की शर्तों के मुताबिक अकाउंट इस्तेमाल करने की अनुमति है). अगर आप चाहते हैं कि हम किसी खास Netflix डिवाइस पर इस उद्देश्य के लिए जानकारी जुटाना रोक दें, तो कृपया उस डिवाइस से साइन आउट करें.
चुनने और कंट्रोल करने के अन्य तरीके
अगर आपने साइन इन नहीं किया है या आपके पास Netflix अकाउंट नहीं है, तो आपके netflix.com जैसी साइटें ऐक्सेस करने पर, हम आपके ऐक्सेस को किसी Netflix अकाउंट से नहीं जोड़ते हैं. इसके चलते, हम आपकी सीमित पहचान ही कर पाते हैं. हालांकि, आपके डिवाइस, वेब ब्राउज़र या ऐप्स ऐसी जानकारियों को कंट्रोल करने की सुविधा दे सकते हैं, जिन्हें Netflix शायद इकट्ठा करता हो. इनमें शामिल हैं:
कुकी़ज़
हमारी वेबसाइट के ज़रिए सेट की गई कुकीज़ के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, साथ ही अन्य तरह की ऑनलाइन ट्रैकिंग (इसमें थर्ड पार्टी व्यवहार-आधारित ऑनलाइन विज्ञापनों के लिए सभी थर्ड पार्टी वेबसाइटों या ऑनलाइन सर्विस पर समय-समय पर आपकी ऑनलाइन ऐक्टिविटी के बारे में थर्ड पार्टी से इकट्ठा की गई जानकारी सहित) और उनसे जुड़े ऑप्शन का इस्तेमाल करने के लिए यहां क्लिक करें. इस समय, हम वेब ब्राउज़र के "ट्रैक न करें" संकेतों का जवाब नहीं देते. ध्यान दें: हर वेब ब्राउज़र या डिवाइस के लिए कुकीज़ को कंट्रोल करने का तरीका अलग हो सकता है. आपका प्लान या मेंबरशिप स्टेटस चाहे जो हो, हम निजी कुकी से जुड़ी आपकी पसंद-नापसंद का हमेशा ध्यान रखेंगे. इस सेक्शन में दी गई कुकी के विकल्पों के अलावा, अगर आप व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़मेंट के लिए योग्य हैं और Netflix पर व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़िंग के लिए इस्तेमाल की जा रही किसी भी जानकारी के संबंध में अपनी पसंद लागू करना चाहते हैं, तो आप हमारी वेबसाइट के "अकाउंट" सेक्शन में “प्रायवेसी और डेटा सेटिंग्स” मेन्यू में जाकर व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़िंग से जुड़े कंट्रोल्स ऐक्सेस कर सकते हैं.
रीसेट किए जा सकने वाले डिवाइस आइडेंटिफ़ायर
कभी-कभी, हम मोबाइल डिवाइस, टैबलेट या स्ट्रीमिंग मीडिया डिवाइस पर एक रीसेट किए जा सकने वाले डिवाइस आइडेंटिफ़ायर का उपयोग कर सकते हैं, ताकि हमें Netflix सर्विस की मार्केटिंग में या व्यवहार-आधारित ऐडवर्टाइज़मेंट दिखाने में मदद मिले. रीसेट किए जा सकने वाले डिवाइस आइडेंटिफ़ायर की सेटिंग कंट्रोल करने के लिए, कृपया अपने डिवाइस पर सही सेटिंग कॉन्फ़िगर करें (आमतौर पर यह आपके डिवाइस की सेटिंग्स में "प्रायवेसी" या "ऐड" में मिलती है). आपको अब भी उस डिवाइस पर Netflix को प्रमोट करने वाले मार्केटिंग मेसेज (और अगर आप विज्ञापन के लिए योग्य हैं, तो विज्ञापन) दिखाई दे सकते हैं, लेकिन वे रीसेट किए जा सकने वाले डिवाइस आइडेंटिफ़ायर के इस्तेमाल के आधार पर नहीं चुने जाएंगे. ध्यान दें: रीसेट किए जा सकने वाले आइडेंटिफ़ायर के कंट्रोल डिवाइस तक ही सीमित होते हैं. भले ही आपका प्लान या मेंबरशिप स्टेटस चाहे जो हो, हम आपके रीसेट करने योग्य डिवाइस आईडी विकल्पों का हमेशा ध्यान रखेंगे. डिवाइस के लेवल पर ऑप्ट-आउट करने की सुविधा के अलावा, अगर आप व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़मेंट के लिए योग्य हैं और Netflix पर व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़िंग के लिए इस्तेमाल की जा रही किसी भी जानकारी के संबंध में अपनी पसंद लागू करना चाहते हैं, तो आप हमारी वेबसाइट या ऐप के "अकाउंट" सेक्शन में “प्रायवेसी और डेटा सेटिंग्स” मेन्यू में जाकर व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़िंग से जुड़े कंट्रोल्स ऐक्सेस कर सकते हैं.
डिजिटल ऐडवर्टाइज़िंग एलायंस (DAA) ऑप्ट आउट कंट्रोल
कुछ थर्ड पार्टी Netflix सर्विस पर आपकी जानकारी इकट्ठा कर सकती हैं. वे डिजिटल ऐडवर्टाइज़िंग ऐलायंस (DAA) के तहत आपको ज़्यादा प्रासंगिक ऐड दिखाने के लिए ऐसा करती हैं. यह ऑनलाइन व्यवहार आधारित ऐडवर्टाइज़िंग के लिए एक सेल्फ़ रेगुलेशन प्रोग्राम है. वेबसाइटों पर ऑनलाइन व्यवहार या रुचि आधारित ऐडवर्टाइज़िंग में जानकारी के इस्तेमाल के बारे में अपनी पसंद बताने के लिए कृपया यहां जाएं:
यूरोप में: यूरोपियन इंटरैक्टिव डिज़िटल ऐडवर्टाइज़िंग एलायंस (EDAA)
कनाडा में: AdChoices: डिजिटल ऐडवर्टाइज़िंग एलायंस ऑफ़ कनाडा (DAAC) / Choix de Pub: l'Alliance de la publicité numérique du Canada (DAAC)
अमेरिका में: डिजिटल ऐडवर्टाइज़िंग एलायंस (DAA)
ईमेल और टेक्स्ट मेसेज (SMS)
ईमेल: आपके अकाउंट की हर प्रोफ़ाइल को किस तरह के ईमेल भेजे जाएं, इसे कंट्रोल करने के लिए Netflix से मिलने वाले ईमेल को मैनेज करने का तरीका आर्टिकल देखें.
टेक्स्ट मेसेज (SMS): अगर आप अलर्ट, खास ऑफ़र और सर्वे के मेसेज पाने की सुविधा से ऑप्ट-आउट करते हैं, तो भी पासवर्ड रीसेट करने की रिक्वेस्ट करने पर आपको हमसे टेक्स्ट मेसेज मिलेगा. अगर आप अब हमसे कोई भी टेक्स्ट मेसेज नहीं पाना चाहते हैं, तो अपने अकाउंट से फ़ोन नंबर हटाने का तरीका देखें:
किसी वेब ब्राउज़र से अपने अकाउंट पेज पर जाएं.
अपना फ़ोन नंबर हटाने के लिए, पहले सिक्योरिटी, फिर मोबाइल फ़ोन चुनें.
फ़ोन नंबर डिलीट करें चुनें.
पुश नोटिफ़िकेशन
आप Netflix से मोबाइल पुश नोटिफ़िकेशन पाने का विकल्प चुन सकते हैं. अगर बाद में आपको ऐसा लगता है कि आप अब ये नोटिफ़िकेशन नहीं पाना चाहते हैं, तो आप उन्हें बंद करने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस की सेटिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं या हमारी वेबसाइट के "अकाउंट" सेक्शन में संबंधित प्रोफ़ाइल के लिए "नोटिफ़िकेशन सेटिंग्स" विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ज़्यादा विषयों पर जानकारी के लिए, हमारा प्राइवेसी और सिक्योरिटी सहायता पेज देखें.