Netflix एरर tvq-prfls-102
आपका अकाउंट साइन-आउट हो गया है. कृपया दोबारा साइन इन करें.
इस एरर का मतलब है कि यह डिवाइस अब आपके Netflix अकाउंट में साइन इन नहीं है. ऐसा तब हो सकता है जब आप सभी डिवाइस से साइन आउट करते हैं (जैसे कि अपना पासवर्ड रीसेट करने पर).
देखने का सिलसिला जारी रखने के लिए, आपको अपने Netflix अकाउंट में फिर से साइन इन करना होगा.
अगर आपको फिर भी एरर मिलती रहती है, तो समस्या हल करने के लिए ये स्टेप्स फ़ॉलो करें.
ये स्टेप्स स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर और गेम कंसोल पर लागू होते हैं.
स्टेप 1: अपना डिवाइस रीस्टार्ट करें
अपने डिवाइस को पावर से अनप्लग करें.
डिवाइस के पावर बटन को एक बार प्रेस करें और 1 मिनट तक इंतज़ार करें, या उसके बजाय इसे 3 मिनट के लिए अनप्लग करके रखें.
अपने डिवाइस को दोबारा प्लग इन करें.
अपने डिवाइस को चालू करें और फिर से Netflix चलाएं.
स्टेप 2: किसी वेब ब्राउज़र के ज़रिए Netflix.com पर जाएं
किसी कंप्यूटर, फ़ोन या टैबलेट के ज़रिए उसी नेटवर्क या वाय-फ़ाय से कनेक्ट करें जिससे वह डिवाइस कनेक्टेड हो, जिसमें आपको समस्या मिल रही है.
वेब ब्राउज़र खोलें और netflix.com/clearcookies पर जाएं.
ऊपर-दाईं ओर साइन इन करें पर क्लिक करें.
अपने Netflix अकाउंट में साइन इन करें.
अगर आपको एरर NSEZ-403 दिखती है, तो इसका मतलब है कि अभी हम आपका अकाउंट Netflix से कनेक्ट नहीं कर सकते. थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें.
अगर एरर नहीं दिखती है, तो अगले स्टेप पर जाएं.
स्टेप 3: Netflix से मिले हाल के ईमेल देखें
अगर हाल ही में Netflix से मिले ईमेल में बताया गया है कि हमने आपका पासवर्ड रीसेट कर दिया है, तो अपने अकाउंट का ऐक्सेस दोबारा पाने के लिए ये स्टेप्स फ़ॉलो करें.
अगर आपको हाल ही में Netflix से कोई ईमेल नहीं मिला है, तो नीचे दिए गए तरीके से समस्या हल करें.
स्टेप 4: आगे क्या करें
अभी भी साइन इन नहीं कर पा रहे हैं? साइन-इन या साइन-अप कोड, लिंक या वन-टाइम पासवर्ड से जुड़ी समस्याएं हल करें या Netflix में साइन इन करने का तरीका आर्टिकल देखें.
हम समस्या की जांच कर रहे हैं. जांच करने में हमारी मदद करने के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें.